Petrol Pump me Job Kaise Paye? (2026 Guide): क्वालिफिकेशन और सैलरी की पूरी जानकारी।

हेलो दोस्तों, क्या आप भी पेट्रोल पंप में जॉब की तलाश में हैं? तो दोस्तों, आप सही आर्टिकल में आए हैं। हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आप पेट्रोल पंप में जॉब कैसे पाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लोग पेट्रोल पंप को देखकर यह जरूर सोचते होंगे कि हम भी पेट्रोल पंप में जॉब करते। जी, आप भी पेट्रोल पंप जॉब कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा क्वालिफिकेशन की आवश्यकता नहीं है; बस आप 10वीं या 12वीं पास हैं तो आप पेट्रोल पंप में जॉब कर सकते हैं।

पेट्रोल पंप में जॉब करने के लिए क्या करना होगा? आपको पेट्रोल पंप में जॉब करने के लिए कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना होगा, जैसे कि आपको पता होना चाहिए कि हम क्या कर सकते हैं क्योंकि पेट्रोल पंप में केवल गाड़ियों में पेट्रोल डालना ही नहीं होता है, बल्कि और भी कुछ जॉब होती हैं जिनमें आप जॉब कर सकते हैं। हम नीचे आपके लिए विस्तारपूर्वक से बताए हैं। तो दोस्तों, शुरू करते हैं। आप Petrol Pump me job kaise paye

Petrol pump me job kaise paye

1. पेट्रोल पंप में कितने प्रकार के जॉब होते हैं?

सबसे पहले हम जानते हैं कि पेट्रोल पंप में कितने प्रकार के जॉब होते हैं जिसमें लोग काम करते हैं, जिसमें आप भी जॉब पा सकते हैं। एक पेट्रोल पंप को चलाने के लिए पेट्रोल डालने वाले ही काम नहीं करते हैं; इसके पीछे बहुत से कर्मचारी होते हैं जो पेट्रोल पंप को मैनेज करते हैं। आखिरकार, कितने प्रकार के जॉब होते हैं?

  • पेट्रोल पंप अटेंडेंट (Pump Attendant/Pump Boy)
  • कैशियर (Cashier)
  • मैनेजर (Manager)
  • सुरक्षा गार्ड (Security Guard)
  • सुपरवाइजर (Supervisor)
  • टैंकर लोडर (Technician)
  • अकाउंटेंट (Data Entry Operator)
  • हेल्पर (Cleaner)

आपको ऊपर देखकर इतना तो समझ में आ गया होगा कि पेट्रोल पंप में कितने प्रकार की जॉब होती हैं। अब आपको यह समझना होगा कि असल में इन जॉब में काम क्या करना पड़ता है। अब हम एक-एक कर सभी जॉब के बारे में नीचे विस्तार से जानेंगे कि आखिरकार इन जॉब में क्या-क्या करना पड़ता है।

पेट्रोल पंप अटेंडेंट (Pump Attendant/Pump Boy)

एक पेट्रोल पंप में Pump Attendant जो पेट्रोल भरने में आप देखते हैं, फ्यूल फिलिंग करते हैं, उन्हें ही Pump Attendant कहते हैं। इन्हें दिन भर में कुछ मुख्य काम करने होते हैं, जो इस प्रकार हैं:

पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल भरना: दिन की ड्यूटी है, तो उनको दिन भर में जितनी भी गाड़ियाँ आएंगी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल भरवाने के लिए, उनके बताए अनुसार वह कितने लीटर की मांग कर रहे हैं, उनके दिए गए निर्देशानुसार पेट्रोल भरेंगे, और नोजल को सही तरीके से पकड़कर रखना और हमेशा सही से जीरो चेक करना सबसे जरूरी होता है।

