India se Kuwait jane ka kharcha: वीजा कैसे प्राप्त करें, फ्लाइट टिकट बुक, 9 बेस्ट टॉपिक्स जानिए पूरी जानकारी!

कुवैत जाना बहुत लोगों का सपना होता है। वे जाना तो चाहते हैं लेकिन सही जानकारी देने वाला चाहिए होता है। तो दोस्तों, अगर आपके मन में यह बात आ रही है कि India se kuwait jane ka kharcha कितना होगा या फिर फ्लाइट टिकट बुक कैसे करें वीजा कैसे प्राप्त करे कुवैत में रहना, खाना लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्चा कुवैत जाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं? तो आप सही आर्टिकल में आए हैं। यह आपको इन सभी सवालों के जवाब देगा, और आपको कुवैत जाने से पहले किन-किन बातों को ध्यान में रखना होगा और जाने के लिए वीजा सही तरीके से कैसे अप्लाई करें। इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे। तो चलिए दोस्तो शुरू करते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
India se Kuwait jane ka kharcha: इंडिया से कुवैत जाने का खर्चा।

1.कुवैत जाने-आने का खर्च

India se Kuwait jane ka kharcha यह सवाल सभी के मन में चल रहा होगा कि आखिर कर जाने का खर्चा कितना हो जाएगा। पहले बता दूं कि यह आपके ऊपर निर्भर करता है। ऐसे में क्यों बोल रहा हूं? क्योंकि आप किस उद्देश्य से जाना चाहते हैं, उसी हिसाब से आपका वीजा और आने-जाने का खर्च लगता है। जिसे मैं बता दूं कि यह अलग-अलग खर्च हो सकते हैं. अगर आप उस उद्देश्य से जाते हैं, तो टूरिस्ट के लिए या फिर वर्क, यानी कि काम करने के लिए, यह आप पर निर्भर करता है। तो, मैंने सभी खर्चों को विस्तार से नीचे समझाया है; ध्यान दें।

कुवैत जाने के लिए आपको कुछ विशेष खर्चों पर ध्यान देना होगा, जैसे कि फ्लाइट का खर्चा, आने-जाने का खर्चा (बोलने का मतलब है one-way और round-trip), और वीजा के लिए लगभग खर्च हो जाते हैं जिसे हम कुवैत की आधिकारिक वेबसाइट से बनवाते हैं। साथ में आपको वहां खाने-पीने और रहने का खर्चा लगता है। आखिर खर्चा कितना लगता है? आप अगर टूरिस्ट या विजिटर के लिए जा रहे हैं तो आपको लगभग ₹60,000 से 80,000 के आस-पास खर्च हो सकते हैं। यह आंकड़ा 7 दिनों के लिए है। और अगर आप वर्क यानी कि काम के उद्देश्य के लिए जा रहे हैं, तो कुल मिलाकर आपको लगभग 100,000 से 150,000 खर्च हो सकते हैं। यह आंकड़ा 1 महीने का है।

2.कुवैत जाने के लिए दस्तावेज

कुवैत जाने के लिए सभी के मन में यह सवाल जरूर होता है कि दस्तावेज, यानी documents, कौन-कौन से चाहिए। क्या एक डॉक्यूमेंट नहीं रहेगा तो हम कुवैत नहीं जा सकते हैं? तो दोस्तों, ऐसा नहीं है। आप कुवैत क्या, कोई भी देश नहीं जा सकते हैं। आप बेशक किसी भी देश में जा सकते हैं. आप स्वतंत्र हैं, लेकिन आपको रूल्स रेगुलेशन को ध्यान में रखना होगा। हर देश, चाहे वो हमारा भारत हो या कुवैत जैसे देश, सभी देशों के रूल्स रेगुलेशन होते हैं, इसलिए दस्तावेज के बिना जाना या रूल्स रेगुलेशन का उल्लंघन करना कानूनी अपराध है। तो दोस्तों, कुवैत जाने के लिए कुछ खास डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है। जिसे हमें दिखाना पड़ता है, तभी आप इंडिया से कुवैत जा सकते हैं। नीचे ध्यान दे,

कुवैत जाने के लिए दोनों टूरिस्ट और वर्क यानी कि काम के लिए दस्तावेज क्या लगते हैं?

