Merchant Navy दोस्तों, आपने कभी न कभी वीडियो या रील्स में देखा होगा कि बड़े-बड़े कंटेनर जहाजों में ले जाए जाते हैं, एक देश से दूसरे देश। अगर आपको भी यह जिज्ञासा Merchant Navy में जॉब करें और देश-विदेश घूमने का सपना देखते हैं और अच्छी सैलरी के साथ, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है, क्योंकि इस आर्टिकल में आपको Merchant Navy से जुड़ी हर वह जानकारी देने वाला हूं जिसकी मदद से आप Merchant Navy में जॉब कर सकते हैं। Merchant Navy में जाने का सपना है और क्या पढ़ाई करना पड़ता है, कौन सा कोर्स करना पड़ता है, सैलरी कितनी होती है, कितने देश में घूम सकते हैं, और क्या बेनिफिट मिलती है। चलिए दोस्तों, जानते हैं विस्तार से।
1. मर्चेंट नेवी क्या होता है?
हम समझते हैं कि पहले Merchant Navy क्या होता है। दोस्तों, हम आसान भाषा में समझें तो यह एक कमर्शियल इंडस्ट्री है जो जहाजों में सामान लेकर एक देश से दूसरे देश के साथ व्यापार करती है। यह भारतीय नौसेना से बिल्कुल अलग होती है क्योंकि Indian Navy देश की सुरक्षा करती है, वहीं Merchant Navy का कार्य अलग-अलग होता है।
आप इसे समुद्र का ट्रांसपोर्ट बिजनेस भी बोल सकते हैं क्योंकि पूरे देश-विदेश का 90% व्यापार इसी रास्ते से होता है। मर्चेंट नेवी के जहाज अलग-अलग प्रकार के सामान एक देश से दूसरे देश तक ले जाते हैं, जैसे कि कच्चा तेल, गैस मशीनरी, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा कच्चा माल, अनाज और कोयला, लोहा तक ले जाते हैं। साथ ही साथ केमिकल, खाने-पीने का सामान भी ले जाते हैं।
क्या जहाज के भी प्रकार होते हैं?
जी हाँ, दोस्तों, जहाज के भी प्रकार होते हैं, सभी का काम अलग-अलग होता है। जैसे कच्चा तेल (Crude Oil) के लिए जहाज होते हैं; अनाज, कोयला, लोहा और केमिकल; खाने-पीने का सामान; तथा यात्रियों को ले जाने और लाने के लिए सभी के लिए अलग-अलग जहाज होते हैं, जो आपको नीचे विस्तारपूर्वक से समझाए गए हैं।
- टैंकरों का उपयोग आमतौर पर कच्चा तेल और गैस ले जाने के लिए होता है।
- Container ship जहाज देखा होगा, जो बड़े-बड़े लोहे के Containers ले जाते हैं।
- Bulk Carriers इनमें आम तौर पर कोयला, सीमेंट और अनाज ले जाते हैं।
- Passenger Ships हम इसे क्रूज शिप भी कहते हैं जो यात्रियों को घूमते हैं।
2. मर्चेंट नेवी के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
- मर्चेंट नेवी में जॉब पाने के लिए आपको कौन सी शैक्षणिक योग्यता चाहिए होती है, यह बात आपके पद पर निर्भर करती है कि आप किस पद के लिए जाना चाहते हैं। यह मुख्य रूप से 3 भाग होते हैं, जो शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पद चुनते हैं। चलिए तो जानते हैं कि वह कौन सी श्रेणियाँ हैं जिनमें आपकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पद प्राप्त होता है।1. 10वीं पास होने के बाद रेटिंग के लिए।दोस्तों, यदि आप 10वीं पास हैं तो आप GP Rating (General Purpose Rating) कोर्स कर सकते हैं।इस कोर्स, कोंकण के लिए, आपको 10वीं पास होना चाहिए और कुल अंक लगभग 40% होना अनिवार्य है। इस कोर्स के लिए अनिवार्य विषय विज्ञान और गणित में पास होना अनिवार्य है, लगभग 40% से, और 10वीं में 40% अंक होना चाहिए। यह कोर्स लगभग 6 महीने का होता है।
2. 12वीं पास होने के बाद, अधिकारी पद के लिए
यदि आप 12वीं पास हैं तो आप Engine Officer या Deck Officer बन सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि हम यह बनें तो आपकी शिक्षित योग्यता थोड़ी कड़ी हो जाती है जो इस प्रकार है।
इन पदों के लिए अनिवार्य विषय PCM (Physics, Chemistry, Mathematics) होना अनिवार्य है। PCM में आपका लगभग 60% अंक होना अनिवार्य है। 10वीं और 12वीं में अंग्रेजी में आपका अंक लगभग 50% होना अनिवार्य है।
मुख्य कोर्सेज
B.Sc. Nautical Science डेक ऑफिसर बनने के लिए आपको यह कोर्स करना होता है। यह 3 सालों का कोर्स होता है।
B.E./B.Tech Marine Engineering इंजन ऑफिसर बनने के लिए आपको यह कोर्स करना होता है। यह 4 सालों का कोर्स होता है।
DNS (Diploma in Nautical Science) यह कोर्स भी आपको करना होता है। यह लगभग 12 महीने का कोर्स होता है। इसे हम आम भाषा में डिप्लोमा कोर्स भी कहते हैं।
ग्रेजुएशन (Engineering) के बाद क्या करें?
