यदि आप थाईलैंड में ड्राइवर की जॉब ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है, क्योंकि थाईलैंड को स्माइल ऑफ लैंड कहा जाता है। यहाँ सिर्फ़ टूरिज्म ही नहीं, बल्कि जॉब के भी अवसर बढ़ रहे हैं, क्योंकि अभी के समय में लॉजिस्टिक्स, टूरिज्म और ई-कॉमर्स के लिए ड्राइवर की आवश्यकता है। इसलिए, इस क्षेत्र में ड्राइवर की मांग बढ़ती जा रही है। अगर आप भी थाईलैंड में ड्राइवर की जॉब के लिए जाना चाहते हैं और एक भारतीय या किसी भी देश के ड्राइवर हैं, तो आपके लिए यह थाईलैंड में बेहतरीन जॉब्स में से एक हो सकती है। हम आपको पूरी गाइड करेंगे कि थाईलैंड में एक ड्राइवर की सैलरी कितनी होती है, आप जॉब कैसे पा सकते हैं, और आपको वीजा फीस कितनी लगेगी और पासपोर्ट कैसे बनवाएँ।
Thailand Driver Salary: थाइलैंड में ड्राईवर की सैलरी
थाईलैंड में ड्राइवर का वेतन
थाईलैंड में ड्राइवर का वेतन आप पर निर्भर करता है। आपके अनुभव और एक्सपर्टीज़ के हिसाब से ड्राइवर की सैलरी कितनी है, यह बात इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप किस प्रकार के ड्राइवर हैं, जैसे ट्रक ड्राइवर, टैक्सी ड्राइवर, डिलीवरी ड्राइवर और प्राइवेट कार ड्राइवर के लिए विकल्प हैं।
आप किस तरह के ड्राइवर हैं? और यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस शहर में ड्राइविंग करते हैं। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि हर शहर के हिसाब से यह सैलरी अलग-अलग हो सकती है।
- महीने का वेतन लगभग 13,000 THB से 25,000 THB तक होता है।
- इसे भारतीय रुपए में बात करें तो लगभग ₹32,000 से ₹62,000 THB तक हो सकता है।
-
अतिरिक्त आय: यदि आप ड्राइविंग कुछ ज्यादा समय तक करते हैं तो उससे अतिरिक्त आय होती है, जिसे हम ओवर टाइम या सरल भाषा में (OT) बोलते हैं।
ड्राइवर का प्रकार और उनका वेतन
ड्राइवर का वेतन उसके अनुभव और ड्राइवर के प्रकार से तय होता है और गाड़ी के प्रकार से उसे पता चलता है कि एक ड्राइवर को वेतन कितना देना चाहिए। अनुमानित तौर पर वेतन नीचे विस्तार से दिया गया है।
बाइक डिलीवरी ड्राइवर:- इन्हें फिक्स सैलरी न दे के इन्हें पर डिलीवरी का पैसा दिया जाता है जैसे कि Lalamove, FoodPanda, और Grab में इन्हें डिलीवरी के तौर पर पैसे दिए जाते हैं।
- एक्स्ट्रा इनकम बारिश के समय में एकत्र इनकम होती है।
- इनकी अनुमानित तौर पर महीने की सैलरी 12,000 THB से 18,000 THB तक हो सकती है।
टैक्सी ड्राइवर की मांग: थाइलैंड में टैक्सी की बहुत मांग होती है, खासकर बैंकॉक जैसे शहर में। यह लगभग दिन भर में 1,000 THB से 1,500 THB तक होता है।
- यह बहुत आम बात है, लेकिन उन्हें इसका कुछ हिस्सा बचता है। अगर आपकी अपनी कार है, तो आपको सिर्फ फ्यूल का खर्च हटाना होता है। अगर आपने रेंट पर कार ली है, तो आपको उसका भी खर्च अलग करना होगा।
प्राइवेट ड्राइवर:- अक्सर ये गाड़ियाँ अमीर फैमिली वाले लोग रखते हैं या किसी का कारोबार है; जैसे कि किसी चीज़ का बिजनेस है तो वे अपने लिए प्राइवेट ड्राइवर रखते हैं।
