India To Dubai : बजट से लेकर वीजा और रहने खाने तक की पूरी जानकारी।

दोस्तों, तो चलिए अपने शहर से दूर इस समुद्र के पार एक ऐसे शहर में ले जाने वाला हूं आपको जिसे सपनों का शहर, दुनिया का रत्न और ऐसे कई नामों से जाना जाता है। यह आर्टिकल इंडिया से दुबई जाने के लिए बहुत सारे क्राइटेरिया से गुजरने के बारे में है, इसलिए मैं आपको पूरी गाइड देने वाला हूं कि कितना खर्चा लगेगा, वहां घूमने के लिए सबसे अच्छा स्पॉट कहां है और रहना, खाना-पीना और साथ ही साथ आपकी उन सभी शॉपिंग जगहों के बारे में बताने वाला हूं जहां आपको महंगा से महंगा कपड़ा बहुत सस्ते कीमत में मिल सकता है। साथ में आपको पता चलेगा (Dubai dream City) दुबई को ड्रीम सिटी क्यों कहा जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इंडिया से दुबई कैसे जाएं।

खर्चा कितना होगा

India To Dubai यह खर्चा इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने दिनों तक दुबई में रहना चाहते हैं; जैसे अनुमान के हिसाब से 5 दिन का खर्चा अलग-अलग हो सकता है। अगर आप अच्छे-अच्छे जगहों में जाना चाहते हैं तो आपका खर्चा भी बढ़ता जाएगा। एक व्यक्ति की तकरीबन ₹60,000 से 1.2 लाख तक हो सकती है। यह आंकड़ा बढ़ता जाएगा अगर आप मध्यम (mid-range) हैं या फिर लग्जरी (luxury) चाहते हैं।

1. दुबई आने-जाने का फ्लाइट का खर्च

​Budget trip: ₹18,000 – ₹25,000

​मध्यम: ₹25,000 – ₹40,000

​Luxury: ₹50,000+

2. सिर्फ वीजा का खर्चा 

Budget trip: ₹6,000 – ₹7,000

मध्यम: ₹6,500 – ₹8,000

Luxury: ₹12,000+ (Multiple Entry)

3. 4 राते होटल का खर्चा 

Budget trip: ₹12,000 – ₹15,000

मध्यम: ₹30,000 – ₹50,000

Luxury: ₹80,000+

4. दुबई में घूमने का खर्चा

Budget trip: ₹5,000 – ₹10,000

मध्यम: ₹15,000 – ₹25,000

Luxury: ₹50,000+

जाने का अच्छा समय कब है?

दुबई जाने का सबसे बेहतरीन समय नवम्बर से लेकर मार्च तक का समय बहुत अच्छा होता है क्योंकि उस समय सर्दियों का मौसम होता है। तब मौसम सुहावना होता है, दिन में धूप खिली होती है और रात में ठंडी-ठंडी हवाएं चलती हैं। उस समय तापमान लगभग 18°C से 25°C तक होता है।

नवम्बर से मार्च महीने में जाने के फायदे:-

  • इस समय बहुत खास इवेंट चलता है:- फेमस दुबई शॉपिंग फेस्टिवल (DSF)। इस समय भारी छूट रहती है, लगभग 25% से 90% तक छूट रहती है।
  • डेजर्ट सफारी और दर्शनीय स्थल:- जैसे बीच और आउटडोर और बहुत सी चीजें जैसे ग्लोबल विलेज और मिरेकल गार्डन का आनंद ले सकते हैं।
भीड़ भाड़ से बचना चाहते हैं:- तो बीच का समय अप्रैल – मई और सितम्बर – अक्टूबर है। इस समय में भीड़ – भाड़ कम होती है जिससे हमें बहुत सी चीजों में छूट मिलती है। हां, लेकिन उस समय गर्मी बढ़ने लगती है, लेकिन सहने लायक गर्मी होती है। उस समय टेम्परेचर लगभग 27°C से 35°C के आस – पास रहता है।

सितंबर से अक्टूबर महीने में जाने के फायदे:-

  • इस समय (नवम्बर – मार्च) के मुकाबले होटलों की कीमत कम हो जाती है।

बजट ट्रिप पर जा सकते हैं।

जून – अगस्त में उस समय गर्मी काफी रहती है (लगभग टेम्परेचर 40°C). इस समय बहुत गर्मी होती है, लेकिन इस समय में आप इनडोर एक्टिविटी कर सकते हैं, जैसे एक्वेरियम, म्यूजियम और मॉल में घूमना, और शाम के समय में डेजर्ट सफारी सैर कर सकते हैं.

