दोस्तों, हर किसी का सपना होता है कि हम इंडिया से नीदरलैंड घूमने जाएं। वहां ट्यूलिप के बाग हों या फिर एम्स्टर्डम की नहरें, सबको यह लुभाता है। साथ ही, वहां की वास्तुकला दुनिया भर में मशहूर है।
दोस्तों, अगर आप भी नीदरलैंड जाना चाहते हैं, तो हम आपको पूरी जानकारी देंगे कि आप नीदरलैंड कैसे जाएँ, वहाँ जाने का खर्चा कितना लगेगा, वीजा फीस कितनी है, फ्लाइट टिकट का खर्चा और खाने-पीने का खर्च। पूरी जानकारी मैं आपको देने वाला हूँ, तो आप जरूर शुरू से अंत तक पढ़ें। यह आर्टिकल आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।
india se netherlands jane ka kharcha
1.नीदरलैंड जाने का खर्चा कितना लगेगा?
सभी के मन में यह सवाल रहता है कि हम नीदरलैंड जाते हैं तो कुल खर्चा कितना आता है। दोस्तों, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार की सुविधा चाहते हैं, आरामदायक चाहते हैं, और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सी फ्लाइट से जाना चाहते हैं।
अगर आप अलग-अलग शहरों से जाते हैं, तो आपको अलग-अलग खर्च लगते हैं, जैसे मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु। यह अनुमानित आंकड़ा लगभग ₹1.5 लाख से 2 लाख तक हो सकता है।
2.नीदरलैंड जाने के लिए फ्लाइट और खर्च
अगर आप नीदरलैंड के लिए रवाना हो रहे हैं, तो आपको इस बात को समझना होगा कि अगर आप सस्ती या महंगी फ्लाइट से जाना चाहते हैं, तो यह अलग-अलग जगहों, शहरों या फ्लाइटों पर निर्भर करता है। नीचे कुछ प्रमुख शहर हैं।
- मुंबई से सबसे सस्ते किराए वाली फ्लाइट आपको यहां से IndiGo, Swiss Air, Lufthansa, KLM (Non-stop) जैसी फ्लाइट उपलब्ध हैं, जो बेहतरीन विकल्प हैं। यह अनुमानित खर्च लगभग ₹46,000 से ₹58,000 तक हो सकता है।
- बेंगलुरु से भी आप नीदरलैंड के लिए रवाना हो सकते हैं। Emirates, Qatar Airways, Lufthansa और Etihad जैसी फ़्लाइट उपलब्ध हैं। इसका खर्चा अनुमानित लगभग ₹50,000 से ₹65,000 तक हो सकता है।
- हैदराबाद: दोस्तों, यदि आप हैदराबाद से यात्रा करना चाहते हैं, तो यहाँ पर KLM (नॉन-स्टॉप), Emirates और Etihad जैसी फ्लाइट उपलब्ध हैं, जिनका अनुमानित खर्चा लगभग ₹53,000 से ₹56,000 तक हो सकता है।
- दिल्ली भी प्रमुख शहरों में से एक है। यहां भी कुछ ऐसी फ्लाइट उपलब्ध हैं, जैसे कि Emirates, Air India (Non-stop), Finnair और Etihad। इनका अनुमानित खर्चा लगभग ₹59,000 से ₹76,000 तक है।
3.वीजा कैसे प्राप्त करें और फीस?
