इंडिया से मालदीव जाने का खर्चा: जानिए कैसे ₹60,000 में घूम सकते हैं ये खूबसूरत आइलैंड।

भारत से मालदीव जाने का खर्चा: अक्सर लोग यह सोचते हैं कि मालदीव जाने में बहुत ज्यादा खर्च होगा, लेकिन नहीं, 60,000 के अंदर आप मालदीव में घूम सकते हैं। आप हर एक चीज सस्ते में कर सकते हैं, चाहे वह होटल हो या फिर आने-जाने का खर्चा। आप बहुत कम खर्चे में मालदीव की यात्रा कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों, हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आप मालदीव कैसे जाएं, वह भी बजट में। बजट के साथ आप वहां हर जगह घूम सकते हैं, और होटल बुकिंग से लेकर ट्रांसपोर्ट का खर्चा, हर एक चीज का खर्चा बताने वाले हैं हम आपको। आप आर्टिकल में बने रहें; हम आपको बताएंगे कि आप फ्लाइट बुकिंग सस्ते में कैसे कर सकते हैं, रहने, खाने और घूमने की सबसे अच्छी जगह कौन सी है, और भारत से मालदीव जाने का सही समय क्या है।

India se Maldives Jane ka kharcha

मालदीव कैसे जाएं और खर्च?

अभी के समय में मालदीव जाने का खर्च काफी कम हो गया है, लेकिन अगर आप सही तरीके से और समझ के साथ बजट प्लान नहीं कर पाते, तो आपका बजट ऊपर-नीचे हो सकता है। मालदीव जाने के लिए आप फ्लाइट का उपयोग सबसे बेहतर करते हैं।

  • आप फ्लाइट से कैसे जाएं? अगर आप तिरुवनंतपुरम और कोच्चि से उड़ान भरते हैं, तो आपका खर्च कम हो सकता है। आने-जाने का अनुमानित खर्च लगभग ₹14,000 से ₹18,000 के बीच हो सकता है।
  • अगर आप मालदीव जाने का प्लान बना लिए हैं, तो मान लीजिए आपको अनुमानित खर्च सभी को मिलाकर प्रति व्यक्ति 4 रात और 5 दिनों के लिए ₹60,000 के आस-पास हो सकता है।

मालदीव वीजा शुल्क?

आपको यह सुनकर अच्छा लगेगा कि भारतीय नागरिकों के लिए कोई वीजा फीस नहीं लगती, मतलब वीजा बिल्कुल मुफ्त है। भारतीय नागरिकों के लिए

वीजा ऑन अराइवल का यह मतलब है कि आपको भारत से कोई वीजा लेकर नहीं जाना पड़ता। आप मालदीव में उतरते ही आपके पासपोर्ट पर 30 से 90 दिनों के लिए एक स्टैंप लगा दिया जाता है।

अगर आप सोच रहे हैं कि आप मालदीव में ज़्यादा दिन रुकें, तो आप इसे बिलकुल बढ़ा सकते हैं। आपको इसके लिए अलग से पैसे देने होते हैं। अनुमानित खर्च लगभग 750 MVR है। भारतीय रुपये में बात करें, तो यह लगभग (₹3,000 – ₹3,500) तक हो सकता है।

दिल्ली से मालदीव फ्लाइट का खर्च?

अगर आप दिल्ली से मालदीव जाते हैं, तो आने-जाने का आपका अनुमानित औसत खर्चा लगभग ₹33,000 से ₹36,000 तक हो सकता है। यदि आप बजट में जाना चाहते हैं या कम खर्च में, तो आप भारत के अन्य राज्यों से जा सकते हैं। तब यह थोड़ा सस्ता हो सकता है।

मध्यम रेंज से बजट फ्रेंडली शहर

  • दिल्ली से मालदीव की फ्लाइट का अनुमानित खर्च लगभग ₹33,000 से 36,000 तक हो सकता है।
  • अनुमानित समय लगभग 4.5 घंटे तक लग सकता है। यह डायरेक्ट फ्लाइट होती है।

सबसे सस्ते शहर मुंबई, बेंगलुरु और कोच्चि जैसे शहर हैं, जिनमें आप अनुमानित तौर पर बोल सकते हैं कि आप ₹10,000 से ₹15,000 तक की बचत कर सकते हैं।

  • कोच्चि: अगर आप इस शहर से मालदीव के लिए उड़ान भरते हैं, तो प्रति व्यक्ति राउंड ट्रिप के लिए अनुमानित खर्चा लगभग ₹23,300 से ₹24,300 तक हो सकता है।
  • बेंगलुरु: यहां से आप उड़ान भरते हैं तो श्रीलंका एयरलाइंस से यात्रा काफी सस्ती होती है। अनुमानित खर्च लगभग ₹23,700 से ₹31,000 तक हो सकता है।
  • मुंबई: अगर आप मुंबई से उड़ान भरते हैं, तो अनुमानित खर्चा लगभग ₹26,000 – ₹31,000 के बीच हो सकता है।

मालदीव जाने के लिए जरूरी दस्तावेज?

