Railway में Job कैसे पाएं। 2026 Qualification, age limit कितनी चाहिए, जानिए पूरी जानकारी।

भारतीय रेल दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। भारत में नौकरी पाने वालों के लिए यह सबसे पसंदीदा नौकरियों में से एक मानी जाती है। यह सैलरी से लेकर सुख-सुविधाओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन जाती है, तभी लोग इस रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों, यदि आप भी रेलवे में जॉब पाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल बिल्कुल आपके लिए है। हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको हर चीज के बारे में विस्तारपूर्वक से बताएंगे, जैसे भर्ती होने की प्रक्रिया क्या है, योग्यता क्या चाहिए होता है और रेलवे में क्या-क्या सुख-सुविधाएँ मिलती हैं। आपको पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक से देने वाला हूँ। चलिए, जानते हैं।

Railway में Job कैसे पाएं

1. रेलवे भर्ती ग्रुप के प्रकार

भारतीय रेलवे में भर्ती को चार भागों में बांटा गया है, जिसे ग्रुप के नाम से जानते हैं। हर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया और योग्यता अलग-अलग होती है। नीचे हर ग्रुप के बारे में विस्तारपूर्वक से बताया गया है।

1. ग्रुप (A) राजपत्रित अधिकारी

यह रेलवे के सबसे ऊँचे पदों में से एक है। रेलवे में इस पद पर बड़े अधिकारी होते हैं, जो प्रबंधन और निर्णय लेने के लिए होते हैं। वे सभी प्रकार के निर्णय लेते हैं।

  • इसमें कई पद होते हैं, जैसे कि IRSE (इंजीनियरिंग), IRPFS (सुरक्षा), IRAS (लेखा), और IRTS (यातायात)।
  • भर्ती की बात करें, तो यह सीधे तौर पर नहीं होती है। इन्हें UPSC, संघ लोक सेवा आयोग के अंतर्गत किया जाता है।
  • इसकी परीक्षा इस प्रकार होती है: इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, जिसे शॉर्ट में (ESE) कहते हैं, और सिविल सेवा परीक्षा, जिसे हम (CSE) कहते हैं।
2. ग्रुप (B) राजपत्रित अधिकारी
  • इस ग्रुप के लिए कोई भी हर जॉब के जैसा इसमें कोई खुली भर्ती नहीं होती है। यह मुख्य रूप से प्रमोशन का खेल है।
  • भर्ती होने की यह कुछ विशेष प्रक्रियाएं हैं जो ग्रुप C में अभी काम कर रहे हैं। उन्हीं कर्मचारियों को विभागीय परीक्षाओं (LDCE) के माध्यम से, जो अनुभवी कर्मचारी हैं, प्रमोट करके ग्रुप B का अधिकारी घोषित किया जाता है।
  • यह जॉब मुख्य रूप से प्रमोशन जॉब्स हैं जो अधिक समय से कार्य कर रहे हैं और उन्हें अनुभव के तौर पर ग्रुप B में कार्यरत कर दिया जाता है।
3. ग्रुप (C) अराजपत्रित पद

यह रेलवे के सबसे अधिक पदों में भर्ती होने वाला ग्रुप है जिसे दो भागों में बांटा गया है, जो इस प्रकार है:

  • तकनीकी (Technical) इसमें मुख्य रूप से वह पद आते हैं जिनके पास विशेष डिग्री हो, जैसे कि डिप्लोमा या विशेष कौशल हो।
  • मुख्य पद जैसे जूनियर इंजीनियर (JE), तकनीशियन (Technician), या असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)।
  • गैर-तकनीकी (Non-Technical) हम इसे NTPC (Non-Technical Popular Categories) के नाम से भी जानते हैं।
  • इसमें कौन-कौन सी भर्तियाँ होती हैं? उदाहरण के लिए, कमर्शियल क्लर्क, टिकट कलेक्टर, गुड्स गार्ड और स्टेशन मास्टर शामिल होते हैं।
  • भर्ती की बात करें तो यह RRB (Railway Recruitment Board) के अंतर्गत बहाली की जाती है।
4. ग्रुप ‘D’ प्रवेश स्तर

यह मुख्य रूप से रेलवे के ग्राउंड स्टाफ होते हैं जो ट्रैक के रखरखाव और अनेक प्रकार के तकनीकी कार्य के लिए होते हैं। इन पदों को लेवल 1 भी कहा जाता है।