पैसे कलेक्ट करना: पेट्रोल देने के बाद उस पेट्रोल के पैसे ग्राहकों से कलेक्ट करना। Cash, Credit/debit card या फिर UPI (PhonePe, GPay, आदि) से पैसे प्राप्त करना और जरूरी बातें, उसका सही से हिसाब रखना।

ग्राहकों को सेवा प्रदान करना: ग्राहकों से अच्छे से बात करना, सही तरीके से पेट्रोल देने के लिए लाइन में लगाना, ग्राहकों को दिशा दिखाना कि इस साइड से जाएं, और उनके सवालों का जवाब देना, जैसे उदाहरण के तौर पर प्रति लीटर का रेट कितना है, और अन्य सवालों का जवाब देना होता है।

अन्य काम क्या करना होता है: अन्य कामों में इन्हें गाड़ियों के टायर का (Air/Nitrogen) चेक करना और भरना, इसके अलावा दागियों के कांच की सफाई की सुविधा देना है।

सावधानियां और देखरेख: उन्हें आग बुझाने के यंत्र का ज्ञान होना अनिवार्य है, और सैंड बकेट के बारे में जानना सेफ्टी के तौर पर जरूरी होता है।

धूम्रपान और मोबाइल का उपयोग न करें: यह ग्राहकों को नियमों से अवगत कराना है कि वे पेट्रोल पंप के अंदर मोबाइल का इस्तेमाल और धूम्रपान न करें और पेट्रोल डालते समय इंजन बंद करके रखें, और वह स्लाइड और नोजल को समय-समय पर साफ करते रहें।

कैशियर (Cashier)

कैशियर का मुख्य काम पैसे लेना नहीं होता है, बल्कि पूरे दिन भर के लेन-देन का हिसाब-किताब रखना होता है और अकाउंट मेंटेन करना होता है।

अलग-अलग पेमेंट मोड्स के जरिए पेमेंट रिसीव करनी होती है, जैसे कैश, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और UPI (Google Pay, PhonePe, आदि) के जरिए किए गए पेमेंट।

बिलिंग: ट्रांजेक्शन का बिल्कुल साफ-सुथरा और सही बिल बनाना। अगर ग्राहक बिल मांगे तो उन्हें रसीद देना।

हिसाब/किताब देना: शुरुआती समय में छुट्टा पैसे का हिसाब देना।

पंप अटेंडेंट ने दिन भर में कितने का पेट्रोल या डीजल बेचा है, इसका हिसाब किताब क्रॉस-चेक किया, ताकि पता चले कि कितना पेट्रोल या डीजल बेचा गया है और डिजिटल और कैश पेमेंट कितना हुआ है।

दिन के आखिरी में यह चेक करता है कि भीड़ में कितना पेट्रोल या डीजल बेचा गया है और इनकम कितनी हुई है। यह पूरा डेटा लिख देता है या कंप्यूटर में पूरी डेटा एंट्री कर देता है।

मैनेजर (Manager)

मैनेजर एक बहुत बड़ा पद होता है, और इनमें बहुत सी जिम्मेदारियाँ होती हैं। वे सिर्फ बैठते नहीं हैं, बल्कि इनकी सबसे बड़ी भूमिका पेट्रोल पंप में होती है। इनके मुख्य काम कुछ इस प्रकार हैं।

पूरी टीम को कंट्रोल संभालना है।

  • इनका काम नए: नए पंप अटेंडेंट, कैशियर और अन्य क्षेत्र में जॉब देना और उन्हें अच्छी तरह से उसके बारे में जानकारी प्रदान करना।
  • काम करने का समय: कौन सा वर्कर किस समय ड्यूटी करेगा और कौन सी शिफ्ट में, यह समय शेड्यूल मैनेजर बनाता है।
  • नियम के अनुसार काम कर रहे हैं या नहीं: पेट्रोल पंप के वर्कर सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं, ग्राहकों से सही से बात कर रहे हैं या नहीं, वर्कर प्रॉपर यूनिफॉर्म में हैं या नहीं, सब चेक करते हैं।
  • जांच करना कि ईंधन खत्म हो गया है या नहीं।
  • जब टैंक में ऑयल खत्म होने लगता है, तब कंपनी ऑयल के लिए ऑर्डर देती है।
  • हर दिन पेट्रोल और डीजल की डेंसिटी और प्योरिटी चेक करते रहना चाहिए जिससे ग्राहकों को बेहतरीन से बेहतरीन ऑयल मिल सके।

मैनेजर के जॉब के लिए क्या चाहिए?