मालदीव में दस्तावेज़ कुछ ज्यादा सख्त नहीं हैं। वीजा-ऑन-अराइवल है, तो आपको वीजा जाकर ही मिलेगी। कुछ दस्तावेज आपके काउंटर पर चेक किए जा सकते हैं।

  • पासपोर्ट (Original)
  • पर्याप्त फंड का प्रमाण
  • रिटर्न एयर टिकट
  • IMUGA ट्रैवलर डिक्लेरेशन
  • होटल बुकिंग का प्रमाण

होटल बुकिंग कहां रुके?

आप मालदीव में होटल बुकिंग कैसे करेंगे और कौन से एरिया में करेंगे जिससे आपको काफी सस्ते बजट में मिल सकता है, जैसे कि आपको लोकल साइड्स इलाकों में होटल बुकिंग करना चाहिए, न कि प्राइवेट रिजॉर्ट में। नीचे कुछ प्रमुख स्थान दिए हैं जहाँ आप होटल बुकिंग कर सकते हैं और कहाँ से बुक करें।

माफुशी आइलैंड: यदि आप मालदीव पहली बार जा रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे अच्छा हो सकता है और आपके बजट के हिसाब से मिल सकता है।

  • कौन-कौन से होटल हैं: Triton Prestige, Arena Beach Hotel और Kaani Village & Spa जैसे होटल हैं।
  • होटल बुकिंग खर्च प्रति रात: अनुमानित खर्च प्रति रात लगभग ₹3,500 से ₹6,000 तक हो सकता है।

हुलहुमाले: एयरपोर्ट के सामने यह आइलैंड वाला के सड़क से जुड़ा हुआ है। अगर आपको रात में एयरपोर्ट जाना है या फिर आपको जल्दी वापस आना है, तो आपके लिए यह बेस्ट जगहों में से एक हो सकता है।

  • कौन-कौन से होटल हैं: Amber Beach Hotel, Season Holidays और Ocean Edge जैसे होटल होते हैं, जिनमें आप रुक सकते हैं।
  • होटल बुकिंग खर्च प्रति रात: अनुमानित खर्चा प्रति रात का लगभग ₹3,000 – ₹5,000 हो सकता है।

गुल्ही आइलैंड: अगर आपको ज्यादा भीड़-भाड़ पसंद नहीं है तो आप इस बीच पर जा सकते हैं। यह बिल्कुल माफुशी के आस-पास है।

  • कौन-कौन से होटल हैं: Ayala Ocean View, Beachstone और Sandy Heaven Maldives जैसे होटल होते हैं।
  • होटल बुकिंग का खर्च प्रति रात: अनुमानित खर्च प्रति रात लगभग ₹4,000 से ₹7,000 तक हो सकता है।

होटल कैसे और कहां से बुक कर सकते हैं?

आप मालदीव में होटल बुकिंग करने के लिए इन दो वेबसाइटों को आपके लिए बेहतरीन साबित कर सकते हैं, जैसे Agoda और Booking.com आप अगर चाहें तो Pay at Hotel का भी विकल्प चुन सकते हैं।

अगर आप परिवार या फिर दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ जा रहे हैं, तो आप पूरा बिल या अपार्टमेंट रेंट पर ले सकते हैं। यह थोड़ा सस्ता भी पड़ सकता है।

अगर आप इन चीजों का इस्तेमाल न करके सीधे उनकी वेबसाइट या इंस्टाग्राम से संपर्क करके बुकिंग करते हैं, तो आपको Airport Transfer मुफ्त में भी मिल सकती है।

यह भी जानिए: ➤ Bijli Vibhag Me जॉब Kaise Paye?

खाना-पीना कहाँ करें और ट्रांसपोर्ट का खर्च?

मालदीव में खाना-पीना और ट्रांसपोर्ट का खर्चा बजट का एक अहम हिस्सा है। आपको बजट के साथ चलना चाहिए। अगर आप सही तरीके से बजट को नियंत्रित नहीं रखते हैं, तो आपका खर्चा अधिक हो सकता है। पूरी जानकारी नीचे।

कहा खाना खाएं?