- यदि आपने पहले से ही बी.ई. या बी.टेक जैसी पढ़ाई पूरी कर रखी है तो आप भी मर्चेंट नेवी में ज्वाइन कर सकते हैं।
- Mechanical Engineering यदि आपने यह पढ़ाई कर ली और आपके न्यूनतम 60% अंक हैं, तो आप GME (Graduate Marine Engineering) कोर्स आसानी से कर सकते हैं।
- Electrical/Electronics यदि आपने इन विषयों में इंजीनियरिंग की है तो आप इस कोर्स को कर सकते हैं, जैसे ETO (Electro-Technical Officer)
- कोर्स करने का समय आमतौर पर 8 महीने से 12 महीने तक होता है।
यह भी जानिए ➤ नॉर्वे में जॉब Kaise paye
3. मर्चेंट नेवी में शारीरिक फिटनेस के लिए क्या होना जरूरी है?
मर्चेंट नेवी में जितना महत्वपूर्ण है, वैसे ही शारीरिक फिटनेस भी बहुत महत्वपूर्ण है। इनके रूल्स और रेगुलेशंस उतने ही सख्त हैं। क्योंकि मर्चेंट नेवी में एक-दो दिन के लिए नहीं होता है, इन्हें 6 महीने से 12 महीने तक समुद्र में रहना पड़ता है और काम करना पड़ता है, इसलिए शारीरिक फिटनेस बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। और भी कारण हैं, मेडिकल सेवाएं सीमित होती हैं, इसलिए इन कैंडिडेट को शारीरिक फिटनेस अति महत्वपूर्ण हो जाती है। हम नीचे आपको विस्तार से बताएंगे कि शारीरिक फिटनेस में क्या-क्या होना अनिवार्य है।
आँखों की रोशनी
- यह सबसे महत्वपूर्ण है कि मर्चेंट नेवी में जॉब पाने के लिए। क्योंकि यह हर समय समुद्र में, कही ऐसे चीजें हो जाती हैं, जिन्हें हम सही से समझ नहीं पाते हैं, देख के भी; इसलिए यह महत्वपूर्ण है।
- डेक विभाग (Deck Dept) के लिए बिना चश्मे के दोनों आंखों की दृष्टि 6/6 होना अनिवार्य है।
- इंजन विभाग (Engine Dept) के लिए आपको चश्मे के साथ या फिर बिना चश्मे के 6/9 दृष्टि होना अनिवार्य है क्योंकि इसके लिए आपको अनुमति मिल सकती है।
- कलर ब्लाइंडनेस (Color Blindness) आपके आंखों में किसी भी प्रकार की कलर ब्लाइंडनेस नहीं होनी चाहिए, क्योंकि आपको ग्रीन, रेड, और नेवीगेशन के समय समझना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।
शारीरिक स्वास्थ्य
- आपकी हाइट के हिसाब से आपका वजन होना चाहिए, न ज्यादा पतला, न ज्यादा मोटा। BMI के मुताबिक आपका बॉडी मास इंडेक्स होना चाहिए, वरना आप रिजेक्ट हो सकते हैं।
- हड्डियों की बनावट: आपके शरीर की हड्डियों की बनावट सही होनी चाहिए, पैर सीधे होने चाहिए, और शरीर की कोई हड्डी बाहर नहीं निकली होनी चाहिए।
- त्वचा रोग आपके शरीर में कोई छूट की बीमारी नहीं होनी चाहिए, वरना आप रिजेक्ट हो सकते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य
यह कैंडिडेट महीनों तक समुद्र के बीच रहते हैं और परिवार से महीने-महीने तक दूर रहते हैं, इसलिए इन लोगों को मानसिक स्वास्थ्य रूप से मजबूत होना अनिवार्य है। समुद्र का डर नहीं होना चाहिए, डिप्रेशन और घबराहट जैसी कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
4. मर्चेंट नेवी ज्वाइन होने के लिए क्या प्रक्रिया है?