  • पद कुछ इस प्रकार के होते हैं, जैसे कि पोर्टर (Coolie), गेटमैन, पॉइंट्समैन, हेल्पर, ट्रैक मेंटेनर जैसे अन्य कार्य होते हैं।
  • योग्यता क्या चाहिए होती है? मिनिमम 10वीं पास और ITI की आवश्यकता होती है।
  • इनकी भर्ती RRC (Railway Recruitment Cell) के अंतर्गत आयोजित की जाती है।

2. रेलवे में भर्ती प्रक्रिया

रेलवे में अब भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी हो चुकी है। अब आप ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से फॉर्म भर सकते हैं। जब RRB या RRC की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन आएगा, तब आप यह अपने फोन, लैपटॉप, या कंप्यूटर से भी कर सकते हैं।

ग्रुप (A) UPSC के जरिए इंजीनियर – यह सभी योग्यताएँ स्नातक/इंजीनियरिंग

ग्रुप (C) NTPC Technical ड्राइवर, क्लर्क, स्टेशन मास्टर, योग्यता ITI, 12वीं या डिप्लोमा

ग्रुप (D) लेवल 1 में हेल्पर, ट्रैकमेन शामिल हैं। इनकी योग्यता 10वीं पास और ITI होनी चाहिए।

उम्र सामान्य उम्र की बात करें तो 18 से 30/33 वर्ष पदों के अनुसार होती है। छूट OBC को 3 सालों की और ST/SC के लिए 5 सालों की छूट मिलती है।

भर्ती प्रक्रिया में भर्ती होने के लिए ये चार स्टेप पूरे करने होते हैं।

CBT (कंप्यूटर परीक्षा) यह ऑनलाइन कंप्यूटर के जरिए परीक्षा होती है, जिसमें विज्ञान, GK, गणित और रीजनिंग शामिल होते हैं।

Physical/Skill Test इसमें दौड़, वजन उठाना यह मुख्य रूप से ग्रुप D के लिए है। अन्य परीक्षण टाइपिंग/साइको टेस्ट ग्रुप C के लिए होते हैं।

दस्तावेज जाँच: यह मुख्य रूप से मूल दस्तावेज़ की जाँच होती है।

मेडिकल में आपकी आँखों और शरीर की जाँच होती है, जो बहुत बारीकी से की जाती है।

यह भी जानिए: ➤ Merchant Navy 2026 में जॉब कैसे पाएं?

3. रेलवे क्यों खास है और सुख-सुविधाएँ

भारतीय रेलवे में नौकरी करना बड़ी बात तो है ही, लोग रेलवे नौकरी इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि इसमें सामान और सुख सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। इसलिए लोग रेलवे की नौकरी को इतना पसंद करते हैं। हम आपको नीचे विस्तारपूर्वक से बताएंगे कि यह नौकरी क्यों खास है और क्या सुख सुविधाएं मिलती हैं।

नौकरी की सुरक्षा: रेलवे क्यों खास है क्योंकि यह जॉब को सुरक्षित रखता है, क्योंकि मंडी या फिर किसी प्रकार के उतार-चढ़ाव के बावजूद भी आपकी नौकरी सुरक्षित होती है। भले ही आपकी सैलरी में कटौती हो जाए, लेकिन आपकी सैलरी में रुकावट नहीं आ सकती है।

समय पर वेतन: जैसा कि मैंने आपको ऊपर बताया कि सैलरी आपको समय के अनुसार आपके अकाउंट में प्राप्त हो जाती है, उसी तारीख को अपने समय के अनुसार।

सामाजिक सम्मान: भारत के सबसे बड़े सरकारी विभाग का अंग होना एक महत्वपूर्ण बात है। यह गर्व की बात है कि यह भारत के सबसे बड़े विभागों में से एक है।

प्रमोशन: के माध्यम से आप कम उम्र में बड़े-बड़े पदों पर जा सकते हैं। परीक्षाओं जैसे LDCE के माध्यम से ऊँचे पदों पर पहुँच सकते हैं।

सुख-सुविधाएं क्या हैं?
सुख-सुविधाओं की बात करें तो रेलवे कर्मचारियों के लिए बहुत-सी सुख-सुविधाएँ दी जाती हैं, जिससे यह एक लोकप्रिय जॉब माना जाता है। कुछ इस प्रकार की सुख-सुविधाएँ मिलती हैं:

