India to Canada Travel Cost 2026: जानिए कितना पैसा लगेगा और क्या हैं नए नियम!”

दोस्तों अगर आप भी जाना चाहते हैं कनाडा तो आप सही आर्टिकल पर हैं। आज के समय में सभी लोग घूमने के उद्देश्य से जाते हैं। बहुत लोग वर्क करने के उद्देश्य से जाते हैं। हम इस आर्टिकल में बताएंगे जाने का खर्चा, रहने का खर्चा, वीजा कैसे बनाएं, पासपोर्ट कहां से बनाएं, और किस समय जाना सही है। कनाडा जाने के लिए क्या प्रोसेस फॉलो करने पड़ते हैं? ऐसे कई तमाम सवालों के जवाब इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताए हैं जिसे आप आसानी से समझ सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इंडिया से कनाडा जाने का सोच रहे हैं तो आप पहले ये जान लें कि आपका खर्चा कितना होने वाला है, चाहे वो स्टडी वीजा हो या फिर Permanent Residency हो, और कनाडा स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स की पहली पसंद मानी जाती है। यह आपको खर्चों की सारी कैटेगरी की लिस्ट बताई गई है, और बिस्तर में चलिए, तो शुरू करते हैं।

India to Canada Travel Cost 2026:जानिए कितना पैसा लगेगा

1.कनाडा जाने के लिए किराया कितना लगेगा?

कनाडा जाने के लिए आपको कई चीजों की जरूरत होगी, जैसे कि पासपोर्ट, वीजा, और फ्लाइट टिकट। आपको यह निर्णय करना होगा कि आप किस उद्देश्य से जाना चाहते हैं, जैसे काम के उद्देश्य से, पढ़ाई के उद्देश्य से, या फिर पर्यटन के उद्देश्य से। साल 2025-26 के संपूर्ण आंकड़ों से खर्चा से लेकर आने-जाने का खर्चा नीचे विस्तार से दिया गया है।

जाने के लिए (one-way) मुंबई या दिल्ली से जाने का खर्चा लगभग 35,000 से 65,000 के आस पास लग सकता है। आने के लिए (round-trip) आने का खर्चा भी लगभग 75,000 से लेकर 130,000 के आस आसपास लग सकता है।

India to Canada Travel वीजा के लिए खर्च: वीजा के लिए हर वीजा के अलग-अलग शुल्क लगते हैं, जैसे टूरिस्ट वीजा के लिए अलग शुल्क, वर्कर वीजा के लिए अलग शुल्क, और पढ़ाई करने जाने के लिए अलग शुल्क। अतिरिक्त खर्च: पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान कुछ मामलों में ₹500 लग सकते हैं।

एक नज़र में देखें

वीज़ा का प्रकार (Visa Type) आवेदन शुल्क (CAD) अनुमानित शुल्क (INR में)* मुख्य जानकारी (Key Note)
टूरिस्ट वीज़ा (Visitor Visa) $100 CAD ₹6,300 – ₹7,000 सिंगल या मल्टीपल एंट्री के लिए
वर्क परमिट (Work Permit) $155 CAD ₹9,500 – ₹10,000 प्रति व्यक्ति शुल्क
स्टडी परमिट (Study Permit) $150 CAD ₹9,200 – ₹9,800 छात्रों के लिए अनिवार्य
बायोमेट्रिक्स (Biometrics) $85 CAD ₹5,200 – ₹5,500 फोटो और फिंगरप्रिंट के लिए
विजिटर वीज़ा (Family Rate) $500 CAD ₹31,000 – ₹34,000 5 या अधिक सदस्यों वाले परिवार के लिए

2. पासपोर्ट बनाने का शुल्क और कहा से बनवाए

कोई भी देश विदेश जाने के लिए भारतीय डॉक्यूमेंट्स बहुत जरूरी होती है पासपोर्ट जो इंडियन गवर्मेंट द्वारा दिया जाता है यह बनवाने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट का उपयोग करना चाहिए न कि अनजान एजेंट और हमेशा ऑफिशियाल वेबसाइट के अंत में .gov.in होता है या आप पासपोर्ट सेवा पोर्टेल ऐप का उपयोग कर सकते है। (mPassport Seva) जो आपको (App store & play Store) में मिल जाएगा

जरूरी डॉक्यूमेंट्स:-  आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पानी का बिल या फिर बिजली का बिल

