Reliance Jio Me Job Kaise Paye: नौकरी के लिए अप्लाई कैसे करें और क्या योग्यता होनी चाहिए, जानिए पूरी जानकारी के साथ।

Reliance Jio Me Job Kaise Paye दोस्तों, रिलायंस जिओ भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। यह इंडस्ट्री न केवल नौकरियों के अवसर देती है, बल्कि यह इंडस्ट्री अपने कर्मचारियों के आने वाले समय के बारे में सोच रही है और कर भी रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तो दोस्तों, अगर आप भी रिलायंस जियो में जॉब करना चाहते हैं और अपना फ्यूचर सेट करना चाहते हैं, तो आपको भी सही सीधे निर्देश का पालन करना होगा ताकि आपको कोई समस्या न हो भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी में जॉब लेने में। तो दोस्तों,

हम आज इस आर्टिकल में बताएंगे कि आप रिलायंस जियो में जॉब कैसे लें, क्या प्रक्रिया होती है, और क्या योग्यता चाहिए होती है। इस आर्टिकल की मदद से हम बताएंगे कि आप किस क्षेत्र में जॉब कर सकते हैं और कम पढ़े-लिखे लोगों को रिलायंस जियो में जॉब कैसे मिलेगी। तो दोस्तों, आप भी ध्यान से इस आर्टिकल को पढ़िए। चलिए जानते हैं पूरी जानकारी।

Reliance Jio Me Job Kaise Paye

रिलायंस जियो में नौकरियों के प्रकार

रिलायंस जिओ में आपके योग्यता और क्वालिफिकेशन के अनुसार ऐसे बहुत से पद हैं जिनमें आप नौकरी पा सकते हैं।

  • ऑपरेशन्स और एडमिनिस्ट्रेशन: ऑफिस मैनेजमेंट, HR और फाइनेंस जैसे नौकरियों के अवसर उपलब्ध हैं।
  • आईटी सपोर्ट:- इस सेक्टर में नेटवर्क और कंप्यूटर जैसी सेवाएं उपलब्ध होती हैं।
  • कस्टमर सर्विस: रिलायंस जियो में सपोर्ट कॉलिंग के लिए साथ में कस्टमर केयर के तौर पर और जिओ स्टोर असिस्टेंट के लिए।
  • इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी: इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योग्यता और क्वालिफिकेशन चाहिए होता है क्योंकि यह टीम के साथ काम किया जाता है। सॉफ्टवेयर डेवलपर और नेटवर्क इंजीनियर 5G इंफ्रास्ट्रक्चर टीम के लिए नौकरियां होती हैं।
  • सेल्स और डिस्ट्रीब्यूशन: इस क्षेत्र में आपको बिज़नेस डेवलपमेंट, फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव और स्टोर मैनेजर जैसी नौकरियां मिलती हैं।

योग्यता और प्रक्रिया

रिलायंस जियो में हर पद के लिए अलग-अलग योग्यताएँ हैं, जिनको हम बेहतरीन तरीके से समझेंगे।

1.पहले हम कम पढ़े:लिखे लोगों की बात करते हैं, जो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। वे लगभग 10वीं या फिर 12वीं पास आउट हैं।

उदाहरण के तौर पर, फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव, टावर गार्ड, हेल्पर और डिलीवरी पार्टनर जैसी नौकरियां मिलती हैं।

शिक्षा कितनी होती है? यह 10वीं से 12वीं तक के लिए होती है, और यह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होनी चाहिए।

2. थीरा उच्च शिक्षा के लिए, जो कोई भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट है, उनके लिए कुछ विशेष प्रकार की नौकरी होती है।

जैसे एडमिनिस्ट्रेशन, स्टोर मैनेजर, सेल्स ऑफिसर और कस्टमर केयर जैसी नौकरियाँ उपलब्ध होती हैं।

शिक्षा की बात करें तो, जैसा कि ऊपर बताया गया है, किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। जैसे, (B.Sc., B.Com., BA) जैसी डिग्री होनी चाहिए।

3. यह किसी भी कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है: तकनीकी योग्यता।

उदाहरण के तौर पर, मेंटेनेंस इंजीनियर, नेटवर्क इंजीनियर और सॉफ्टवेयर डेवलपर जैसी योग्यताएँ चाहिए होती हैं।

शिक्षा की बात करें, तो इसमें आपको
(ECE/IT/CS) B.E./B.Tech, MCA और BCA जैसी योग्यता के साथ ITI डिप्लोमा जैसी शिक्षा और अन्य अनुभव चाहिए होते हैं।

रिलायंस जियो में अप्लाई कैसे करें?