जून से अगस्त में जाने के फायदे:-

  • हर कुछ सस्ते: आपको हर चीज में छूट मिलती है।
  • कम बजट में यात्रा:- फ्लाइट से लेकर होटल तक की कीमत इस समय 40% से 60% तक कम हो जाती है।
  • भीड़ कम हो जाती है:- उन फेमस जगहों में भीड़ कम हो जाती है जहां लोग इंजॉय करते हैं और वह लक्जरी फील ले पाते हैं।

दुबई कैसे जाए ?

दुबई जाने के लिए बहुत ही सरल प्रक्रिया है क्योंकि यह दुनिया का सबसे प्रमुख केंद्र है। मैं आपको पूरी तरह से गाइड कर रहा हूं कि आप भारत से दुबई कैसे जाएं। सबसे पहले आपके पास जाने के लिए वैध पासपोर्ट और टूरिस्ट वीजा होना चाहिए।

Step 1: वीजा और पासपोर्ट (Visa & passport)

वीजा अप्लाई करने की प्रक्रिया: आपको सबसे पहले दुबई की आधिकारिक वेबसाइट (RAFA, ICA)पर जाना होगा और अप्लाई करना होगा, या फिर किसी ट्रैवल एजेंसी की मदद से आसानी से बन जाएगा।

दस्तावेज: पासपोर्ट को लगभग 6 महीने के लिए वैध होना अनिवार्य है, जैसे उसमें भरा हुआ आवेदन फॉर्म, फोटो और फ्लाइट टिकट।

AUE VISA OFFICIAL WEBSITE: ➤ www.uaevisa.ae

INDIA OFFICIAL WEBSITE: ➤ passportindia.gov.in

Step 2: टिकट बुक कैसे करे समय:

इंडिया से दुबई जाने के लिए समय लगभग 3 से 4 घंटे लगता है।एयरलाइंस: बहुत सी फ्लाइट मिल जाएंगी आपको India से Dubai जाने के लिए, जैसे दिल्ली, बैंगलोर, हैदराबाद, चेन्नई और मुंबई से एयर इंडिया, अमीरात और इंडिगो जैसी एयरलाइंस हैं।Skyscanner IndiGo प्रो टिप्स: अपनी टिकट सस्ती करनी है तो डिस्काउंट और ऑफर वाले ऐप्स देख के ही करें और पहले से ही बुकिंग करें।

BOOKING FLIGH TICKET:-

INDIGO:- https://www.goindigo.in/flights

SKYSCANNER:- https://www.skyscanner.co.in

दुबई में रुकने की जगह

दुबई जाने से पहले यह निर्णय लिया जाता है कि पहले ठहरने की कौन सी जगह सबसे अच्छी और सुविधाजनक है। यह आप पर निर्भर करता है कि आपको कितनी सुविधा चाहिए: बजट में, मध्यम में या फिर लग्जरी में।

यदि आपका कम बजट है, तो आप दुबई (Bur Dubai) या देयरा (Deira) जैसे इलाके आपके लिए अच्छे साबित हो सकते हैं।

  • Dorus Hotel: इस होटल में ठहर सकते हैं; प्रति रात के लगभग ₹5,792 हैं और यह (4 स्टार) है।
  • Deira City Center Hostel: अगर आप होटल में न रुक के हॉस्टल में रुकते हैं तो आपको लगभग ₹2,430 लगते हैं।
  • Zain International Hotel: इस होटल में ठहरते है तो आपको प्रति रात ₹5,980 लगभग लगते है और (3 स्टार) है

बजट है, तो आप सुविधाजन में रह सकते हैं। (Marco Polo Hotel, Pearl Swiss Hotel) जैसे होटलों में।

मार्को पोलो (Marco Polo Hotel): यहां अटैच्ड रेस्टोरेंट और आधुनिक कमरे जैसी सुविधाएं मिलती हैं। (प्रति रात लगभग ₹7,270) में मिल जाती है।

पर्ल स्विस होटल (Pearl Swiss Hotel) यह हॉस्टल की प्रति रात की कीमत लगभग ₹7000 होती है (4 स्टार रेटिंग)।

लक्जरी और सुविधाजनक: अगर आप दुबई की सबसे ऊंची बिल्डिंग के सामने और समुद्र के सामने रुकना चाहते हैं, तो आप Palm Jumeirah, Dubai Marina JBR, Downtown Dubai जैसी जगहों में ठहर सकते हैं।

पालम जुमेराह (Palm Jumeirah): दुनिया के सबसे आलीशान होटल का आनंद ले सकते हैं। (जैसे Atlantis The Palm)
दुबई मरीना (Dubai Marina/JBR): यहां से समुद्र का आनंद ले सकते हैं, और यह शाम को घूमने के लिए एक अच्छी जगह है।
डाउनटाउन दुबई (Downtown Dubai): यहां से बुर्ज खलीफा और दुबई मॉल बिलकुल करीब है।

कौन से स्पॉट देखने लायक हैं?

