वियतनाम जाना सपने से कम नहीं है, क्योंकि वियतनाम सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि अपने भारतीयों के लिए भी एक महत्वपूर्ण देश है। यह वह जगह है जहाँ आप हर एक चीज़ का आनंद अनुभव कर सकते हैं। यह हरे-भरे धान के खेत और ऊँचे-ऊँचे पहाड़ इसे और भी खूबसूरत बना देते हैं।
दोस्तों, अगर आप भी वियतनाम जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह लेख बिल्कुल आपके लिए है। हम इस लेख में बताएंगे कि आप वियतनाम कैसे जाएं, फ्लाइट टिकट का खर्चा, वीजा कैसे प्राप्त करें, घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन-कौन सी हैं, और आप इंडिया से वियतनाम किस समय जाएं जिससे मौसम भी सुहाना हो और सस्ता भी हो, और मिड-रेंज वालों के लिए भी पूरी गाइड देने वाले हैं। तो दोस्तों, आप शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें; आपको सम्पूर्ण जानकारी मिलने वाली है।
India se Vietnam kaise Jayein: इंडिया से वियतनाम कैसे जाएं।
1.वियतनाम जाने का खर्चा कितना लगेगा?
वियतनाम भारतीय पर्यटकों के लिए एक अच्छा देश बन गया है। आपको इस दौरान खर्चे भी होंगे, जैसे कि फ्लाइट का खर्च, वीजा का खर्च, रहने-खाने का खर्च और बहुत से अन्य खर्च। आपको जानना चाहिए कि कुल खर्च कितना होगा। यहां आप बजट के अनुकूल घूम सकते हैं। पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
लगभग 7 से 8 दिनों के लिए है। इसमें आपको बजट, मिड-रेंज और लक्जरी अनुभव मिलते हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आपको किस प्रकार की फैसिलिटी चाहिए। यह आपको निर्णय करना होगा। हम आपको अनुमानित खर्चा बता सकते हैं, जो प्रति व्यक्ति के लिए होगा। दिनों की बात करें तो यह 7 से 8 दिनों के लिए रहेगा।
बजट ट्रिप पर अगर आप जाना चाहते हैं, तो आपको वियतनाम में रहने के लिए 7 से 8 दिन का अनुमानित खर्चा लगभग ₹45,000 से 55,000 तक प्रति व्यक्ति खर्च हो सकता है।
लक्जरी ट्रिप: अगर आप आरामदायक और/या लक्जरी अनुभव चाहते हैं और सिटी के बीच में रहना चाहते हैं, तो आप लक्जरी की तरफ जा सकते हैं। इसका अनुमानित खर्चा लगभग ₹1.2 लाख से अधिक प्रति व्यक्ति हो सकता है।
मिड रेंज: अगर आप अच्छे से रहना चाहते हैं, तो आप मिड रेंज की ओर जा सकते हैं। इसमें अनुमानित खर्चा लगभग ₹65,000 से ₹85,000 प्रति व्यक्ति हो सकता है।
2.वियतनाम जाने के लिए उड़ानें और खर्च?
