दोस्तों, यदि आप भी थाईलैंड जाना चाहते हैं, तो आप भी भरपूर आनंद ले सकते हैं। थाईलैंड अपनी खूबसूरती, समुद्र तटों और वहाँ की नाइटलाइफ के लिए प्रसिद्ध है।अगर आप थाईलैंड घूमने जा रहे हैं, तो ये चीजें और जगहें जरूर घूमिए। अगर आप थाईलैंड घूमने जा रहे हैं, तो हम इस पोस्ट में आपको पूरी गाइड करने वाले हैं कि आपको जाने का किराया कितना लगेगा, होटल बुकिंग और थाईलैंड जाने के लिए दस्तावेज क्या-क्या चाहिए।
Thailand jane ka kharcha:थाईलैंड का किराया कितना है
1.कौन-कौन से राज्यों/शहरों से जा सकते हैं?
दिल्ली के अलावा अन्य शहरों से जाने पर ऐसे बहुत से शहर हैं जहाँ से आप जा सकते हैं। जैसे नीचे देखें, ये सभी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं जो सीधे थाईलैंड जाती हैं:
- मणिपुर (इम्फाल)
- पश्चिम बंगाल (कोलकाता)
- कर्नाटक (बेंगलुरु)
- तमिलनाडु (चेन्नई)
- महाराष्ट्र (मुंबई)
2.दिल्ली से थाईलैंड का फ्लाइट किराया?
अगर आप दिल्ली में हैं या वहां से आप थाईलैंड जाना चाहते हैं, तो फ्लाइट विकल्प मौजूद हैं।
दिल्ली, भारत (DEL) से बैंकॉक (BKK/DMK) फ्लाइट।
- थाई लायन एयर
- स्पाइसजेट
- इंडिगो
- थाई एयरएशिया
आरामदायक (premium)
- Vistara (विस्तारा)
- Air India (एयर इंडिया)
- Thai Airways (थाई एयरवेज)
उपलब्ध है; इसमें थोड़ी अधिक फीस लगती है। अधिक जानकारी के लिए इंटरनेट पर करंट प्राइस देख सकते हैं।
अगर आप सीधे न जा के आप रुक-रुक कर जाना चाहते हैं कनेक्टिंग फ्लाइट से, तो यह थोड़े सस्ते होते हैं। जैसे
- SriLankan Airlines: – कोलंबो से होकर थाइलैंड
- Malaysia Airlines: – कुआलालंपुर से होकर थाइलैंड
- Vietnam Airlines: – हनोई या हो ची मिन्ह शहर से होकर थाइलैंड
यह भी जानिए :- इंडिया से स्विट्जरलैंड जाने का खर्चा
3 Re.सड़क मार्ग से दिल्ली से थाईलैंड?
अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आप इंडिया से केवल फ्लाइट से ही नहीं बल्कि आप सड़क मार्ग से भी जा सकते हैं। इसमें आपको अलग ही आनंद मिलेगा। आप जो सड़क मार्ग से जाएंगे, वह (IMT) India, Myanmar और Thailand है, जिसे ‘Traveller Highway‘ के नाम से जाना जाता है।
- कितने दिन लगते हैं? 10 दिनों से 15 दिन लगते हैं।
- जाने की दूरी लग लगभग 3,200 किमी से लेकर 40,000 किमी है।
- इस यात्रा में खर्च लगभग ₹4 लाख से ₹5 लाख तक होता है। यह फ्लाइट काफी महंगी है, जिसमें होटल, ईंधन और परमिट पीस मिलकर इतने लगते हैं।
- जरूरी दस्तावेज:- अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट और गाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय परमिट साथ में थाईलैंड और म्यांमार का वीजा है।
सड़क मार्ग कौन है, एक नजर में देखें नीचे
| चरण | मार्ग (From-To) | मुख्य शहर | हाईवे |
| 1 | दिल्ली → UP | आगरा, लखनऊ, वाराणसी | NH 19 |
| 2 | UP → बिहार | पटना, पूर्णिया | NH 27 |
| 3 | बिहार → बंगाल | सिलीगुड़ी | NH 27 |
| 4 | बंगाल → असम | गुवाहाटी | NH 27 |
| 5 | असम → नागालैंड | कोहिमा | NH 39 |
| 6 | नागालैंड → मणिपुर | इंफाल, मोरेह | NH 39 |
| 7 | भारत → म्यांमार | तामू, मांडले | AH 1 |
| 8 | म्यांमार → थाईलैंड | म्यावडी → मे सॉट | AH 1 |
| 9 | बॉर्डर → बैंकॉक | मे सॉट → बैंकॉक | Hwy 12 |
4.थाईलैंड वीजा की जानकारी?