सबसे पहले दुबई की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज ख़लीफ़ा, द दुबई मॉल, पाम जुमेरह, भविष्य का संग्रहालय और डेजर्ट सफारी ये शानदार जगहें हैं।

1. बुर्ज ख़लीफ़ा (Burj Khalifa): दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा है, जो 124वें और 148वें तल पर स्थित है, और रात में दुबई फाउंटेन शो देखने के लिए दुनिया भर के देशों के लोग आते हैं, और बुर्ज खलीफा के ऊपर से पूरे दुबई का नजारा देखने में रोमांचक लगता है। बुर्ज खलीफा 24 घंटे खुलेा रहता है।
2. द दुबई मॉल (The Dubai Mall): द दुबई मॉल दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है जिसमें खरीदारी के साथ मनोरंजन की भी सुविधा है, और यहां सैकड़ों रेस्टोरेंट हैं। इसलिए दुबई को ड्रीम सिटी कहा जाता है
3. पालम जुमेराह (The Palm Jumeirah): यह आईलैंड इंसानों द्वारा बनाया गया है। यह एक शानदार पाम ट्री जैसा दिखने वाला आईलैंड है। यह समुद्र के किनारे बने रेगिस्तान के लिए बहुत ही फेमस जगहों में से एक है। यहां से आप आलीशान होटल अटलांटिस (Atlantis) का नज़ारा ले सकते हैं, साथ ही मेराे पूरे आइलैंड का नज़ारा ले सकते हैं।i
4. भविष्य का संग्रहालय (Museum of the Future): यह इमारत अपनी यूनिक बनावट के कारण दुनिया भर में फेमस है क्योंकि यह संग्रहालय हमें 2071 के एहसास की झलक प्रदान करती है।

यह सुबह 9 बजे से रात के 9 बजे तक खुली रहती है।

इसका गूगल (रेटिंग 4.4/5) है।

5. दुबई मरीना (Dubai Marina): यह अपने गगनचुंबी इमारतों और सामने समुद्र के किनारे बसे रेगिस्तान के लिए बहुत फेमस है। मरीना वॉक पर आनंद से घूमना और शाम के समय दो क्रूज में डिनर करना अलग ही आनंद देता है।
दुबई में जॉब कैसे पाए यह भी जानिए

खाना-पीना कहा करे

खाने-पीने के लिए बहुत से ऐसे ऑप्शन हैं जैसे (Rang Mahal, Avatara, Romeo Lane)। इन होटलों में अच्छे खाने-पीने की सुविधा है। यह इंडियन होटलों में से एक है।

बजट में खाना-पीना: (Time Out Market, Daikan, and Bait Maryam) में मिलती हैं।
माध्यम (mid-range) मोहल्ला रेस्टोरेंट (इंडियन स्ट्रीट फूड रोमियो लाने)

पैसे बचाने के टिप्स एंड ट्रिक्स

सबसे अच्छा रहेगा कहीं भी आपको घूमने जाना हो तो जाकर तो मेट्रो का इस्तेमाल करें। वह की दुबई में मेट्रो में सुविधा और सस्ती होती है टैक्सी के मुकाबले, और मेट्रो के लिए Nol card (silver card) जरूर खरीदें।

बुकिंग ऐप्स: आप बुकिंग के लिए (Rayna या Klook Tours) जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करें, जो आपको डेजर्ट सफारी और बुर्ज खलीफा जैसेी जगहों पर अच्छा डिस्काउंट देताे हैं।

फ्री सिम कार्ड: जब आप एयरपोर्ट के पासपोर्ट कंट्रोल से गुजरते हैं, तो आपको अधिकारी 1 फ्री सिम कार्ड देगी। यह अक्सर DU कंपनी की होती है। इसमें पहले से ही थोड़ा सा डेटा फ्री रहता है, फिर आपको रिचार्ज करना पड़ता है।

FAQ

दिल्ली से दुबई कितने किलोमीटर है?

दिल्ली से दुबई की दूरी लगभग 2,150 से 2,450 किलोमीटर के आस – पास है

इंडिया से दुबई जाने में कितना खर्चा होता है?

प्रति युक्ति इंडिया से दुबई का खर्च लगभग ₹60,000 सै ₹1.2लाख लगते है

दुबई वीजा के लिए कितना बैंक बैलेंस होना चाहिए?

दुबई वीजा के लिए लगभग आपके अकाउन में 25,000 से 50,000 बैलेंस रहना चाहिए

दुबई में एक फ्रेशर की सैलरी कितनी होती है?

दुबई में वेतन करीब 2,000 एईडी से लेकर 14,814 एईडी तक होती है

 

1 thought on “India To Dubai : बजट से लेकर वीजा और रहने खाने तक की पूरी जानकारी।”

Leave a Comment