टूरिस्ट/घूमने के लिए

आपको जाने के लिए कई डॉक्यूमेंट्स लगते हैं: वीजा जो कुवैत सरकार द्वारा दिया गया है और पासपोर्ट जो 6 महीने के लिए उपलब्ध हो। ठीक 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट जिसमें ट्रांजैक्शन हुई हो, जैसे डेबिट और क्रेडिट हुई हो व्हाइट बैकग्राउंड वाली आपकी क्लियर, यानी साफ-सुथरी दिखने वाली फोटो, फ्लाइट टिकट, और जहां आप रहने वाले हैं, यानी आप जिस होटल में रहेंगे, उस होटल का पता (address) यदि आप किसी के पास रुक रहे हैं तो उसका (civil ID) दिखाना होता है।

  • पासपोर्ट
  • वीजा
  • बैंक स्टेटमेंट
  • फ्लाइट टिकट
  • होटल का पता या जिसके के पास रहेंगे उसका सिविल आईडी
वर्क/कम के लिए

अभी के समय में कुवैत में भी नौकरी करने के उद्देश्य से भी जाते हैं, और बहुत ऐसे लोग हैं जो जाना चाहते हैं जिन्हें पता नहीं होता है कि कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं। वर्क परमिट के लिए थोड़े डिफरेंट डॉक्यूमेंट्स लगते हैं जो कुवैत सरकार के रूल्स रेगुलेशन के हिसाब से होते हैं। पूरी जांच के साथ यह डॉक्यूमेंट्स वही पासपोर्ट है जो 6 महीने उपलब्ध हो, वीजा, और कुछ खास दस्तावेज चाहिए होते हैं, जैसे

  • पासपोर्ट
  • वीजा वर्क परमिट
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जो आपको जॉब दे रही है, ऑफर लेटर

3. वीजा का खर्च

वीजा के पहले में यह जान लें कि वीजा आप ऑफिसियल वेबसाइट से बनवाएं न कि किसी एजेंट से; आपके साथ धोखा हो सकता है। किसी भी देश में जाना है आपको तो उस देश का वीजा होना अनिवार्य है Kuwait Visa इस वेबसाइट से कर सकते हैं। आखिरकार कुवैत का वीजा बनवाने में खर्च कितना होता है? कुवैत का टूरिस्ट वीजा लगभग ₹2,700 से लगभग ₹2,800 तक लगता है। वर्क पर काम करने का वीजा लगभग ₹8,500 से ₹10,000 तक खर्च होता है। और जो कंपनी आपको जॉब देगी, उस कंपनी का लेटर चाहिए होता है साथ में।

Kuwait visa

4. पासपोर्ट का खर्च

पहले यह जान लें कि पासपोर्ट होता क्या है। पासपोर्ट भारतीय सरकार द्वारा दिया जाता है। यदि आप भारत में रहते हैं, तो पासपोर्ट का खर्चा उम्र और इस पर निर्भर करता है कि आप तत्काल या सामान्य और 36 या 60 पेज का पासपोर्ट चाहते हैं। पासपोर्ट 36 पेज का या 60 पेज का होता है, और नाबालिक के लिए यह खर्च कम होता है। और पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए पासपोर्ट सेवा पोर्टल के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। 36 पेज वाले पासपोर्ट का खर्चा लगभग ₹1,500 है, यह 10 साल के लिए है, और 60 पेज के लिए ₹20,000 तक खर्च हो जाएगा। तत्काल 36 पेज के लिए खर्च ₹3,500 लग सकता है, और नाबालिक के लिए (5 साल) ₹1,000 तक लगते हैं।