मुफ्त में यात्रा का अवसर: कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों (माता-पिता, बच्चे, पत्नी) के साथ मुफ्त में रेल यात्रा कर सकते हैं। वे पूरे भारत में कहीं भी आने-जाने के लिए मुफ्त पास की सुविधा प्राप्त करते हैं और उन्हें रियायती टिकट (PTO) भी मिलते हैं।

रेलवे द्वारा रहने की सुविधा रेलवे कर्मचारियों को रहने के लिए रेलवे कॉलोनियों में उन्हें सुरक्षित क्वार्टर दिए जाते हैं जिनका रेंट बहुत कम होता है।

मेडिकल सेवाएं उन कर्मचारियों और उनके परिवार वालों को मुफ्त में प्रदान की जाती हैं, क्योंकि रेलवे के खुद के बेहतरीन हॉस्पिटल होते हैं। जिससे वे कर्मचारी और उनके परिवार वाले मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।

बच्चों की शिक्षा की सुविधा मिलती है, उन्हें अच्छे स्कूलों की शिक्षा सहायता मिलती है।

छुटिया साल भर में HPL, CL, और LAP बीमार होने पर मेडिकल लीव मिलती हैं।

सेंटिन की सुविधा कई जगहों पर कर्मचारियों को घरेलू सामान खरीदने के लिए सस्ती सेंटर उपलब्ध होती हैं।

यहां तक कि रिटायरमेंट के बाद भी आपका बुढ़ापा सुरक्षित रहता है, क्योंकि आपको ग्रेच्युटी और नई पेंशन योजना के जरिए बुढ़ापा सुरक्षित रहता है।

4. रेलवे में अधिकारी और कर्मचारी सैलरी

भारतीय रेलवे में वेतन मुख्य रूप से 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) पर आधारित होता है। इसे मुख्य रूप से पे लेवल में बांटा गया है, जो इस प्रकार है:

भारतीय रेलवे में, सैलरी 2026 से अनुमानित आंकड़ों के हिसाब से कुछ इस प्रकार मिलती है, जिसे आप नीचे टेबल के माध्यम से देख सकते हैं।

भर्ती ग्रुप प्रमुख पद (Posts) पे लेवल बेसिक पे (Basic Pay) कुल इन-हैंड सैलरी (भत्तों सहित)
ग्रुप ‘A’ (राजपत्रित) DRM, GM, सहायक प्रबंधक (ADME/ADEN) Level 10 – 14 ₹56,100 – ₹1,44,200 ₹1,00,000 – ₹2,50,000+
ग्रुप ‘C’ (NTPC) स्टेशन मास्टर (Station Master) Level 6 ₹35,400 ₹58,000 – ₹68,000
ग्रुप ‘C’ (NTPC) गुड्स गार्ड (Train Manager) Level 5 ₹29,200 ₹52,000 – ₹62,000*
ग्रुप ‘C’ (Technical) जूनियर इंजीनियर (JE) Level 6 ₹35,400 ₹55,000 – ₹65,000
ग्रुप ‘C’ (Technical) असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) Level 2 ₹19,900 ₹35,000 – ₹50,000*
ग्रुप ‘C’ (NTPC) टिकट कलेक्टर (TC) / सीनियर क्लर्क Level 5 ₹29,200 ₹45,000 – ₹52,000
ग्रुप ‘C’ (NTPC) जूनियर क्लर्क / अकाउंट्स क्लर्क Level 2 ₹19,900 ₹32,000 – ₹38,000
ग्रुप ‘D’ (Level 1) ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन, हेल्पर Level 1 ₹18,000 ₹28,000 – ₹35,000
RPF (सुरक्षा) सब-इंस्पेक्टर (SI) Level 6 ₹35,400 ₹55,000 – ₹65,000
RPF (सुरक्षा) कांस्टेबल (Constable) Level 3 ₹21,700 ₹34,000 – ₹40,000

 

5. रेलवे के लिए आवेदन कैसे करें।

रेलवे में आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन के ज़रिए की जाती है। जब RRB या RRC वेकेंसी निकलती है तो आप उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन के लिए फॉर्म भर सकते हैं। इन वेबसाइटों के बारे में आपको नीचे विस्तारपूर्वक दिया गया है।

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

आप आवेदन कहाँ से करना चाहते हैं? यह अलग-अलग ज़ोन में आपको दिखेगा, जैसे नीचे दिख रहा है।

RRB Allahabad (rrbald.gov.in)
RRB Mumbai (rrbmumbai.gov.in)
RRB Chandigarh (rrbcdg.gov.in)