  • मैनेजर के जॉब के लिए आपको कुछ जरूरी पढ़ाई और हुनर चाहिए होते हैं।
  • जैसे क्वालिफिकेशन की बात करें, तो BBA/B.Com को महत्वपूर्ण दर्जा मिलता है।
  • एक्सप्रेस क्या चाहिए: मैनेजर बनने के लिए आपको 2 से 3 साल का सेल्स या सुपरवाइजर का अनुभव दिखाना होता है।
  • हुनर: एक्सेल में जानकारी होनी चाहिए। लीडरशिप और प्रेशर में काम करने का हुनर होना चाहिए।
सुरक्षा गार्ड (Security Guard)
  • इनका काम छोटा लगता है, लेकिन इनका काम बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इनके कुछ मुख्य काम होते हैं, जो इस प्रकार हैं:
  • इसका काम भीड़-भाड़ को कंट्रोल करना है, क्योंकि पेट्रोल पंप में भीड़ से जाम न लगे और गाड़ियों को सही लाइन में लगाना है।
  • पेट्रोल पंप में सुरक्षा करना: पेट्रोल पंप पर यह देखना कि नियमों का सही से पालन हो रहा है या नहीं, गाड़ियों पर नजर रखना, पेट्रोल पंप में गाड़ी बंद है या नहीं, और कोई स्मोकिंग तो नहीं कर रहा है। यह सब ध्यान देना होता है।
  • रात के समय में: पेट्रोल पंप पर नजर रखना और कैश केबिन की रखवाली करना होता है।

कुछ ज़रूरी बातें।

  • क्वालिफिकेशन: अगर 8वीं या 10वीं पास हैं तो जॉब पा सकते हैं।
  • शारीरिक रूप से स्वास्थ्य ठीक होना चाहिए, बिल्कुल फिट एंड फाइन होना चाहिए।
  • वेतन इस शहर के एरिया के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। अनुमानित सैलरी लगभग ₹10,000 – ₹12,000 के बीच हो सकती है।

यह भी पढ़िए: ➤ Tata Motors Me जॉब Kaise Paye

सुपरवाइजर (Supervisor)

सुपरवाइजर-कम-कैशियर का काम भी अलग-अलग होता है। इसके कुछ मुख्य कार्य हैं जो इन्हें अपने कार्य समय में करने होते हैं। ये कुछ मुख्य कार्य नीचे दिए गए हैं:

  • इसका काम मीटर रीडिंग है: इन्हें अपने कार्य समय से और अंत होने तक मीटर रीडिंग को चेक करके अपनी नोटबुक में नोट कर लेना होता है या फिर कंप्यूटर में ऐड कर देना होता है।
  • मशीनें चेक करना: इन्हें प्रतिदिन यह चेक करना होता है कि डिस्पेंसिंग मशीनें और एयर पंप सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं।
  • ग्राहक शिकायत: यदि किसी ग्राहक को किसी प्रकार की दिक्कत आती है, जैसे उदाहरण के तौर पर किसी ग्राहक को यह लग रहा है कि पेट्रोल या डीजल कम दिया जा रहा है, तो उनकी समस्या का समाधान करना और उन्हें अच्छे तरीके से समझाना।

वेतन और क्वालिफिकेशन क्या चाहिए?