थाइलैंड की सरकार द्वारा हमेशा भारतीयों के लिए वीजा फ्री होता है। Visa on Arrival आने की सुविधा देता है।
इसके लिए आपको बैंकॉक के एयरपोर्ट में Visa on Arrival के लिए लगभग हग 2,000 Thai baht देने होंगे। यह भारतीय रुपए में लगभग हग ₹5,000 होता है।
जरूरी दस्तावेज:
- लगभग 6 महीने की वैलिडिटी वाला पासपोर्ट होना चाहिए।
- होटल बुकिंग का प्रमाण
- वापसी टिकट की फोटोकॉपी
- बैंक स्टेटमेंट लगभग 10,000 Thai baht भारतीय रुपए में लगभग ₹29,455 हो सकते है।
5.थाईलैंड में रहने और खाने का खर्च?
थाईलैंड में रहने और खाने की बेहतरीन जगहों में से एक है। थाईलैंड में एक से एक होटल हैं। खाने में स्वादिष्ट भोजन के साथ आप वहां के फेमस खाने का आनंद ले सकते हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप कैसे रहना और खाना पसंद करते हैं। सारी जानकारी विस्तार से नीचे दी गई है।
होटल (Dormitory)
अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा हो सकता है; यह करीब ₹500 से ₹1,000 में प्रति रात के लिए मिल जाएगा।
मध्यवर्ती (Mid-range)
अगर आप फैमिली ट्रिप के लिए हैं, तो मिड-रेंज (3-star या 4-star) वाले होटल बुकिंग कर सकते हैं। इनकी होटल की अनुमानित कीमत लगभग ₹3,000 से ₹6,000 तक प्रति रात हो सकती है।
अगर आप कम बजट में होटल चाहते हैं या आप कपल हैं, तो आपके लिए गेम्स हाउस बेस्ट हो सकती है। इनकी प्राइस लगभग ₹1,200 से ₹2,500 के आस-पास प्रति रात हो सकती है।
- प्रीमियम और हनीमून के लिए आप लक्जरी होटल (5-star) बुक कर सकते हैं; यह लगभग ₹10,000 से लेकर ₹30,000 तक प्रति रात हो सकता है।
- थाईलैंड में खाने का खर्चा:- थाईलैंड में स्ट्रीट फूड दुनिया में सबसे अच्छा माना जाता है, जो कि स्वादिष्ट होने के साथ सस्ता होता है।
- स्ट्रीट फूड: लगभग ₹150 से ₹300 प्रति खाना, जैसे कि सोम टम, मैंगो स्टिकी राइस, और पैड थाई जैसे भोजन मिलते हैं।
- सस्ते रेस्टोरेंट और स्वादिष्ट खाना लगभग ₹400 से ₹700 तक प्रति भोजन हो सकते हैं।
- भारतीय खाना थोड़ा महंगा हो सकता है। थाईलैंड में लगभग भारतीय खाने का खर्च एक थाली का लगभग ₹600 से ₹1,000 तक आता है। यदि आपको
- प्रीमियम का शौक है तो आपके खाने के मामले में खर्च लगभग ₹1,500 से ₹4,000 प्रति भोजन का खर्च आ सकता है।
6. थाईलैंड में लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्च
थाइलैंड में लोकल ट्रांसपोर्ट बहुत ही रोमांचक है क्योंकि यह केवल बाइक टैक्सी और टुक-टुक नामक साधन है। यह के शहरों में अत्याधुनिक ट्रेन नेटवर्क है जो बैंकॉक को मुख्य बनाया है, और यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस चीज में सफर करना चाहते हैं।
- Taxi (metered)₹100 से शुरू होती है लगभग
- Tuk-Tuk (टुक-टुक) ₹150 से ₹500 के बीच लगभग
- BTS Skytrain, MRT Metro ₹40 से ₹120 के बीच लगभग
- Public Bus (लोकल बस) ₹20 से 60 के बीच लगभग
- Motorbike Taxi (Win) ₹50 से ₹150 के बीच लगभग
ऐप्स के जरिए टैक्सी बुकिंग अगर वह रैपिडो जैसी सुविधा चाहते हैं, तो बहुत सारी कंपनियां इस तरफ करती हैं और कुछ ऐप्स भी हैं, जैसे Indriver, Bolt, और Grab, जिनसे आप टैक्सी/बाइक/कार बुक कर सकते हैं। इनका किराया लगभग ₹100 से ₹400 के बीच होता है।
7.घूमने के लिए सबसे सस्ता और अच्छा समय?