  • स्ट्रीट फ़ूड: शाम के समय आप स्ट्रीट फ़ूड के स्टॉल में जाकर मालदीव के स्ट्रीट फ़ूड का आनंद ले सकते हैं, जैसे कि गोले, मछली के समोसे और स्नैक्स जैसी चीजें खा सकते हैं। अनुमानित मूल्य लगभग ₹10 से ₹50 है।
  • लोकल कैफे और रेस्टोरेंट: इस आइलैंड में छोटे-छोटे बहुत से रेस्टोरेंट होते हैं। यहां पर स्थायी निवासी भी खाना खाते हैं। खाने का खर्च यहां पर प्रति व्यक्ति अनुमानित खर्च पर प्लेट का ₹500 से ₹800 तक  सकता है।
  • स्थानीय मालदीवियन भोजन: बजट यात्रियों के लिए Mas Huni, नारियल से बना नाश्ता और टूना मछली जैसे सस्ते विकल्प मिलते हैं और रोटी जैसे विकल्प होते हैं जो पेट भर के खा सकते हैं।
  • होटल का मील प्लान: होटल बुकिंग करते समय (हाफ बोर्ड) आप नाश्ता और डिनर का ऑप्शन चुनें, जिससे आपको महंगे रेस्टोरेंट जाने की जरूरत नहीं होती है।
लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्च?
  1. मालदीव में एक आईलैंड से दूसरे आईलैंड जाने के लिए मुख्य 3 तरीके हैं।
    सीप्लेन: सबसे महंगा, इसका अनुमानित खर्चा लगभग 25,000 से 40,000 तक हो सकता है; बजट वाले लोग इसे इग्नोर करें।
  2. शेयर्ड स्पीडबोट (Shared Speedboat): यह आपके लिए, या जिसके पास समय है, सबसे बेहतरीन सभा हो सकती है। यह उनके लिए बेस्ट है। इसका अनुमानित खर्चा लगभग ₹2,000  ₹3,000 तक हो सकता है।
  3. पब्लिक फेरी: (Public Ferry): यह सबसे सस्ती होती है क्योंकि यह सरकारी नाव होती है। इसका अनुमानित खर्चा लगभग ₹100 – 300 तक हो सकता है।

मालदीव जाने का सही समय और घूमने की जगहें?

आप किस समय जाएँ? यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस समय में जाना चाहते हैं: सुहाना मौसम या बजट में घूमने के लिए। और दो सीजन में आप घूम सकते हैं। आपके लिए बेस्ट हो सकता है अगर आप 60,000 के बजट में घूमना चाहते हैं तो आप बजट के लिए बेस्ट हैं: ऑफ सीजन।

जाने का सही समय क्या है?

बजट फ्रेंडली ट्रिप के लिए मई-अक्टूबर में जाना सही समय है। यह महीना ऑफ सीजन होता है; इस समय आप घूम सकते हैं। इस समय बारिश कम होती है, और फ्लाइट और होटल के दाम भी कम होते हैं। 60,000 के बजट में यह आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।

  • मौसम के लिए सबसे अच्छा समय: नवंबर से अप्रैल के समय में जा सकते हैं। इस समय धूप खिली रहती है और बारिश कम होती है, लेकिन होटल और फ्लाइट के प्राइस आसमान छूते हैं; दोगुने महंगे हो जाते हैं।
  • कुछ सुझाव: किस समय जाएं: सितंबर – अक्टूबर, आप इस समय जा सकते हैं। इस समय बारिश कम होने लगती है, और कीमतें भी थोड़ी कम रहती हैं।
  • घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में से कौन-कौन सी हैं? मालदीव में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जहाँ आप घूम सकते हैं जिससे आपका माइंड फ्रेश लगेगा, और ये कुछ जगहें हैं जो नीचे दी गई हैं।
  • सैंडबैंक
  • वाधू आइलैंड
  • माले शहर
  • गुल्ही बीच
  • माफुशी आइलैंड

निष्कर्ष

इंडिया से मालदीव जाने का खर्चा: इस आर्टिकल में हमने आपको संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है। दोस्तों, आप इस आर्टिकल की मदद से मालदीव बजट फ्रेंडली में घूम सकते हैं। दोस्तों, एक टिप यह है कि आप फ्लाइट 2 से 3 महीने पहले बुक करें जिससे आपको सस्ता पड़ सकता है। अगर इस दौरान आपको कोई भी समस्या आ रही है बुकिंग करने में, तो आप हमें नीचे कमेंट कर सकते हैं। धन्यवाद दोस्तों।

FAQ

Q1. क्या भारतीयों को मालदीव जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है?

नहीं, आपको मालदीव जाने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं है। भारतीयों के लिए ऑन-अराइवल की सेवा प्रदान की जाती है जिससे आप मुफ्त में जा सकते हैं। बस शर्त यह है कि आपको पासपोर्ट और आने-जाने का होटल बुकिंग प्रमाण दिखाना होगा।

Q2. सच में ₹60,000 में मालदीव घूमा जा सकता है?

जी हां, आप ₹60,000 के बजट में मालदीव घूम सकते हैं, बस शर्त यह है कि आप प्राइवेट रिजॉर्ट में न रहें और आपको लोकल आइलैंड में रहना होगा, और अगर आप ऑफ-सीजन में जाते हैं तो यह बजट संभव हो सकता है।

Q3. वहां इंटरनेट और सिम कार्ड का क्या विकल्प है?

आप एयरपोर्ट से निकलते ही Dhiraagu या फिर Ooredoo की सिम खरीद सकते हैं। टूरिस्ट के लिए खर्च लगभग $20 से $30 तक हो सकता है। इसमें काफी डेटा होता है।

Leave a Comment