मर्चेंट नेवी में ज्वाइन होने के लिए आपको कई पड़ावों से गुजरना होता है, क्योंकि यह जैसे सही कोर्स करना, क्या दस्तावेज चाहिए होते हैं, और अन्य प्रकार की बातों का ध्यान रखना होता है। नीचे आपको विस्तारपूर्वक से बताया गया है।
सबसे पहले आता है आपको सही कोर्स का चुनाव करना होता है। अभी के समय में आप जो पढ़ाई कर रहे हैं, उसके आधार पर कोर्स का चुनाव करना होता है। 12वीं PCM के बाद B.Sc. Nautical Science (3 साल) या आप DNS (1 साल) का होता है यह कोर्स। 10वीं के बाद GP रेटिंग, यह लगभग (6 महीने) का कोर्स होता है। B.E./B.Tech के बाद आप GME, यह कोर्स की अवधि (1 साल) का होता है।
IMU-CET परीक्षा के लिए आवेदन यदि आप ऑफिसर पद के लिए करना चाहते हैं, तो Indian Maritime University Common Entrance Test (IMU-CET) देना अनिवार्य है। यह साल में लगभग 2 बार आता है, आमतौर पर यह जून और दिसंबर में आयोजित किया जाता है। आप बिना इस परीक्षा के भारत के अच्छे कॉलेजों में दाखिला नहीं ले सकते हैं।
स्पॉन्सरशिप टेस्ट सबसे जरूरी स्पॉन्सरशिप का मतलब होता है कि ट्रेनिंग से पहले ही कोई शिपिंग कंपनी आपको चुन लेती है। ऐसी बहुत सी कंपनियां हैं जो अपने फॉर्म खुद निकालती हैं, जैसे MSC, Anglo-Eastern, Fleet Management और Synergy जैसी बड़ी कंपनियां। आपको इनका ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू पास करना होता है। यदि आप यह टेस्ट पास कर लेते हैं तो ट्रेनिंग के बाद आपकी नौकरी पक्की होती है।
मेडिकल टेस्ट में आपको D.G. Shipping द्वारा मान्यता प्राप्त डॉक्टर से अपना चेकअप करवाना होगा। इसमें आपकी आँखों की रोशनी और कलर विजन, और शारीरिक फिटनेस को बारीकी से जाँच की जाती है।
प्री-सी ट्रेनिंग आपका चयन होने के बाद डीजी शिपिंग द्वारा अनुमोदित ट्रेनिंग सेंटर में भेज दिया जाता है। फिर यहां आपको समुद्र में रहने के लिए कामकाज और सुरक्षा नियमों के बारे में बताया जाता है।
CDC और इंडोस नंबर दस्तावेज़ आपको ट्रेनिंग के दौरान या ट्रेनिंग के बाद कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त होते हैं। INDOS Number आपकी पहचान के लिए होता है। CDC (Continuous Discharge Certificate) एक समुद्री पासपोर्ट की तरह होता है जिसमें आपके हर एक जहाज के सफर का हिसाब रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया जाता है।
जहाज पर जॉइनिंग अब आपकी जॉइनिंग होती है। आपके दस्तावेज़ और ट्रेनिंग पूरे होने के बाद आपकी कंपनी आपको जहाज पर भेजती है। आप शुरुआत में एक Trainee की तरह काम करते हैं जिसमें आपको स्टाइपेंड (खर्चा) मिलता है। फिर आप कुछ समय के अनुभव sea time पूरा होने के बाद परीक्षा देकर प्रमोट हो जाते हैं।
5. सैलरी और सुख-सुविधाएं क्या होती हैं?
मर्चेंट नेवी में यहां सुख और सुविधाएं बहुत आकर्षक हैं इसलिए युवकों को आकर्षित करती है क्योंकि यहां आपको हर सुख-सुविधा मिलती है और यहां पैसा और लाइफस्टाइल भी काफी अच्छी है। नीचे पूरा विस्तारपूर्वक बताया गया है।
सैलरी कितनी होती है?