रिलायंस जिओ में आप घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह पूरी तरह से डिजिटल है। आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। आप मुख्य तौर पर तीन तरीकों से आवेदन कर सकते हैं, जैसे कि Jio Careers वेबसाइट के जरिए, Jio Careers मोबाइल ऐप के जरिए और जियो स्टोर (Jio Store) पर जाकर। ये कुछ मुख्य आवेदन करने के तरीके हैं। हम आपको बेहतरीन तरीका बताएंगे जो सबसे अच्छा तरीका है, जैसे कि Jio Careers वेबसाइट के जरिए पूरी स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी देने वाले हैं।

स्टेप 1: आपने अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र को खोला और careers.jio.com सर्च करके खोला।

स्टेप 2: जॉब सर्च: आपको ऊपर Jobs का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें। वहाँ आपको अलग-अलग पदों में नौकरियां दिखेंगी, जैसे कि Customer Service, Sales, and Engineering.

स्टेप 3: फिर आप अपना पद, यानी कि किस विभाग में आप नौकरी करना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट कर और अपने शहर का लोकेशन डालकर सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक कर करके सर्च करें।

स्टेप 4: आवेदन करें। आप जिस नौकरी के लिए योग्य हों, उस पर क्लिक करें और Apply Now वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अपना अकाउंट बनाएं। अगर आप पहली बार आए हैं, तो आप New User के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर रजिस्टर करें।

स्टेप 6: फिर, Resume अपलोड करने से पहले, आप प्रोफाइल पूरी तरीके से कंप्लीट कर लें। फिर अपना resume (CV) अपलोड कर दें। बस आपका Resume (CV) अपलोड हो जाएगा। फिर कंपनी के HR देखती रहती हैं। अगर आपका अनुभव और एजुकेशन अच्छा लगा, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आएगा या फिर ईमेल आएगा।

यह भी जानिए: ➤ India se Vietnam kaise Jayein

सिलेक्शन की पूरी प्रक्रिया क्या है?

हमने Resume (CV) अपलोड कर दिया है। अब सिलेक्ट होने का प्रोसेस क्या है, दोस्तों? सिलेक्ट होने से पहले आपके Resume (CV) को बेहतरीन तरीके से चेक किया जाएगा। अगर आप में वह अनुभव और कार्य क्षमता है, तो…

1.जैसे:कि Technical Support, Sales, और Customer Handling यह सब अनुभव पसंद आता है। तो, आपका चांस बढ़ जाता है।

2. आपका फिर से ऑनलाइन टेस्ट होता है।शॉर्टलिस्ट होने के बाद एक टेस्ट होता है जिसमें 3 प्रकार के प्रश्न होते हैं।
  • Role Specific: इसमें अगर आप इंजीनियरिंग वाले हैं, तो आपको साइडिंग से रिलेटेड सवाल पूछे जाएंगे। अगर आप सेल्स वाले हैं, तो आपको कस्टमरों से कैसे बात किया जाता है और कैसे संभाला जाता है, इस प्रकार के प्रश्न आते हैं।
  • Aptitude: इसमें ज्यादा कुछ नहीं है; अर्थलॉजी और छोटे-मोटे गणित के सवालों का जवाब देना होता है।
  • Psychometric: इसमें कुछ ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जैसे कि आपकी सोचने की क्षमता वाले सवाल, किस प्रकार से आप सोच सकते हैं, और किस प्रकार काम के प्रति होंगे आप, इस प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं।
 