- इनका काम गाड़ी को साफ-सुथरा रखना और अपने मालिक को समय पर पिकअप और ड्रॉप करना होता है।
- कुछ फायदे: कुछ मालिक अपने ड्राइवर को आवास और खाना-पीना की सुविधा देते हैं। फ्री में, इससे आपको फायदा होता है; आपके पैसे की बचत होती है।
टूरिस्ट बस या वैन ड्राइवर: थाईलैंड में यह बहुत ज्यादा प्रचलित है क्योंकि सीजन के समय में टिप्स से ये अपनी सैलरी से दोगुने से ज्यादा कमा लेते हैं, जैसे नवंबर से मार्च के बीच में।
ट्रक ड्राइवर बड़ी-बड़ी गाड़ियाँ: ये थाईलैंड में वे गाड़ियाँ हैं जो थाईलैंड की अर्थव्यवस्था का बहुत बड़ा भाग हैं।
- एक शहर से दूसरे शहर समान लोड करके ले जाना और अच्छे से पहुँचाना, इसमें थोड़ी रिस्क होती है, लेकिन इनकी सैलरी अच्छी खासी होती है।
- कुछ फायदे: इन्हें एक शहर से दूसरे शहर माल ले जाना और उधर से कोई सामान था तो ले आना, और दूर सफर के लिए उन्हें एक्स्ट्रा इनकम होती है।
पूरी अनुमानित सैलरी की जानकारी नीचे चार्ट में क्लियर देख सकते हैं और समझ सकते हैं।
|
ड्राइवर का प्रकार |
मासिक सैलरी (Thai Baht) |
भारतीय रुपये (INR) |
|---|---|---|
|
डिलीवरी बॉय (Bike) |
12,000 – 18,000 |
₹29,000 – ₹44,000 |
|
प्राइवेट/पर्सनल ड्राइवर |
15,000 – 22,000 |
₹36,000 – ₹54,000 |
|
टैक्सी/ग्रैब (Grab) कार |
18,000 – 28,000 |
₹44,000 – ₹68,000 |
|
छोटा ट्रक (Pick-up) |
14,000 – 20,000 |
₹34,000 – ₹49,000 |
|
बड़ा ट्रक (Trailer) |
22,000 – 35,000 |
₹54,000 – ₹85,000 |
|
टूरिस्ट बस/वैन |
16,000 – 25,000 |
₹39,000 – ₹61,000 |
थाईलैंड में शहर के हिसाब से वेतन
वेतन अलग-अलग हो सकते हैं, जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया है। उदाहरण के लिए, कुछ प्रमुख शहरों में ड्राइविंग की सैलरी अलग-अलग होती है और रहने-खाने का खर्चा भी अलग-अलग होता है।
1. समुत प्राकन (Samut Prakan) में 17,500 से 24,000 THB तक हो सकती है। यह बिल्कुल बैंकॉक के बगल में है; इसे इंडस्ट्रियल गेटवे भी कहा जाता है। यह इंडस्ट्रियल का अड्डा माना जाता है। यहाँ वैन और ट्रक ड्राइवरों की बहुत ज्यादा मांग होती है।
2. चियांग माई (Chiang Mai) में 13,000 से 17,000 THB तक हो सकती है। यहां रहना थोड़ा सस्ता होता है, इसलिए बैंकॉक के मुकाबले यहां पर सैलरी थोड़ी कम होती है।
3. चोन बुरी (Chon Buri) में 17,000 से 23,000 THB तक हो सकती है, और यहां बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां हैं, इसलिए यहां पर कंपनी के ट्रक ड्राइवर की सैलरी अच्छी होती है और इन्हें ओवरटाइम का भी पैसा मिलता है।
4. फुकेत (Phuket) 16,000 से 22,000 THB तक हो सकती है। और यहाँ पर टूरिस्ट वैन चलाने वालों की अच्छी कमाई हो जाती है। ज्यादातर ये सीजन और टिप्स के जरिए अच्छी कमाई कर लेते हैं।
5. बैंकॉक (Bangkok) में टैक्सी का किराया 18,000 से 26,000 THB तक हो सकता है, और यह भारतीय रुपये में लगभग ₹45,000 से ₹65,000 तक हो सकता है। क्योंकि यहाँ टैक्सी और पर्सनल ड्राइवर की बहुत डिमांड है।
यह भी जानिए :- थाईलैंड जाने का किराया कितना है?