थाइलैंड जाने के लिए आप पर निर्भर करता है कि आप किस समय जाएंगे। अगर आपको बजट में घूमना है या सुहाने मौसम का आनंद लेना है, तो उसी हिसाब से आप जा सकते हैं।
- मौसम और बजट एक साथ:- यह सब का आनंद एक साथ उठाना चाहते हैं। अगर आप नहीं चाहते हैं कि ज्यादा बारिश हो और न ही ज्यादा भीड़, तो आपके लिए यह महीना आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। मार्च/अप्रैल/अक्टूबर के महीने में जाएं।
- अक्टूबर के समय में मानसून अंतिम होने वाला रहता है और हरियाली भी अंतिम समय में होती है और मौसम ठीक होने लगता है और कीमतें कम होती हैं। उस समय यह समय भी आपके लिए ठीक हो सकता है।
- मार्च और अप्रैल: यह वह समय है जब वाटर फाइट होती है. पूरी दुनिया भर के लोग यह वाटर फाइट देखने के लिए आते हैं. यह 13 से 15 अप्रैल को होता है, और थाईलैंड का नया साल, सोंगक्रान, मनाया जाता है. हालांकि उस समय गर्मी होती है, लेकिन अनुभव बेहतरीन होता है.
- सबसे बेहतरीन पीक सीजन फरवरी:- का समय यह सबसे अच्छा समय माना जाता है क्योंकि इस समय लगभग तापमान 20°C से 30°C तक होता है, न ज्यादा गर्मी न ज्यादा ठंड। समुद्र का पानी एकदम शांत और नीला दिखता है। यह उस बीच में गतिविधियों और स्कूबा ड्राइविंग के लिए बेहतरीन समय है।
- उस समय, दिसंबर, साल का अंतिम महीना, में नए साल का उत्साह बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
कुछ नुकसान: यह समय बहुत महंगा है क्योंकि इस समय फ्लाइट और होटलों के दाम बढ़ जाते हैं और पर्यटकों के लिए घूमने की जगहों में काफी भीड़ रहती है।
- सबसे सस्ता समय मई और सितंबर/अक्टूबर का समय उनके लिए है जिनका बजट कम है। उस समय फ्लाइट और होटलों में 40% से 50% का डिस्काउंट चलता है। जहां ₹5,000 होटल बुकिंग के लगते हैं, उस समय ₹2,500 तक लग सकते हैं।
- कुछ फायदे हैं: उस समय आप कम बजट में लक्जरी फील ले सकते हैं।
- कुछ नुक्सान उस समय होता है जब बारिश अधिक होती है, और कुछ आइलैंड समुद्र की लहरों के कारण बंद हो जाते हैं। और यह बारिश 1 से 2 घंटे के बाद ही रुकती है।
8. थाईलैंड के मुख्य पर्यटन स्थल
थाइलैंड के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल: यह थाइलैंड के प्रमुख स्थलों में से एक है जिसे देखने विदेश से लोग आते हैं।
- चियांग माई (Chiang Mai)
- क्राबी (Krabi)
- फुकेत (Phuket)
- बैंकॉक (Bangkok)
- पटाया (Pattaya)
निष्कर्ष
यदि आप भी 2026 में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप थाईलैंड जैसे शहर में घूम सकते हैं। यह आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, दोस्तों। यदि आप और भी जगहों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप हमारी वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं। हम ट्रैवल से रिलेटेड अपडेट देते रहते हैं। आप देख सकते हैं, और आप जरूर बताएं कि आप कहां घूमने जा रहे हैं, और यदि आपका कोई भी प्रश्न हो, तो आप हमें नीचे कमेंट कर सकते हैं। धन्यवाद, दोस्तों।
Q1. इंडिया से थाईलैंड जाने में कितना खर्चा लगेगा?
भारत से थाइलैंड जाने के लिए यह खर्चा अलग-अलग हो सकता है क्योंकि यह इस पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार की फ्लाइट से जा रहे हैं और आप किस समय जा रहे हैं। यात्राओं की फ्लाइट और आवास का अनुमानित खर्चा लगभग ₹41,000 से ₹58,000 तक हो सकता है।
Q2. थाईलैंड में मजदूरी कितनी है?
थाइलैंड में आपके अनुभव और शहर पर डिपेंड करती है, जैसे कि बैंकॉक और बड़े शहरों में सैलरी अलग-अलग होती है, जैसे कि लगभग 20,000 (THB) तक हो सकती है, और ज्यादा एक्सपीरियंस वाले को लगभग 50,000 (THB) अधिक हो सकती है। और बैंकॉक में लगभग महीने की सैलरी 39,100 (THB) तक जा सकती है।
Q3. क्या हम थाईलैंड में काम कर सकते हैं?
हां, आप थाईलैंड में वर्क कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास वीजा, पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है। तब आप थाईलैंड में जॉब कर सकते हैं। कोई भी विदेश में, जैसे कि थाईलैंड में, जॉब कर सकता है, बस उसके पास जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
Q4. भारत से थाईलैंड जाने में कितने घंटे लगते हैं?
भारत से थाइलैंड जाने के लिए हवाई जहाज से जाने पर यह 4 से 5 घंटे का समय लगता है; यह लगभग 29620 किमी तय करने के लिए लगता है।