3. इंटरव्यू और कुछ बातें टेस्ट में पास होने के बाद आपका इंटरव्यू होता है। इसमें चार प्रोसेस हैं। उसके बाद आप डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की तरफ जाते हैं।

  • HR राउंड: इसमें आपकी जॉइनिंग, सैलरी और कार्य समय के बारे में बात की जाती है।
  • वीडियो या फेस-टू-फेस इंटरव्यू: इसमें आपका वीडियो कॉल में या आमने-सामने इंटरव्यू होता है जिसमें आपको अपने काम और अनुभव के बारे में पूछा जाता है, और वह कंपनी की गहराई से जॉच पड़ताल करते हैं।
  • फोन कॉल इंटरव्यू: इसमें आपको एक कॉल आता है और आपके बारे में थोड़ी बेसिक जानकारी ली जाती है।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इंटरव्यू क्लियर करने के बाद आपको अपने असली डॉक्यूमेंट्स दिखाने होते हैं।
  • पहचान के लिए पहचान प्रमाण पत्र: इसमें आपको आधार कार्ड या फिर पैन कार्ड दिखाना होता है।
  • शिक्षा के लिए, आपको कोई भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी जैसे 10वीं, 12वीं, या यूनिवर्सिटी का मार्कशीट दिखाना होता है।
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स: इसमें जिस अकाउंट में सैलरी लेंगे, उसका डिटेल्स देना होगा।
5. बैकग्राउंड चेक कर सकते हैं।

रिलायंस जिओ बहुत बड़ी कंपनी है, इसलिए यह कंपनी आपके बैकग्राउंड को पूरी तरह से चेक कर सकती है। जो जानकारी आपने दी है, वह सही है या नहीं, आपके कॉलेज/स्कूल और आप पहले कहाँ काम करते थे, वह भी पता कर सकती है।

6. ऑफर लेटर और जॉइनिंग:

इसमें आपकी सारी जानकारी और डॉक्यूमेंट्स सही होने के बाद, आपको एक ऑफर लेटर मिलता है जिसमें यह सब लिखा होता है। इसमें आपको सैलरी, जॉइनिंग की तारीख और 2 से 3 हफ्ते की ट्रेनिंग मिलती है, जिसमें आपको आपके प्रकार के हिसाब से जानकारी दी जाएगी।

 

सैलरी और अन्य लाभ क्या हैं?

यह सैलरी आपके अनुभव और विशेषज्ञता के तौर पर मिलती है, और कुछ अन्य लाभ दिए जाते हैं। नीचे दिए गए चार्ट की मदद से आप आसानी से समझ सकते हैं।
 
यह अनुमानित सैलरी नीचे दी गई है।

प्रकार (Category)

पद (Designation)

महीने का सैलरी (Monthly)

वार्षिक पैकेज (LPA)

प्रवेश स्तर (Fresher)

ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GET)

₹50,000 – ₹65,000

₹6 – ₹8 लाख

टेक्निकल (IT/Engg)

सॉफ्टवेयर / नेटवर्क इंजीनियर

₹55,000 – ₹1,00,000

₹7 – ₹13 लाख

सेल्स (Sales)

सेल्स एग्जीक्यूटिव / स्टोर मैनेजर

₹20,000 – ₹45,000

₹2.5 – ₹5.5 लाख

सपोर्ट स्टाफ

कस्टमर केयर / फील्ड तकनीशियन

₹15,000 – ₹28,000

₹1.8 – ₹3.5 लाख

कुछ अन्य लाभ: यह एक बहुत बड़ी कंपनी है, तो इसमें आपको हर क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलते हैं।

श्रेणी (Category)

लाभ का प्रकार (Type of Benefits)

विवरण (Details)

वित्तीय लाभ (Financial)

इंसेंटिव (Incentives)

सेल्स और टारगेट पूरा करने पर अतिरिक्त कमाई।

 

भविष्य निधि (PF)

रिटायरमेंट के लिए सुरक्षित पीएफ (Provident Fund) की सुविधा।

 

ओवरटाइम (Overtime)

निर्धारित समय से अधिक काम करने पर अतिरिक्त भुगतान।

 