थाइलैंड में ड्राइवर हम कैसे बने
सही वीजा आप कैसे प्राप्त करें
थाइलैंड में ड्राइवर की जॉब पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि यह लोकल लोगों के लिए यहां रिज़र्व रहती है, लेकिन सही तरीके से आप थाइलैंड में जॉब पा सकते हैं, जैसे बड़ी-बड़ी लॉजिस्टिक कंपनियों में। नीचे दिए गए हर स्टेप को फॉलो करें।
- गैर-आप्रवासी B वीजा: आपको सबसे पहले थाइलैंड में वह कंपनी ढूंढना होगा जो आपको वर्क परमिट दिलवा सके,
- वर्क परमिट के बिना आप कोई भी नहीं हैं। लॉजिस्टिक कंपनियां देश-विदेश में एक्सपोर्ट और इंपोर्ट करती हैं और यहां गैर-आप्रवासी को काम देती हैं।
लाइसेंस कैसे प्राप्त करें?
थाइलैंड का लाइसेंस आपको प्राप्त करना ही होगा क्योंकि भारत या किसी अन्य देश का लाइसेंस लंबे समय तक नहीं रहता है, इसलिए आपको थाई ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य हो जाता है।
- कहा से बनवाए? (DLT) डिपार्टमेंट ऑफ लैंड ट्रांसपोर्ट में जाकर आप लाइसेंस बनवा सकते हैं।
- निवास प्रमाण पत्र, वर्क परमिट, पासपोर्ट और एंबेसी से प्राप्त और साथ में मेडिकल सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
- कुछ टेस्ट में आपको एक छोटा सा रोड टेस्ट देना होगा और आपको कलर ब्लाइंडनेस का टेस्ट देना होगा।
ऐसे 3 जगहों में विदेशी को जॉब मिल सकती है।
- MNCs मल्टीनेशनल लॉजिस्टिक्स कंपनियां में जॉब मिल सकती है DHL, FedEx या फिर बड़े-बड़े लॉजिस्टिक कंपनियों में मिल सकती है। जिसमें एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट होता है, खासकर के इंडस्ट्रीज एरिया में
- प्राइवेट ड्राइवर के लिए:- जो फैमिली थाइलैंड में रहती है और जो अमीर होते है, वे एक भरोसेमंद और एक्सपर्ट ड्राइवर ढूंढते हैं जो इंग्लिश बोल सके।
- अलग-अलग देशों के दूतावासों में ड्राइवर की भर्ती होती है, जहां सुविधाएं और सैलरी अच्छी होती है।
असली तरीके से ढूंढे जॉब
- आप ये एजेंसी के चक्कर में न पड़ें; आप सीधे ऑफिशियल वेबसाइट से अप्लाई करें।
- JobsDB Thailand थाइलैंड सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद वेबसाइट
- LinkedIn: यहां आप एक प्रोफेशनल प्रोफाइल बनाएं और लॉजिस्टिक या ड्राइवर सर्च करें।
यह कुछ जरूरी योग्यता
- आपको अगर थाई भाषा का नॉलेज है और दिशा जैसे दाएं-बाएं आना चाहिए और आपको आदर सत्कार करना भी आना चाहिए।
- गूगल मैप्स की समझ होनी चाहिए। थाइलैंड के रास्तों को समझने में एक्सपर्ट होना अनिवार्य है।
- पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट चाहिए जिससे पता चलेगा कि आप पे कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।
थाइलैंड में रहने और खाने का खर्चा
थाइलैंड में रहने का खर्चा आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार से रहते हैं। यह शहर पर भी निर्भर करता है कि आप किस शहर में रहते हैं।
रहने का खर्चा कितना है?