  • शिक्षित: यह करीब 12वीं या किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
  • हुनर क्या चाहिए: सबसे बड़ा काम होता है पेट्रोल पंप में पूरी टीम को संभालना और मोटा-मोटी थोड़ा टेक्निकल नॉलेज होना चाहिए।
  • इन्हें वेतन कितना मिलता है: यह शहर, कंपनी और शिफ्ट के हिसाब से उनका वेतन अलग-अलग हो सकता है। अनुमानित वेतन न्यूनतम ₹15,000 से ₹30,000 के बीच हो सकता है।
टैंकर लोडर (Technician)

पेट्रोल पंप में इनको अलग-अलग प्रकार के काम करने होते हैं। इन्हें तकनीशियन या आमतौर पर टैंकर लोडर, रखरखाव वाले भी बोलते हैं। इन्हें टेक्निकल वर्कर भी बोलते हैं क्योंकि इन्हें फ्यूल और मशीनों को समय-समय पर क्रॉस-चेक करना होता है। इनके कुछ मुख्य कार्य नीचे दिए गए हैं।

  • फ्यूल को खाली करवाना: जब पेट्रोल पंप में फ्यूल खत्म होने वाला होता है, तो फ्यूल टैंकर बड़ी-बड़ी लॉरियों में आते हैं, पेट्रोल या डीजल लेकर आते हैं, और उनसे सावधानीपूर्वक पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंकरों में सही तरीके से डाला जाता है। यह कार्य एक टैंकर लोडर तकनीशियन करते हैं।
  • फ्यूल चेक करना: पेट्रोल टैंकर या डीजल टैंकर में डालने से पहले उस फ्यूल का तापमान और डेंसिटी अच्छे से चेक की जाती है कि वह कितना शुद्ध है।
  • लीकेज चेक करना: इनका एक काम यह भी रहता है कि टैंकर और पाइपलाइन को चेक करना कि वह कहीं से टूटी या फिर लीकेज तो नहीं है।
  • क्वालिफिकेशन: इनकी पढ़ाई की बात करें, तो इस पद के लिए इनके पास क्वालिफिकेशन के तौर पर ITI (Electrical, Mechanical) और technical जैसी योग्यता होनी चाहिए।
  • इनका कार्य क्या होता है: इनके कार्य की बात करें तो इनका काम फ्यूल से संबंधित काम और मशीनों के क्षेत्र में काम करना होता है। यह काम थोड़ा खतरे वाला होता है।
  • वेतन कितना मिलता है: वेतन इनका कंपनी, शहर और एक्सपीरियंस के आधार पर अलग-अलग होता है, जैसे कुछ अनुमानित वेतन इस प्रकार हैं: लगभग ₹15,000 से ₹25,000 के बीच होता है।
अकाउंटेंट (Data Entry Operator)

अकाउंटेंट या डेटा एंट्री ऑपरेटर पूरे पेट्रोल पंप के खर्चे कितने हैं या कितने गए, अपने सॉफ्टवेयर में पूरा डेटा रखता है, और भी कई मुख्य कार्य होते हैं; पूरे ट्रांजेक्शन को डिजिटल रूप में रखना होता है।

  • रोजाना एंट्री: दिन भर में जितना पेट्रोल या डीजल बिका या जितना दिन का खर्च हुआ, उसका एग्जैक्ट रिकॉर्ड अपने सॉफ्टवेयर, जैसे कि Excel/Tally, में रखना होता है।
  • कितना पेट्रोल या डीज़ल आया और गया: इसका पूरा रिकॉर्ड रखना होता है, कितना सेल हुआ, कितना स्टॉक अभी है, और टैंकर में सभी चीजों का रिकॉर्ड रखना होता है।
  • मैच करना: कैशियर द्वारा बैंक में कितना सच जमा किया गया है, और बैंक स्टेटमेंट को सही तरीके से चेक करते रहना तथा दोनों रिकॉर्ड को आपस में क्रॉस-चेक करना।
  • GST/Tax: महीने का जीएसटी रिटर्न को सही तरीके से तैयार करना और जितने भी टैक्स से संबंधित दस्तावेज हैं, उन्हें संभालना होता है।

क्वालिफिकेशन और हुनर क्या चाहिए?