वार्षिक बोनस (Bonus)

दीपावली या साल के अंत में परफॉरमेंस आधारित बोनस।

स्वास्थ्य एवं सुरक्षा

मेडिकल इंश्योरेंस

कर्मचारी और परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा कवर।

 

दुर्घटना बीमा

ड्यूटी के दौरान किसी भी अनहोनी के लिए वित्तीय सुरक्षा।

 

सालाना हेल्थ चेकअप

हर साल कंपनी की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य जांच।

लाइफस्टाइल (Lifestyle)

कॉर्पोरेट सिम और डेटा

मुफ्त हाई-स्पीड इंटरनेट और कॉलिंग वाला विशेष सिम कार्ड।

 

रिटेल डिस्काउंट

रिलायंस ट्रेंड्स, डिजिटल और स्टोर पर विशेष छूट।

 

ट्रेनिंग प्रोग्राम

नई स्किल्स और टेक्नोलॉजी सीखने के लिए फ्री कोर्सेज।

 

मैटरनिटी/पेटरनिटी लीव

माता-पिता बनने पर सवैतनिक अवकाश (Paid Leave)।

निष्कर्ष

Reliance Jio Me Job Kaise Paye दोस्तों, यह बहुत ही अच्छा है। इस समय भी हमारे शहर में रिलायंस जियो कंपनी हर जगह से और अपने शहर में नौकरी पा सकते हैं। सही दिशा निर्देश को जान के इस आर्टिकल में सारा कुछ मेंशन किया गया है जो आपको रिलायंस जियो में नौकरी पाने में मदद करेगा। बस कुछ सावधानी बरतनी होगी, जैसे कि जॉब करने के लिए कोई पैसे नहीं लेगी है कंपनी। कोई पैसा मांगे तो वह फेक है और आप ऑफिसियल वेबसाइट में ही जाकर अप्लाई करें न कि व्हाट्सएप में आए अरे गैर लिंक से। पूरी तरीके से क्रॉस चेक जरूर करें। अप्लाई करने में कोई भी दिक्कत आ रही है तो आप हमें नीचे कमेंट कर सकते हैं। धन्यवाद दोस्तों।

FAQ

Q1. क्या रिलायंस जियो में नौकरी पाने के लिए पैसे देने पड़ते हैं?

नहीं, रिलायंस जियो में जॉब पाने के लिए कोई पैसे देने की जरूरत नहीं होती है। यह बिल्कुल फ्री होती है। न आपसे रजिस्ट्रेशन की फीस ली जाती है, न इंटरव्यू की फीस; ऐसा कुछ नहीं देना पड़ता है। ऐसा कोई मांगता है तो वह बिल्कुल फ्रॉड होता है। आप अपनी वेबसाइट से ही आवेदन करें।

Q2. क्या फ्रेशर्स भी जियो में अप्लाई कर सकते हैं?

जी हाँ, फ्रेशर के लिए भी जॉब उपलब्ध होती है। शिक्षा की बात करें तो 10वीं से 12वीं और ग्रेजुएशन के लिए हमेशा जॉब रहती है इस क्षेत्र में, जैसे कि कस्टमर सपोर्ट, सेल्स, और अन्य क्षेत्र में।

Q3. क्या बिना किसी डिग्री के Jio में काम मिल सकता है?

हां, आप बिना डिग्री के भी जॉब पा सकते हैं। जैसे फाइबर हेल्पर, डिलीवरी पार्टनर और टावर गार्ड जैसे काम में जीविका के अवसर होते हैं। इसमें आप हेल्पर के तौर पर काम कर सकते हैं।

Q4. आवेदन करने के कितने दिन बाद जवाब आता है?

अगर आपने अपना रिज्यूम या CV अपलोड कर दिया है, तो आपको रिप्लाई में 1 हफ्ते से 2 हफ्ते का समय लग सकता है। अगर आपका अनुभव और क्वालिफिकेशन पसंद आई तो आपको मोबाइल में SMS के जरिए सूचित किया जाएगा या ईमेल के जरिए बताया जाएगा।

Leave a Comment