सैलरी आपको डॉलर ($) में मिलती है। विदेशी कमाई और भारतीय रुपये में भी मिलती है। यह डिपेंड करता है कि आपकी रैंक क्या है और जहाज के प्रकार पर निर्भर करती है।
| पद (Rank) | विभाग (Department) | अनुमानित मासिक सैलरी |
| ट्रेनी / कैडेट (Trainee/Cadet) | डेक / इंजन | ₹25,000 – ₹85,000 |
| जीपी रेटिंग (GP Rating – फ्रेशर) | क्रू / रेटिंग | ₹25,000 – ₹60,000 |
| थर्ड ऑफिसर / फोर्थ इंजीनियर | ऑफिसर | ₹1,50,000 – ₹3,50,000 |
| चीफ ऑफिसर / सेकंड इंजीनियर | सीनियर ऑफिसर | ₹4,50,000 – ₹8,00,000 |
| कैप्टन / चीफ इंजीनियर | टॉप रैंक | ₹8,50,000 – ₹20,00,000+ |
प्रमुख सुख-सुविधाएँ
- लंबी छुट्टियां
- दुनिया घूमने का मौका
- मुफ्त भोजन और आवास
- टैक्स-फ्री इनकम
- मेडिकल इंश्योरेंस
- परिवार सुविधा
जहाज पर जीवन और सुविधाएं
- आधुनिक जहाजों में क्रू के मनोरंजन के लिए कई सुविधाएँ होती हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं:
- Gym: फिटनेस के लिए जिम काफी सुविधाजनक होती है।
Recreation Room: यहां आपके मनोरंजन के लिए टीवी, वीडियो गेम्स, फिल्में और किताबें भी मौजूद होती हैं। - Swimming Pool: कई बड़े-बड़े जहाजों में छोटा सा स्विमिंग पूल भी होता है।
- Internet/Wi-Fi: अभी के समय में सैटेलाइट इंटरनेट की सुविधा मिलती है, ताकि आप अपने परिवार के साथ जुड़े रह सकते हैं
निष्कर्ष
यह बहुत ही सुविधाजनक होता है और सैलरी भी काफी अच्छी होती है, लेकिन आपको महीनों-महीनों तक समुद्र की लहरों में रहना पड़ता है। अपने घर वालों से दूर जहाजों में जॉब करना बहुत लोगों का सपना होता है। अब आप भी अपना सपना पूरा कर सकते हैं। सही तरीके को अपनाकर आप भी अच्छी सैलरी कमा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात है कि आप ऐसे एजेंट से जुड़ें जो लाखों रुपये मांगते हैं। यह पूरी तरह से फ्रॉड होते हैं। आप ऑफिशियल तरीके से ही इस पर कदम रखें। यदि आपको मर्चेंट नेवी से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या है, तो आप हमें नीचे कमेंट कर सकते हैं। हम आपके कमेंट का जल्द जवाब देने की कोशिश करेंगे। धन्यवाद और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
FAQ
Q1. क्या इंडियन नेवी और मर्चेंट नेवी एक ही हैं?
नहीं, दोस्तों, इंडियन नेवी और मर्चेंट नेवी एक नहीं हैं। इंडियन नेवी भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधीन आती है और इसका काम देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करना है। वहीं, मर्चेंट नेवी व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां निजी कंपनियां आपके सामान को जहाजों की मदद से एक देश से दूसरे देश पहुंचाती हैं।
Q2. मर्चेंट नेवी की नौकरी कितने महीने की होती है?
यह पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित होती है। ऑफिसर के लिए, यह आमतौर पर 4 महीने से 6 महीने तक होती है, और क्रू मेंबर के लिए, यह कॉन्ट्रैक्ट 6 महीने से 9 महीने तक की होती है। उसके बाद, आप 2 से 3 महीने के लिए छुट्टी पर आ सकते हैं। आप जहाज में जितने महीने काम करेंगे, उतने ही महीने की सैलरी आपको मिलेगी।
Q3. क्या मर्चेंट नेवी एक सुरक्षित नौकरी है?
मर्चेंट नेवी सरकारी नौकरी नहीं है। यह प्राइवेट सेक्टर की नौकरी है। यह इंडियन नेवी जैसी सरकारी नौकरी नहीं होती है।
Q4. क्या इसके लिए तैरना अनिवार्य है?
तैरना एडमिशन के दौरान तैरना ज़रूरी नहीं है, लेकिन ट्रेनिंग के दौरान तैरना सीखना और पास करना अनिवार्य है।