India passport

यह भी जानिए: इंडिया से कनाडा कैसे जाए 

5. फ्लाइट टिकट का खर्च

सबसे ज़्यादा पूछे जाने वाले सवालों में से एक सवाल यह है कि फ्लाइट टिकट बुक करने का खर्च कितना आता है? यह आपके ऊपर निर्भर करता है। ऐसा मैं क्यों बोल रहा हूँ क्योंकि आप किस स्थान से जाना चाहते हैं और कौन-सी फ्लाइट कंपनी अपने टिकट प्राइस कम रखती है? और ऑफ सीजन में टिकट प्राइस काफी बढ़ जाती है क्योंकि उस समय काफी यात्री यात्रा करते हैं। आप अगर दिल्ली और मुंबई से जाते हैं तो आपको लगभग ₹10,000 से लेकर ₹18,000 के बीच लग सकते हैं और यात्रा आप चेन्नई, कोझिकोड और कोच्चि जैसी जगहों से करते हैं तो आपका टिकट प्राइस ₹12,000 से लेकर ₹22,000 के बीच खर्च होता है। और आप टिकट 1 महीने या 3 हफ्ते पहले से ही बुकिंग कर लें। जिससे आपके टिकट की कीमत कम हो जाए। अक्सर इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसे फ्लाइट टिकट की कीमत कम होती है।

India se Kuwait jane ka kharcha

6.होटल बुकिंग खर्च

यह सवाल लोगों के मन में होता है कि कुवैत में जा के रुकेंगे कहां हम और होटल कहां मिलेगा और खर्चा कितना होता है। यह बात होटल की फैसिलिटी और रेटिंग पर और आपके ऊपर निर्भर करती है कि आपको कैसा होटल चाहिए रहने के लिए, सस्ता या महंगा। यह अनुमानित तौर पर कितना हो सकता है? यहां 3-स्टार रेटिंग के होटलों का खर्च एक रात का लगभग ₹5,000 से लेकर ₹7,000 के बीच होता है। उदाहरण के लिए, Marina Royal Hotel Suite का किराया लगभग 5,280 होता है।

जैसे Ramada Encore by Wyndham यह होटल का 1 रात का खर्चा ₹8,890 है, या City Tower Hotel का ₹7,530 है 1 रात के लिए। कुछ होटलों के नाम नीचे दिए गए हैं; आप गूगल के माध्यम से लगभग प्राइस देख सकते हैं।

  • City Tower Hotel
  • City View Hotel
  • Carlton Tower Hotel, Kuwait
  • Marina Royal Hotel Suite
  • Ramada Encore by Wyndham’

India se Kuwait jane ka kharcha

7. कुवैत में घूमने की जगह

कुवैत अपने ऐतिहासिक और बेहतरीन स्ट्रक्चर और समुद्र तटों के लिए बहुत लोकप्रिय माना जाता है। कुवैत में घूमने की जगह ऐसी बहुत सी हैं जहां आप जा जाकर एंजॉय कर सकते हैं और उन जगहों का आनंद ले सकते हैं। सभी जगहों के बारे में और नाम नीचे दिए गए हैं।

  1. अल शहीदी पार्क: यह सबसे सुंदर और शहर का सबसे बड़ा पार्क और म्यूजियम है, जो शाम के समय में घूमने में सुकून भरा महसूस होता है।
  2. कुवैत नेशनल म्यूजियम: यहां आपको कुवैत की ऐतिहासिक चीजें और कुवैत की संस्कृति देखने को मिलेंगी। यह जगह ऐतिहासिक प्रेमियों के लिए सबसे अच्छी है।
  3. द एवेन्यूज मॉल कुवैत का सबसे बड़ा मॉल है यह दुनिया भर के शानदार मॉल में से एक है
  4. अगर आप कुवैत की पुरानी चीजों को महसूस करना चाहते हैं तो आप इस मार्केट में जाएं। यहां आपको पारंपरिक कपड़ों से लेकर मसाले, खजूर और इत्र मिल जाएंगे।
  5. 5 कुवैत टावर्स: यहां जाने पर आपको पूरे शहर का 360-डिग्री दृश्य देखने को मिलेगा। इसके अंदर आपको कैफे और बेहतरीन रेस्टोरेंट दिखेंगे।
  6. ग्रैंड मस्जिद: इस मस्जिद में जाने के लिए नियमों और विनियमों का पालन करना अनिवार्य है। यह पर्यटकों के जाने के बाद सुकून भरा महसूस होता है।