  • शिक्षा की बात करें तो लगभग 12वीं पास ग्रेजुएट में अक्सर B.Com वालों को महत्त्व अधिक होता है।
  • हुनर क्या चाहिए? कौशल। हुनर की बात करें तो इन्हें बेसिक कंप्यूटर का नॉलेज और Excel/Tally की अच्छी समझ होनी चाहिए।
  • इन्हें कितना वेतन मिलता है? इनका वेतन उनके काम के दबाव और शहर की कंपनी के आधार पर अलग-अलग हो सकता है, जैसे कि अनुमानित वेतन लगभग ₹15,000 से ₹30,000 के बीच हो सकता है।
हेल्पर (Cleaner)

हेल्पर या क्लीनर का काम भले ही कम लगे, लेकिन इनके काम से ग्राहकों को एक अच्छा संकेत मिलता है कि यह पेट्रोल पंप काफी साफ-सुथरा है। इनका काम अलग-अलग होता है; नीचे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है।

  • साफ-सफाई करना: पेट्रोल मशीनों की सफाई करना
  • डिस्पेंसर यूनिट के नोजल और स्लाइड जगहों को प्रतिदिन साफ़ करना।
  • ग्राहक सेवा जब भीड़ होती है तब यह गाड़ियों के कांच की सफाई कर देते हैं।

मशीन की मेंटेनेंस के समय तकनीशियन की मदद कर देना, टैंकर खाली करते समय मैडी कर देना – ये मुख्य काम होते हैं। और ऑफिस की अच्छे से सफाई, यदि पेट्रोल पंप पर गार्डन है तो उसका अच्छे तरीके से देखभाल करना अन्य काम हैं। पीने के पानी की व्यवस्था करना अन्य काम होता है।

वेतन और क्वालिफिकेशन: यह करीब 8वीं पास हो या फिर इससे कम को भी काम मिल जाता है। वेतन: इनका वेतन काम के प्रकार और शहर और कंपनी के नियमों के अनुसार तय किए गए वेतन से मिलता है। अनुमानित वेतन लगभग ₹8,000 से ₹12,000 के बीच हो सकता है।

2. क्वालिफिकेशन और योग्यता क्या चाहिए?

क्वालिफिकेशन और योग्यता उनके काम के आधार पर अलग-अलग होती हैं। यह उनके काम पर निर्भर करता है कि वे किस प्रकार का काम करते हैं। इसके हिसाब से उन्हें क्वालिफिकेशन और योग्यता की आवश्यकता होती है। यह कुछ पदों की लिस्ट है; एक नजर में देख सकते हैं।

क्वालिफिकेशन क्या चाहिए?

पद (Post)

अनिवार्य शिक्षा (Education)

Helper / Cleaner

पढ़ना-लिखा होना (8वीं पास को प्राथमिकता)

Pump Attendant / Guard

10वीं पास (हाई स्कूल)

Cashier / Supervisor

12वीं पास (इंटरमीडिएट)

Accountant / DEO

स्नातक (B.Com या BCA)

Manager

स्नातक + कार्य अनुभव (Experience)

Technician

आईटीआई (ITI) डिप्लोमा

योग्यता क्या चाहिए?