आप वियतनाम जाने के लिए कुछ प्रमुख शहरों से सीधी उड़ान भर सकते हैं, और इसके अलावा, आप ऐसे बहुत से शहरों से कनेक्टिंग फ्लाइट से भी रवाना हो सकते हैं। कुछ प्रमुख शहर जैसे कि दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से सीधी उड़ान भर सकते हैं।
न्यू दिल्ली (DEL): आप इस शहर से हनोई और हो ची मिन्ह सिटी के लिए सीधी उड़ान भर सकते हैं। यह एक अच्छा विकल्प है।
कोलकाता CCU वियतनाम से काफी करीब होने के कारण आपको थोड़ा सस्ता पड़ सकता है।
मुंबई (BOM): आप इस शहर से वियतनाम के लिए सीधी उड़ान भर सकते हैं। आप मुंबई से सीधे हनोई जैसे शहर में जा सकते हैं और हो ची मिन्ह सिटी और दा नांग में लैंड कर सकते हैं। यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
अहमदाबाद AMD: एक अच्छी खबर है कि आप अहमदाबाद से भी उड़ान भर सकते हैं, क्योंकि अब अहमदाबाद से भी सीधी उड़ान शुरू हो चुकी है।
कनेक्टिंग फ्लाइट्स: आप कई अन्य शहरों से कनेक्टिंग फ्लाइट्स ले सकते हैं, जैसे चेन्नई, हैदराबाद और जयपुर। आप इन शहरों से कनेक्टिंग फ्लाइट्स ले सकते हैं। यह फ्लाइट सिंगापुर और बैंकॉक होते हुए जाती है।
कुछ फ्लाइट जैसे कि नीचे देखें।
- Vietnam Airlines
- Air India
- IndiGo
- Vietjet Air
अनुमानित कुल खर्चा करीब 7 से 8 दिनों का कुछ इस प्रकार है।
फ्लाइट से आने-जाने का प्रति व्यक्ति अनुमानित खर्च लगभग ₹18,000 से ₹25,000 तक हो सकता है। एक सुझाव है कि आप 2 से 3 महीने पहले फ्लाइट टिकट बुक करें, जिससे आपको सस्ता पड़ेगा।
3.वीजा कैसे प्राप्त करें और फीस?
ई-वीजा (वीजा) बनवाने के लिए अब आपको एम्बेसी/दूतावास जाने की जरूरत नहीं है; अब आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी नीचे है।
वियतनाम सरकार अब 3 महीने का वैध वीजा ई-वीजा के तौर पर जारी कर रही है।
अकेले जाना है (सिंगल एंट्री)। अगर आप अकेले जाते हैं तो आपको वीजा फीस कुछ इस प्रकार देनी होगी: अगर आप वियतनाम जाकर वापस आएंगे तो आपको अनुमानित फीस लगभग $25 देनी होगी, और भारतीय रुपये में यह लगभग ₹2,100 से ₹2,200 तक हो सकता है।
अगर आप वियतनाम के अलावा वहां से किसी और देश की यात्रा करना चाहते हैं तो मल्टीपल एंट्री वाला वीज़ा सबसे अच्छा है। क्योंकि अगर आप लाओस या फिर कंबोडिया जाकर वियतनाम फिर से वापस आना चाहते हैं, तो यह अनुमानित फीस लगभग $50 है, और भारतीय रुपये में यह लगभग ₹4,200 से ₹4,400 तक खर्च हो सकता है।
ध्यान दें
यह फीस सरकारी फीस होती है, इसलिए यह नॉन-रिफंडेबल यानी कि वापस नहीं होती है। अगर आप चाहते हैं कि कोई एजेंट से करवाएं, तो वे आपसे थोड़ी चार्ज ले सकते हैं, जैसे 500 से 1500 के बीच।
यह भी जानिए: ➤ Drone Operator Kaise Bane
4. वहां रहने और खाने का खर्चा?
वियतनाम में खराब शहरों के अनुसार खर्च बराबर या उससे कम है, लेकिन यहां पर सस्ता रहना और खाना है, और खाने के भी बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं।
रहने का खर्चा और कहाँ रहेंगे?