नीदरलैंड शेंगेन क्षेत्र का भाग है, इसलिए आपको शेंगेन वीजा लेना होगा। कुछ नियम हैं: आपको 6 महीने पहले या जाने से 15 दिन पहले अप्लाई करना होगा।
- आपको सबसे पहले Netherlands Worldwide की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वीजा फॉर्म भरना है। उसके बाद, आप प्रिंट निकलवाकर उस पर हस्ताक्षर करें।
- आपको फिर अपॉइंटमेंट बुक करना होगा जो Global VFS द्वारा जाँचा जाता है। आपको उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बायोमेट्रिक्स और दस्तावेज जमा करने होंगे। उसके बाद आपको अपॉइंटमेंट लेना होगा। उसके बाद जाँच की जाएगी।
- फिर आप जाएँ, दस्तावेज़ जमा करें, फिर आप VFS ऑफिस जाएँ, वहाँ पर बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और फोटो) लें, फिर फाइल जमा कर दें। आपकी फीस वहीं पर होगी, VFS ऑफिस में ही।
अनुमानित वीजा फीस
|
आवेदक की श्रेणी (Age Group) |
फीस (Euro में) |
फीस (भारतीय रुपये – अनुमानित*) |
|---|---|---|
|
वयस्क (Adult) |
€90 |
₹9,360 |
|
बच्चे (6-11 साल) |
€45 |
₹4,680 |
|
बच्चे (6 साल से कम) |
मुफ्त |
₹0 |
4.नीदरलैंड जाने का सही समय कब है?
नीदरलैंड जाने का सही समय हम आपको विस्तार से बताएंगे, लेकिन यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस समय जाना चाहते हैं। क्या आप बेहतरीन मौसम में जाना चाहते हैं, या आप कम बजट में? यह इस बात पर निर्भर करता है।
- अगर आप ट्यूलिप और फूलों के प्रेमी हैं तो आप इस समय, अप्रैल और मई महीने के मध्य में जा सकते हैं।
उस समय 18 अप्रैल को फ्लावर परेड (Bloemencorso) होता है, जो दुनिया भर में मशहूर है; यह नीदरलैंड में मशहूर है।
कुछ नुकसान
इस समय पर्यटन स्थलों पर भीड़ होती है और होटलों के दाम आसमान छूते हैं।
शानदार समय इस समय बेहतरीन माना जाता है। जून से अगस्त का समय है। यह समय गर्मियां होती हैं। इस समय दिन लंबा होता है। रात 10 बजे तक उजाला रहता है, जिससे आप रात में भी घूम सकते हैं। समुद्र के किनारों पर आप कॉफी पी सकते हैं और बैठकर आनंद ले सकते हैं।
- इस समय, तापमान लगभग 19°C से 22°C के बीच होता है, जो पर्यटकों के लिए बेहतरीन समय माना जाता है।
- बजट के अनुकूल रहने के लिए नवंबर से फरवरी का समय सबसे बेहतरीन होता है।
- इस समय फ्लाइट टिकट के प्राइस गिर जाते हैं और होटलों के प्राइस भी; यह लगभग 40% तक कम हो जाते हैं। यह सर्दियों का समय होता है।
- तो अगर आपको ठंड से कोई दिक्कत नहीं है तो आप शांति से घूम सकते हैं, क्योंकि उस समय भीड़ कम होती है।
- वहां पर आप म्यूजियम देख सकते हैं और जनवरी और फरवरी में कुछ नहरों का पानी ठंड से जम जाता है, तो आप उसमें आइस स्केटिंग कर सकते हैं।
यह भी जानिए:- vietnam mein job kaise paye
5.वहां रहने-खाने का खर्च कितना हैं?
नीदरलैंड में रहने का खर्चा आप पर निर्भर करता है क्योंकि आप किस लाइफस्टाइल से रहेंगे। आप कम बजट में रहना चाहते हैं, मिड-रेंज के बजट में, या फिर लक्जरी अनुभव चाहते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है।
अगर आपका बजट कम है तो हॉस्टल, अगर आप शहर के बाहर रहते हैं, तो आपको यह अनुमानित खर्चा लगभग ₹3,000 से ₹6,000 प्रति रात तक हो सकता है।
अगर आप अपने परिवार के साथ रहते हैं या एक जोड़े के रूप में, तो शहर के होटलों में आपका अनुमानित खर्चा लगभग ₹8,000 से ₹15,000 प्रति रात हो सकता है।
अगर आप लक्जरी अनुभव चाहते हैं, तो आप शहर के बीचों बीच रह सकते हैं। इसका अनुमानित खर्चा लगभग ₹25,000 से ₹40,000 तक हो सकता है।
खाने-पीने का खर्चा
- यहाँ पर आपके लिए खाना सबसे अच्छा और सस्ता है। यहां पर प्रति दिन अनुमानित खर्चा लगभग ₹1,500 से ₹2,500 तक हो सकता है।
- यहां के मार्केटों से सामान लेना काफी सस्ता होता है, जैसे Lidl और Albert Heijn जैसी जगहों में सलाद, तैयार सैंडविच और फल फ्रूट्स सस्ते मिल सकते हैं।
- फिर, यहाँ पर यदि आप स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं, तो आपको यहाँ ₹400 से ₹800 की रेंज में मिल सकता है।
- मध्यम बजट में प्रतिदिन खाने का अनुमानित खर्च लगभग ₹2,500 से ₹5,000 प्रति व्यक्ति हो सकता है।
6.लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्चा कितना होता हैं?