2. आप नया पंजीकरण करें।

सबसे पहले, आप New Registration या फिर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।

फिर आप अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, पिता का नाम और ईमेल आईडी दर्ज करें।

इसके बाद अपने मोबाइल नंबर और ईमेल में ओटीपी डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें और वहां से रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करें।

3. आवेदन फॉर्म भरें।

आपका जो रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड है, उससे आप लॉग इन करें।

अपनी शिक्षित योग्यता फॉर्म में भरें, जैसे 10वीं पास या 12वीं/आईटीआई या फिर ग्रेजुएशन की पूरी जानकारी भरें।

फिर आप पदों की प्राथमिकता को छीन लेते हैं (Post reference)।

4. दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।

हाल ही में पासपोर्ट साइज फोटो (रंगीन) होना अनिवार्य है।

अपने हस्ताक्षर (Signature)

SC/ST उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र मुफ्त रेलवे पास के लिए।

5. आवेदन की फीस

सामान्य/OBC उम्मीदवारों के लिए ₹500 होती है, लेकिन परीक्षा देने के बाद ₹400 रिफंड हो जाते हैं।

SC/ST महिला/दिव्यांग के लिए यह लगभग 250 तक होती है, जो परीक्षा देने के बाद पूरी राशि वापस कर दी जाती है।

भुगतान आप UPI, Debit/Credit card या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।

6. फाइनल सबमिट और प्रिंटआउट

शुल्क का भुगतान करने के बाद आप फॉर्म को Final Submit करे। और भविष्य के लिए आप जो फॉर्म आवेदन किए हैं, उसका प्रिंट आउट निकालकर PDF में जरूरी रूप से सेव कर लें।

आप फॉर्म भरने से पहले यह ज़रूरी दस्तावेज पहले से ही तैयार रखें जिससे आपको फॉर्म भरते वक्त कोई दिक्कत न हो।

  • आधार कार्ड सबसे ज़रूरी दस्तावेज़ है।
  • एक चालू मोबाइल नंबर और साथ में एक्टिव ईमेल.
  • एक चालू मोबाइल नंबर
  • ITI या डिग्री का सर्टिफिकेट।
  • 10वीं की मार्कशीट (जन्म तिथि के प्रमाण के लिए)।

निष्कर्ष

भारतीय रेलवे में नौकरी करना बहुत लोगों का सपना होता है क्योंकि लोग मानते हैं कि रेलवे में नौकरी करने से सैलरी पैकेज सहित अन्य प्रकार की सुख-सुविधाएँ मिलती हैं। इससे आप अपने और अपने परिवार की ज़िंदगी सुरक्षित कर सकते हैं। यह नौकरी पाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी, शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ लगातार मेहनत करनी होगी और आपको सब्र रखना होगा। हर चीज तुरंत नहीं मिलती है, वो कहते हैं न सब्र का फल मीठा होता है, बस इसी प्रकार आपको मेहनत करनी होगी। सब्र का फल आपको एक दिन जरूर मिलेगा। यदि आपको किसी प्रकार का प्रश्न है रेलवे जॉब से रिलेटेड तो आप हमें नीचे कमेंट कर सकते हैं और आप अपने दोस्तों, अपने करीबियों को यह आर्टिकल जरूर शेयर करें। धन्यवाद दोस्तों।

FAQ

Q1. रेलवे में भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा क्या है?

न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम उम्र सीमा पद के अनुसार 30 से 33 वर्ष होती है।

Q2. क्या ग्रुप D में बिना ITI के नौकरी मिल सकती है?

जी, आप कुछ पदों के लिए सिर्फ 10वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन तकनीकी पदों के लिए ITI अनिवार्य है।

Q3. क्या महिलाओं के लिए रेलवे में आरक्षण है?

जी हाँ, RPF (पुलिस) के लिए महिलाओं के पद आरक्षित होते हैं और इन्हें आवेदन फीस में भी छूट मिलती है।

Q4. रेलवे में सैलरी कब मिलती है?

रेलवे में बेसिक पे में हर साल 3% की वृद्धि होती है। और साल में लगभग दो बार (DA) मिलता है। जिसे हम महंगाई भत्ता कहते हैं।

Q5. परीक्षा कैसे होती है और किस भाषा में होती है?

परीक्षा ऑनलाइन होती है (CBT) के माध्यम से, और भाषा आप इंग्लिश, हिंदी और अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी इस पेपर को दे सकते हैं।

Leave a Comment