एक पेट्रोल पंप में जॉब करने के लिए केवल शिक्षा ही नहीं चाहिए, बल्कि कुछ मुख्य चीजें भी होनी चाहिए, जैसे:

  • उम्र कितनी होनी चाहिए: पेट्रोल पंप में नौकरी करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और मैक्सिमम 35 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए। यह नियम के अनुसार पहले से ही तय किया जाता है।
  • शरीक रुक से फिट एंड फाइन हिना: एक Pump attendant/helper को दिन भर खड़े होकर काम करना होता है, इसलिए उनके लिए फिट एंड फाइन हिना अनिवार्य है।
  • आपको गणित का ज्ञान होना अनिवार्य है, क्योंकि ग्राहकों से पेट्रोल के पैसे लेने और चेंज देने के लिए हर ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट नहीं करते हैं। वे कैश देते हैं सीधा।
  • भाषा का ज्ञान: जिस एरिया में पेट्रोल पंप है, उस एरिया की भाषा आनी चाहिए ताकि ग्राहकों के साथ अच्छे से बात कर सकें।

3. जरूरी दस्तावेज क्या-क्या चाहिए।

अगर आप पेट्रोल पंप पर जॉब करना चाहते हैं, तो आपके पास सबसे जरूरी आपका दस्तावेज होता है, जिससे आपको नौकरी मिलने में आसानी होती है। आपके दस्तावेज आपकी असली पहचान हैं, तो आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, हम आपको नीचे विस्तार से बताएंगे।

  • आपकी पहचान के लिए पहचान पत्र और आधार कार्ड सबसे जरूरी होते हैं। साथ में वोटर कार्ड या फिर पैन कार्ड
  • आप कितने पढ़े लिखे हैं यह आपके सर्टिफिकेट की मदद से पता चलता है। इस प्रमाण के लिए आपको 8वीं, 10वीं, 12वीं या फिर किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सर्टिफिकेट दिखाना होता है।
  • आपके पते के प्रमाण के लिए: एड्रेस प्रूफ के लिए आपको राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली बिल और पानी का बिल
  • पासपोर्ट साइज फोटो: आपके पास नए, लगभग 4 से 5 नई फोटो होनी चाहिए।
  • बैंक डिटेल: बैंक डिटेल्स में आपको बैंक पासबुक की फोटोकॉपी रखनी होगी।
  • बायो डाटा/रिज्यूम: आपके जॉब अप्लाई करने के लिए एक अच्छी बायो डाटा तैयार करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन करेंगे तो सॉफ्ट कॉपी और ऑफलाइन आवेदन करेंगे तो हार्ड कॉपी तैयार करनी होगी।

यह आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अगर आपके पास का प्रमाण है, तो आप इसे भी अपने रिज्यूमे में ऐड कर दीजिए और अलग से सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी करके रखें।

4. आवेदन कैसे करें? कितने तरीके से आवेदन कर सकते हैं?

बहुत लोग सोचते तो हैं कि हम भी पेट्रोल पंप में काम करें। आखिरकार, जॉब कैसे मिलेगा? हमें जॉब हम 4 तरीके से ले सकते हैं, जो कि नीचे दिए गए हैं।

  • ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए
  • ऑफिशियल वेबसाइट के ज़रिए
  • ऑफलाइन के ज़रिए
  • रेफरेंस के ज़रिए

अब हम चारों को विस्तार से जानेंगे कि आखिरकार ये चार तरीके हैं जिनसे हम जॉब कैसे ले सकते हैं और अपने करियर को कैसे सेट कर सकते हैं।

ऑनलाइन के ज़रिए

ऑनलाइन पेट्रोल पंप में जॉब कैसे पाएं? आप ऑनलाइन पोर्टल में जॉब ढूंढ सकते हैं। आज के समय में सबसे बेहतरीन तरीका ऑनलाइन जॉब पोर्टल है। इसके माध्यम से हम एक नहीं बल्कि ऐसे बहुत से जॉब हैं जो हम ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ढूंढ सकते हैं, जिसमें एक पेट्रोल पंप में जॉब कैसे ढूंढे, जैसे नीचे दिया गया है।

  • OLX Jobs
  • Quikr Jobs
  • Indeed
  • LinkedIn

इन सब में आप अपनी जॉब सर्च कर सकते हैं (cashier, petrol pump attendant, etc.).