जन्म प्रमाण:- पान कार्ड या फिर 10वीं का मार्कशीट

पहचान प्रमाण:– वोटरआईडी कार्ड या फिर आधार कार्ड

3. कनाडा का वीजा बनाने का शुल्क और कहा बनवाए

आपको कनाडा का वीजा बनवाने के लिए मुख्य रूप से कनाडा की सरकारी वेबसाइट (IRCC) पर अप्लाई करना होगा। उससे पहले आपको canada.ca में अपना अकाउंट बनाना होगा। टूरिस्ट वीजा के लिए लगभग 12,000 से 13,000 तक लग सकते हैं. हाल ही में कनाडा सरकार ने वीजा शुल्क में कुछ परिवर्तन किए हैं। जिसकी पूरी जानकारी नीचे टेबल में आसानी से और एक नजर में देख सकते हैं।

वीज़ा का प्रकार (Visa Type) सरकारी शुल्क (CAD में) अनुमानित शुल्क (भारतीय रुपये में)*
टूरिस्ट वीज़ा (Visitor Visa) $100 CAD ₹6,200 – ₹6,500
स्टडी परमिट (Student Visa) $150 CAD ₹9,300 – ₹9,800
वर्क परमिट (Work Permit) $155 CAD ₹9,600 – ₹10,100
बायोमेट्रिक्स (Biometrics) $85 CAD ₹5,300 – ₹5,500

 

4. फ्लाइट टिकट बुक करने का शुल्क

कनाडा जाने के लिए टिकट बुक करना यह मुश्किल काम नहीं है, यह सोच रहे होंगे आप। टिकट शुल्क कितना है? कनाडा (टोरंटो) के लिए इंडिया के दिल्ली से फ्लाइट टिकट का शुल्क एयरलाइंस और आपकी यात्रा के समय पर निर्भर करता है। 2026 का किराया आप आसानी से नीचे दिए गए टेबल की मदद से समझ सकते हैं कि खर्चा कितना होगा टिकट का। एक नजर में देखें।

एयरलाइन (Airline) अनुमानित किराया (Economy)* स्टॉप्स (Stops) यात्रा का समय (Approx.)
एयर इंडिया + एयर कनाडा ₹86,202 1 (लंदन होकर) 21-22 घंटे
वर्जिन अटलांटिक ₹87,054 1 (लंदन होकर) 19 घंटे
यूनाइटेड एयरलाइंस ₹87,979 1 (न्यूवार्क होकर) 21.5 घंटे
एयर इंडिया ₹88,311 1 (विएना होकर) 19 घंटे

5.जाने का अच्छा समय कब है?

कनाडा जाने के लिए सबसे अच्छा समय आप पर निर्भर करता है कि आप किस मौसम में घूमना पसंद करते हैं, जैसे बर्फ़ का आनंद लेना चाहते हैं या सुहाने मौसम में घूमना चाहते हैं या फिर कम से कम खर्च में जाना चाहते हैं।

सुहाना मौसम और पर्यटक के लिए सबसे अच्छा समय जून से अगस्त महीने में है जब समर चलता है। इस समय अच्छे से आप नेशनल पार्क, झीलें, और आईलैंड घूम सकते हैं। इस समय लगभग टेम्परेचर 15°C से 25°C होती है। बैनफ’ घूमने और नियाग्रा फॉल्स’ यह सब स्पॉट घूमने का अच्छा समय है।

अगर आप इस समय के सभी खर्चों को कर सकते हैं, तो आपके लिए यह महीना बहुत यादगार बन सकता है.

बजट कम है तो आप (off-season) आपके लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। अप्रैल से मई और सितम्बर से अक्टूबर के महीनों में आप घूम सकते हैं क्योंकि इस समय भीड़ कम रहती है और टिकटों और होटलों का प्राइस गिरता रहता है। खासकर आप सितंबर से अक्टूबर महीने में वाह, आप फल के कलर्स देख सकते हैं जहां पेड़ सुनहरे और लाल हो जाते हैं।

स्नोफॉल और विंटर के लिए सबसे अच्छे महीने दिसंबर से फरवरी हैं। स्कीइंग और स्केटिंग के मजे ले सकते हैं। टोरंटो और वैंकूवर में क्रिसमस की सजावट का आनंद ले सकते हैं। उस समय लगभग टेम्परेचर -20°C होती है। जिससे बचने के लिए आप सभी प्रकार के बचने के लिए कपड़े ले जाएं।

एक नज़र में देखें

मौसम (Season) महीने (Months) मुख्य आकर्षण (Activities & Attractions) खर्च का स्तर (Budget)
गर्मी (Summer) जून – अगस्त लेक लुईस, रोड ट्रिप, फेस्टिवल, हाइकिंग सबसे अधिक (High)
पतझड़ (Fall) सितंबर – अक्टूबर लाल-सुनहरे पत्ते (Fall Colors), फोटोग्राफी मध्यम (Medium)
सर्दी (Winter) दिसंबर – मार्च बर्फबारी, स्कीइंग, नदर्न लाइट्स, आइस स्केटिंग कम (Low)
वसंत (Spring) अप्रैल – मई ट्यूलिप फेस्टिवल, फूलों का खिलना, सस्ती टिकटें सबसे कम (Lowest)