Kuwait City

8. कुवैत कब जाएं अच्छा समय

कुवैत जाने का सबसे अच्छा समय नवम्बर से मार्च के बीच है जब ऑफ सीजन होता है। इस समय गर्मी से राहत मिलती है और पर्यटन के लिए बेहतरीन समय होता है। उस समय टेम्परेचर लगभग दिन में 19°C से 25°C तक होता है। यही टेम्परेचर रात में लगभग 8°C से लेकर 13°C तक होता है। इस समय भीड़ अधिक होती है और होटलों का प्राइस आसमान छू जाता है। और 25 से 26 फरवरी में नेशनल डे मनाया जाता है जिसका सेलिब्रेशन बहुत अच्छे तरीके से होता है।

अगर आप थोड़ी गर्मी सहन कर सकते हैं तो आपका सबसे अच्छा सीजन यह बीच का समय है, अप्रैल और अक्टूबर, जिसमें काफी गर्मी होती है. हां, लेकिन इस समय भीड़ कम रहती है और होटलों के प्राइस भी कम हो जाते हैं जिस समय लगभग टेम्परेचर 25°C से 35°C तक होता है।

इस सीजन में जाना चाहते हैं तो यह जरूर जान लें कि मई से सितंबर के महीने में जाना चाहते हैं तो यह जान लें कि इस समय लगभग टेम्परेचर 40°C से 50°C पर कर जाती है जिससे बाहर घूमना मुश्किल हो जाता है।

9. वहां के लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्च

यदि आपको कहीं जाना हो या कहीं घूमने जाना हो, तो आप टैक्सी और पब्लिक बसों में जा सकते हैं। जाने से पहले यह जान लीजिए कि कुवैत में दिनार (KWD) चलती है। 2026 के अनुसार कुवैत में 1 कुवैती दीनार (KWD) लगभग ₹270 से लेकर ₹290 है। अगर आपको दिन भर कहीं जाना है या घूमना है, तो आप पास ले सकते हैं। 1 दिनार KWD में मिलता है, जिसके लिए आपको करीब ₹285 लग सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों, आशा करता हूं कि भारत से कुवैत जाने का खर्च और यह सारी जानकारी मेरी तरफ से आपको साफ-साफ समझ आ गई होगी। मैं हर एक टॉपिक को बहुत ही गहराई से समझने की कोशिश करता हूं। मैं हमेशा चाहता हूं कि मेरे ट्रैवल आर्टिकल से आपको भरपूर और बेहतर जानकारी मिले जिससे आपको जाने में कोई कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। यदि आपको ऐसा लगता है कि कुछ बात आपको समझ नहीं आई होगी, तो आप हमें कॉमेंट कर सकते हैं। मैं आपके सवाल का जल्द से जल्द रिप्लाई देने की कोशिश करूंगा। धन्यवाद दोस्तों।

FAQ

1.कुवैत में कंपनी ड्राइवर की सैलरी कितनी होती है?

कुवैत में ड्राइवर की सैलरी हर महीने KWD 400 से 600 तक होती है


2.कुवैत में कितने घंटे काम करना पड़ता है?

कुवैत में हर सफ्ताह 48 घंटे काम करने पड़ते है।


3.कुवैत में सबसे ज्यादा सैलरी कौन से काम में मिलती है?

कुवैत में सबसे जायद सैलरी वाली जो इंजिनियर सेक्टर में है यह लगभग 600 से 750 कुवैती दीनार मिलते है।

1 thought on “India se Kuwait jane ka kharcha: वीजा कैसे प्राप्त करें, फ्लाइट टिकट बुक, 9 बेस्ट टॉपिक्स जानिए पूरी जानकारी!”

Leave a Comment