- आपको हर प्रकार का रूम मिल जाएगा, बजट से लेकर मिड-रेंज तक। यह लगभग 3,500 से 6,000 THB तक लग सकता है; भारतीय रुपए में लगभग ₹8,500 से ₹15,000 THB तक हो सकता है।
- अगर आप बैंकॉक के मुख्य शहर से थोड़ा बाहर या समुत प्राकन जैसे शहर में रहते हैं, तो आपका खर्चा काफी कम हो जाता है।
- बिजली और पानी का बिल यह लगभग 1,000 से 2,000 THB तक हो सकता है। यह भारतीय रुपए में लगभग ₹2,500 से ₹5,000 THB तक हो सकता है। अगर आप AC का उपयोग कम करते हैं तो यह कम हो सकती है।
खाने का खर्चा कितना होगा।
- थाइलैंड का स्ट्रीट फूड दुनिया भर में लोकप्रिय माना जाता है क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सस्ता भी है।
- थाइलैंड में स्ट्रीट फूड लगभग 40 से 60 THB तक होता है, जो भारतीय रुपए में लगभग ₹100 से 150 तक मिल सकता है।
यह कुछ अनुमानित खर्च जो नीचे क्लियर में दी गई हैं।
|
खर्च का प्रकार |
औसत खर्च (Thai Baht) |
भारतीय रुपये (INR) |
|---|---|---|
|
किराया और बिल |
5,000 – 8,000 |
₹12,000 – ₹20,000 |
|
खाना-पीना |
5,000 – 7,000 |
₹12,000 – ₹17,000 |
|
अन्य (Travel/Mobile) |
1,500 – 2,500 |
₹3,500 – ₹6,000 |
|
कुल खर्च (Total) |
11,500 – 17,500 THB |
₹27,500 – ₹43,000 |
निष्कर्ष
Thailand Driver Salary अगर आप भी ड्राइवर की जॉब ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए यह अच्छा साबित हो सकता हैं। कि आप थाइलैंड में ड्राइवर का जॉब ढूंढ सकते हैं और यहां जॉब कर सकते हैं, लेकिन हां, आप सही तरीके से ही ड्राइवर की जॉब लें। पहले बता दे रहा हूं कि आप किसी एजेंट के चक्कर में न फंसे। सीधे आप ऑफिसियल वेबसाइट से अप्लाई करें और सारे रूल्स और रेगुलेशन अच्छे से पढ़ लें। अगर आपको कोई एजेंट बोल रहा है कि टूरिस्ट वीजा में वर्क कर सकते हैं, तो आप सतर्क हो जाए, दोस्तों। अगर आपको जॉब ढूंढने में कोई दिक्कत आ रहा है, तो हमें कमेंट कर सकते हैं। समाधान होगा और जरूर बताएं कि आप किस प्रकार के ड्राइवर हैं और आप कहां से हैं। धन्यवाद दोस्तों।
FAQ
Q 1.थाईलैंड में ड्राइवर का औसत वेतन कितना है?
थाईलैंड में ड्राइवर का महीने का वेतन लगभग 13,000 THB से 19,000 तब तक हो सकता हैं।
Q 2.थाईलैंड में रहने के लिए कितना पैसा चाहिए?
थाइलैंड में प्रवासियों के लिए एक महीने का खर्चा लगभग 60,000 से 90,000 THB तक हो सकता है।
Q 3.क्या थाईलैंड अमेरिका से सस्ता है?
अमेरिका के मुकाबले थाईलैंड सस्ती है यह हर चीजों में सस्ती है जीवन व्यय यह लगभग 55% कम है।