- बजट होटल: अगर आप बजट में होटल ढूंढ रहे हैं, तो आपको आराम से मिल जाएगी। इसका अनुमानित खर्चा लगभग ₹1,200 से ₹2,000 तक प्रति रात का आ सकता है। बिल्कुल साफ-सुथरे रूम्स और AC & Wi-Fi फ्री सहित मिल सकता है।
- 3-स्टार से 4-स्टार रेटिंग होटल। अगर आप अच्छे से आरामदायक प्रीमियम अनुभव चाहते हैं तो थोड़ा खर्च कर सकते हैं। इसमें प्रति व्यक्ति अनुमानित खर्चा लगभग ₹2,500 से ₹5,000 तक हो सकता है। ब्रेकफास्ट की भी सुविधा उपलब्ध हो सकती है।
- लक्जरी अनुभव: अगर आप लक्जरी का अनुभव लेना चाहते हैं, तो आप सीधे लक्जरी रिसॉर्ट्स बुक कर सकते हैं। यह अनुमानित खर्चा लगभग ₹8,000 से शुरू होकर ₹20,000 से अधिक हो सकता है।
- सिंगल यात्रा के लिए आपका अनुमानित होटल खर्चा लगभग ₹500 से ₹1000 तक आ सकता है।
- खाने-पीने का खर्चा: वियतनाम का स्ट्रीट फूड दुनिया भर में लाजवाब है और सस्ता है।
- स्ट्रीट फूड Banh Mi, Pho: यह अनुमानित खर्चा लगभग ₹150 से ₹250 प्रति व्यक्ति है।
- आसपास के रेस्टोरेंट में यहां पर आपको भरपेट भोजन का अनुमानित खर्चा लगभग ₹350 से ₹600 तक हो सकता है।
- अगर आप भारतीय खाना खाना चाहते हैं, तो भारतीय खाना (दा नांग, हो ची मिन्ह और हनोई जैसे शहरों में) आराम से मिल जाएगा। आपको यह खाना प्रति व्यक्ति अनुमानित खर्चा लगभग ₹700 से ₹1,200 तक आ सकता है।
रोजाना अनुमानित खर्चा वहाँ पर कुछ इस प्रकार है:
| यात्रा का प्रकार | रहने का खर्च (प्रति दिन) | खाने का खर्च (प्रति दिन) | स्थानीय परिवहन व अन्य (अनुमानित) | कुल दैनिक खर्च |
| बजट (Backpacker) | ₹600 – ₹1,000 | ₹600 – ₹800 | ₹300 – ₹500 | ₹1,500 – ₹2,300 |
| मिड-रेंज (Comfort) | ₹2,500 – ₹4,000 | ₹1,200 – ₹1,800 | ₹1,000 – ₹1,500 | ₹4,700 – ₹7,300 |
| लक्जरी (Luxury) | ₹8,000+ | ₹3,000+ | ₹4,000+ | ₹15,000+ |
5. वियतनाम जाने का सही समय और 10 बेहतरीन घूमने लायक जगहें?
दोस्तों, अगर आप एक साथ पूरा वियतनाम घूमना चाहते हैं, तो मार्च, अप्रैल, सितंबर और नवंबर घूमने के लिए सबसे अच्छे महीने हैं। जैसे,
- समुद्र किनारे के लिए
- सबसे अच्छा मौसम
- सस्ता सफर
वियतनाम में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है?
दोस्तों, अगर वियतनाम का प्लान किया है और सोच रहे हैं कि वहां पर सबसे अच्छी जगह में कहाँ घूम सकते हैं, तो ये 10 प्लेस आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती हैं। विवरण नीचे दिया है।
- दा नांग – गोल्डन ब्रिज
- हा लॉन्ग बे
- चू ची टनल
- साप
- होई एन
- हनोई – ट्रेन स्ट्रीट
- फु कुओक द्वीप
- मेकोंग डेल्टा
- निन्ह – टैम कोक
- न्हा ट्रांग
6.स्थानीय परिवहन का खर्चा
लोकल बस: यह सबसे सस्ता किराया है। यहाँ पर BusMap की मदद से रूट्स भी देख सकते हैं। यह अनुमानित खर्चा लगभग ₹25 से ₹50 तक हो सकता है।
- ग्रब ऐप:- यह लोगों को बहुत पसंद आता है क्योंकि भारत में उबर और ओला की तरह ही आप कार या बाइक बुक कर सकते हैं और अपनी पसंद की जगहों पर, लोकल सिटी में जा सकते हैं।