यह आप पर निर्भर करता है कि आप कितना दूर घूमने जा रहे हैं। लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्चा थोड़ा अलग हो सकता है। आपको थोड़ा महंगा साबित हो सकता है, लेकिन यहां पर आपको हर एक चीज की सुविधा मिल जाएगी, ए बाइक से लेकर साइकिल तक, आपको ट्रेन, मेट्रो, बस जैसे साधन उपलब्ध हैं।
अगर आप एम्सटर्डम शहर में घूमना चाहते हैं, तो आपके लिए GVB पास बेहतरीन साबित हो सकता है। नीचे दिए चार्ट में आप GVB पास के बारे में आसानी से समझ सकते हैं।
|
समय अवधि |
यूरो में कीमत (€) |
भारतीय रुपये में (लगभग ₹) |
|---|---|---|
|
1 दिन (24 घंटे) |
€10.00 |
₹1,068 |
|
2 दिन (48 घंटे) |
€16.00 |
₹1,709 |
|
3 दिन (72 घंटे) |
€21.50 |
₹2,296 |
|
4 दिन (96 घंटे) |
€26.50 |
₹2,830 |
निष्कर्ष
india se netherlands jane ka kharcha जाने का प्लान बना लिए हैं, तो आप इस लेख को पढ़ें, आपको हर एक चीज के बारे में पता चल जाएगा। दोस्तों, अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो आपको ₹1.5 लाख से ₹2 लाख तक का बजट लेकर चलना होगा। दोस्तों, आप दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे शहरों से सीधी उड़ान ले सकते हैं। अगर आपको सांसे फ्लाइट में जाना है तो आप Etihad और Finnair जैसी कनेक्टेड फ्लाइट में जा सकते हैं। इसमें आपको अनुमानित खर्चा लगभग ₹49,000 से ₹60,000 तक लग सकता है। दोस्तों, आपको कहीं भी कोई दिक्कत आ रही है तो आप नीचे कॉमेंट कर सकते हैं।
FAQ
Q 1. नीदरलैंड जाने का कितना खर्चा आता है?
भारत से नीदरलैंड जाने का खर्च आप पर निर्भर करता है। आप किस तरह की जीवनशैली में रहते हैं? जैसे, एक व्यक्ति के लिए 7 दिनों के लिए लगभग ₹85,000 से लेकर ₹1,10,000 तक खर्च हो सकते हैं। अब आप पर निर्भर करता है कि आप कहाँ-कहाँ घूमते हैं। इस हिसाब से खर्चा भी बढ़ता चला जाएगा।
Q 2. क्या भारतीयों के लिए नीदरलैंड का वीजा फ्री है?
वीजा फ्री भी होता है। आपको जो फीस लगती है, वह आपको देनी पड़ती है। हाँ, एक सुझाव है, अगर आप 6 से 7 हफ्ते पहले वीजा अप्लाई करते हैं, तो फीस थोड़ी कम हो सकती है।
Q3. नीदरलैंड में वर्क वीजा की फीस कितनी है?
नीदरलैंड में वर्क वीजा का खर्चा लगभग ₹24,141 रुपये के आस-पास है, इससे ज्यादा नहीं है दोस्तों। यह इस बात पर निर्भर करता है कि किस प्रकार का वीजा आप अप्लाई कर रहे हैं।