अप्लाई कैसे करते हैं? अपनी प्रोफाइल बनाएं और अप्लाई करें।

ऑफिशियल वेबसाइट के ज़रिए।

कैसे जॉब ढूंढें। आप पेट्रोल पंप की ऑफिशियल वेबसाइट में ‘career’ के विकल्प में जाकर जॉब ढूंढ सकते हैं। यदि आप कंपनी Indian Oil (IOCL), Bharat Petroleum (BPCL) या फिर HPCL कंपनी COCO Pumps में जॉब लेना चाहते हैं तो उनकी ऑफिशियल वेबसाइट में वेकेंसी समय-समय पर चेक करते रहें।

Official Websites

Bharat Petroleum: ➤ (Click Here)

Indian Oil: ➤ (Click Here)

HPCL: ➤ (Click Here)

ऑफलाइन के ज़रिए

  • आप सीधे पेट्रोल पंप में जाकर पता लगा सकते हैं कि पेट्रोल पंप में जॉब वेकेंसी है या नहीं।
  • आप अपने शहर के 4 से 5 पेट्रोल पंप की एक लिस्ट बनाएँ और सीधे विज़िट करें; वहाँ पता करें कि वेकेंसी खाली है।
  • वहाँ किससे मिलें आप? सीधे मैनेजर से बात करें या सुपरवाइज़र से मिलें। ध्यान दें कि आप अपना रिज्यूमे या बायोडाटा पहले से तैयार रखें जिससे अगर वेकेंसी खाली रही तो आपका इंटरव्यू तुरंत हो सकता है और आप अगले ही दिन से ज्वाइन कर सकते हैं।

रेफरेंस के ज़रिए

यह सबसे असरदार तरीकों में से एक है। आप रेफरेंस के ज़रिए पेट्रोल पंप में जॉब पा सकते हैं। अगर आपका कोई रिश्तेदार या दोस्त पेट्रोल पंप में काम करता है, तो आप उनसे बात कर सकते हैं।

वह अपने मैनेजर या सुपरवाइज़र से पूछकर बताएगा कि वेकेंसी खाली है या नहीं। हमने यहाँ तक अनुभव किया है कि इस प्रकार से करने से अगर वेकेंसी खाली रही तो 80% चांस होता है कि आपको जॉब मिल सकता है। मैं ऐसा क्यों बोल रहा हूँ? क्योंकि मेरे फ्रेंड जिसका नाम रोशन है, इसी के ज़रिए उसका भी जॉब लगा था, और वह अभी भी उस पेट्रोल पंप में जॉब कर रहा है और अच्छी पोस्ट में है और उसका अच्छा वेतन भी है।

5. सैलरी के साथ बेनिफिट्स क्या-क्या हैं?

अनुमानित सैलरी योग्यता और क्वालिफिकेशन आधार पर आधारित है।

सैलरी पोस्ट के आधार पर अलग-अलग होती है, और यह भी निर्भर करता है कि एक्सप्रेस के तौर पर भी यह सैलरी अलग-अलग होती है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में यह सैलरी का स्ट्रक्चर अलग-अलग हो सकता है। नीचे दिए गए चार्ट की मदद से पोस्ट के आधार पर अनुमानित सैलरी स्ट्रक्चर देख सकते हैं।

पद (Post)

मासिक वेतन (Monthly Salary)

मैनेजर (Manager)

₹15,000 – ₹30,000+ (अनुभव और पंप के आकार पर निर्भर)

अकाउंटेंट (Accountant)

₹10,000 – ₹18,000

सुपरवाइजर (Supervisor)

₹10,000 – ₹15,000

सेल्समैन / अटेंडेंट (Salesman / Attendant)

₹8,000 – ₹14,000

सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard)

₹9,000 – ₹13,000

क्लीनर / हेल्पर (Cleaner / Helper)