6.होटल बुक करने का शुल्क

कनाडा में होटल बुक करने के लिए पहले यह जानना जरूरी है कि होटल कैसा है, कैसी फैसिलिटी है, और उस होटल की गूगल रेटिंग कैसी है। यह जानने के बाद किसी होटल को बुक करें। मैं आपको कुछ होटलों के नाम दे रहा हूं और बता रहा हूं कि होटलों के कीमत कितनी है।

Canada’s Best Value Inn Chinook Station

लगभग रेट ₹ 2,979 रूपये प्रति नाइट रेटिंग 2-स्टार होटल

Emerald Hotel & Suites Calgary Airport

लगभग ₹3,439 प्रति रात रेटिंग वाले 2-स्टार होटल

Divya Sutra Plaza and Conference Centre Calgary Airport

लगभग ₹ 3,647 प्रति रात 3-स्टार होटल

Days Inn by Wyndham Fallsview

लगभग ₹4,035 रूपये प्रति नाइट 3-स्टार रेटिंग होटल

ध्यान दें:- ऊपर दी गई जानकारी 1 जनवरी 2026 की चेक-इन दिनों के लिए दी गई है। वास्तविक खर्चा आपके वहां रहने पर निर्भर करता है।

7.लोकल ट्रांसपोर्टेशन का शुल्क

कनाडा में लोकल ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा आप पर निर्भर करता है। आप किस चीज से जाना पसंद करते हैं? ट्रेल, मेट्रो, या फिर बस से एक तरफ जाने का शुल्क लगभग ₹185 से ₹250 होता है। कनाडा में 3.00 CAD से 4.00 CAD तक होती है।

एक नज़र में देखें

शहर (City) एक तरफ का किराया (Single Adult) मासिक पास (Monthly Pass) स्मार्ट कार्ड (Payment Card)
टोरंटो (TTC) $3.30 CAD $156.00 CAD PRESTO
वैंकूवर (TransLink) $3.35 – $6.60 CAD* $111 – $201 CAD Compass Card
मॉन्ट्रियल (STM) $3.75 CAD $104.50 CAD OPUS Card
कैलगरी (Transit) $3.80 CAD $118.00 CAD My Fare / Card
ओटावा (OC Transpo) $4.00 CAD $135.00 CAD PRESTO / O-Payment

8.कनाडा जाने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?

  • पासपोर्ट
  • वीजा
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • एड्रेस प्रूफ
  • बैंक स्टेटमेंट
  • सैलरी स्लिप
  • संपत्ति के कागज़ात
निष्कर्ष

हेली दोस्तो, मैं आशा करता हुं कि आप इस आर्टिकल India to Canada Travel Cost 2026 को ध्यान से पढ़ें होंगे। मेरा यह उद्देश्य है कि जो भी लोग रोजगार, पढ़ाई, या फिर घूमने के उद्देश्य से जाना चाहते हैं, उनको समझने और जानने का कोई सोर्स नहीं मिलता है, इसलिए यह आर्टिकल लिखना जरूरी था। हम ने आपको A to Z जानकारी देने की कोशिश की है। अगर आपका कोई भी प्रश्न है तो आप बेझिझक कॉमेंट में पूछ सकते हैं। कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द रिप्लाई दे सकें। आप यह जानना चाहते हैं कि हम कनाडा में जॉब कैसे पाएं, तो आप कमेंट कीजिए। हम जरूरी आपके बातों पर रिसर्च करेंगे और आपके लिए लिखेंगे। धन्यवाद दोस्तों।

1.कनाडा जाने के लिए क्या करना पड़ता है?

ज्यादातर लोगों को विजिटर वीजा चाहिए होता है, इसलिए आपको यह वीजा बनवाना होगा।

2.वीजा फीस कितनी है?

यह बात आप पर निर्भर करती है कि आप किस उद्देश्य से जाना चाहते हैं। हल की टूरिस्ट वीजा $100 CAD है, जो इंडियन रुपये में लगभग ₹6,200 है।

3.कनाडा जाने का सबसे आसान तरीका क्या है?

कनाडा जाने के लिए अभी तक का सबसे आसान तरीका कोई है तो हवाई जहाज है।

 

3 thoughts on “India to Canada Travel Cost 2026: जानिए कितना पैसा लगेगा और क्या हैं नए नियम!””

Leave a Comment