- बाइक से छोटी यात्रा के लिए आपको ₹50 से ₹150 तक लग सकते हैं, जो सस्ता और जल्दी है।
- कार से 5 से 7 किलोमीटर तक के लिए आप कार बुकिंग कर सकते हैं। यह अनुमानित खर्चा लगभग ₹250 से ₹500 तक हो सकता है।
- स्कूटर रेंट: अगर आप खुद ड्राइविंग करके घूमना चाहते हैं तो आपको रेंट पर बाइक, कार मिल जाएगा यह अनुमानित खर्च लगभग ₹400 से ₹700 तक होता है। और पेट्रोल-डीजल अलग से लग सकता है।
ध्यान दें
अगर आपके पास इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट है, तब भी आप ड्राइविंग कर सकते हैं।
एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए सुविधाएं
डोमेस्टिक फ्लाइट्स: अगर समय कम है तो आप वियतनामी एयरलाइंस या वियतजेट, इन सभी घरेलू एयरलाइंस से जा सकते हैं। यह अनुमानित खर्चा एक साइड का लगभग ₹2,500 से ₹5,000 तक हो सकता है।
ट्रेन (Reunification Express): यदि आप वियतनामी ट्रेन से सफर करना चाहते हैं, तो आपको इस ट्रेन में बेहतरीन अनुभव मिलेगा और यह आरामदायक सीट उपलब्ध कराती है। इसका खर्च शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।
उदाहरण के तौर पर, अगर आप हनोई से दा नांग के लिए जा रहे हैं, तो आपको अनुमानित खर्चा लगभग ₹1,200 से ₹1,800 सॉफ्ट सीट या हार्ड सीट के लिए और अच्छे और आरामदायक स्लीपर के लिए यह अनुमानित खर्चा लगभग ₹2,500 से ₹3,500 तक खर्च हो सकता है।
निष्कर्ष
India se Vietnam kaise Jayein? जाने का प्लान बना लिया है तो दोस्तों, यह सफर आपके लिए यादगार हो सकता है। आप हर एक चीज का अनुभव कर सकते हैं। आपको इस दौरान अपने बजट को लेकर चलना है। और अगर आप एजेंट से अपना वीजा बनवा रहे हैं, तो आप मान्यता प्राप्त एजेंट से ही वीजा बनवाएं। वे आपसे कुछ ₹500 से ₹1500 चार्ज ले सकते हैं। इससे संबंधित आपको कोई भी समस्या आ रही है तो आप हमें नीचे कमेंट करें। धन्यवाद दोस्तों।
FAQ
Q 1.वियतनाम की यात्रा के लिए कितना कैश साथ रखना चाहिए?
वियतनाम में वियतनामी डोंग (VND) चलता है। आपको छोटी दुकानों, स्ट्रीट फूड, लोकल स्टोर और लोकल मार्केट जैसी जगहों के लिए कैश की आवश्यकता होती है। आप वियतनाम जाते समय US डॉलर में करवा लें; वहां जाकर आप वियतनामी डोंग ले सकते हैं।
Q 2.क्या वियतनाम शाकाहारियों के लिए सुरक्षित है?
हां, आपको वहां पर शाकाहारी खाना आसानी से मिल जाएगा क्योंकि वहां पर बौद्ध धर्म का प्रभाव है; इसलिए वहां पर हर शहर में शाकाहारी खाना मिल जाएगा, और यह आपके लिए सुरक्षित है, हनोई जैसे शहरों में।
Q 3.वियतनाम में सिम कार्ड और इंटरनेट का क्या इंतजाम है?
आपको बहुत सस्ता और तेज डेटा मिल जाएगा। आप एयरपोर्ट में उतरते ही Vinaphone और Viettel जैसे सिम कार्ड ले सकते हैं। अनुमानित खर्चा लगभग ₹600 से ₹900 तक हो सकता है। यह पूरे महीने का अनलिमिटेड डेटा मिल सकता है, इसलिए आपको सिर्फ अपना पासपोर्ट दिखाना होगा।