₹7,000 – ₹10,000

कर्मचारी के लिए बेनिफिट्स

पेट्रोल पंप के कर्मचारी को न केवल सैलरी मिलती है बल्कि इन्हें कई प्रकार के बेनिफिट, यानी कि लाभ मिलते हैं, ताकि वे लंबे समय तक काम कर सकें पेट्रोल पंप में और सरकारी लाभ के अलावा, बेनिफिट्स सुविधाएं नीचे पूरे विस्तारपूर्वक समझिए।

कर्मचारी बेनिफिट्स या सुविधाएं सरकारी लाभ कुछ इस प्रकार हैं:

  • EPF (Employee Provident Fund)
  • ESI (Employee State Insurance)

EPF: अगर पेट्रोल पंप में कर्मचारी की संख्या निर्धारित संख्या से अधिक है, तो उनका PF कटना चाहिए क्योंकि यह उनके भविष्य के लिए लाभदायक होता है।

ESI की सुविधा: ESI कार्ड भी मिलना चाहिए जिससे उनका और उनके पूरे परिवार का मुफ्त में इलाज हो सके।

वित्तीय प्रोत्साहन

इसमें कई प्रकार के लाभ शामिल होते हैं जो कुछ इस प्रकार हैं:

  • सेल्स इंसेंटिव (Sales Incentives)
  • बोनस (Bonus)
  • ओवरटाइम (Overtime)
  • अन्य सुविधाएं
  1. कंपनी की ओर से यूनिफॉर्म, सेफ्टी जैकेट और सफाई जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।
  2. अगर कोई स्टाफ दूर से आ रहा है, तो उसके लिए स्टाफ रूम दिया जाता है; अगर वह नाईट शिफ्ट में है, तो उसके लिए भी।
  3. मेडिकल चेकअप के लिए वे मेडिकल चेकअप मुफ्त में करवा सकते हैं क्योंकि वे पेट्रोल और डीजल के संपर्क में रहते हैं, इसलिए चेकअप करवाना जरूरी होता है।

निष्कर्ष

आजकल, बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान समय के साथ कदम मिलाकर चलना भविष्य में आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। यदि आप 10वीं पास हैं, तो आप पेट्रोल पंप में काम कर सकते हैं; यह जरूरी नहीं है कि आपको उच्च शिक्षा ही चाहिए। आप सही निर्देशों के अनुसार पेट्रोल पंप में जॉब पा सकते हैं। इस दौरान, यदि आपको कोई भी समस्या आ रही है, तो हमें कमेंट में जरूर बताएं, और आपकी योग्यता क्या है, यह कमेंट में जरूर बताएं। धन्यवाद दोस्तों।

FAQ

Q1. सैलरी की तारीख क्या होनी चाहिए?

पेट्रोल पंप में सैलरी महीने में 1 से 7 तारीख के बीच मिल जानी चाहिए; कभी-कभी 10 तारीख तक हो सकती है, लेकिन यह आमतौर पर 1 से 7 के बीच ही दी जाती है।

Q2. नाइट शिफ्ट (Night Shift) के लिए क्या अलग नियम हैं?

जो कर्मचारी नाइट शिफ्ट करते हैं, उनसे मैंने व्यक्तिगत रूप से पूछा, तो उन्होंने बताया कि उन्हें अलग से नाइट शिफ्ट के दौरान स्टाफ रूम दिया जाता है। बहुत से पेट्रोल पंपों में नाइट शिफ्ट के लिए कुछ अलग से पैसे दिए जाते हैं।

Q3. क्या कर्मचारियों को छुट्टियाँ (Leave) मिलती हैं?

जी हां, कर्मचारियों को महीने में 4 छुट्टियां मिलती हैं। अगर वे उन चार छुट्टियों में भी काम करते हैं, तो उन्हें उसके लिए अलग से पैसे मिलते हैं।

Leave a Comment