Videsh mein job kaise paye 2026: कौन-कौन सा देश है? जाने का खर्चा जानिए पूरी जानकारी।

Videsh mein job kaise paye 2026? दोस्तों, बहुत से ऐसे लोग हैं जो विदेश में नौकरी ढूंढते हैं और वहाँ अपना करियर बनाना चाहते हैं, और अच्छी से अच्छी सैलरी की तलाश में जाना चाहते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उन्हें इसके लिए सही तरीका नहीं पता होता है। कैसे जाएं, कहाँ जॉब मिलेगा, ये सब उन्हें पता नहीं होता है, जिसके कारण लोग जॉब के लिए जाने में घबराते हैं और इच्छा खत्म हो जाती है।

इसलिए दोस्तों, हम इस आर्टिकल में आपको “Videsh Mein Job Kaise Paye 2026″ के बारे में पूरी गाइड करेंगे कि आपको जॉब कैसे मिलेगी, नौकरी पाने के लिए हमें क्या करना पड़ेगा, और क्या नियम कानून हैं, और क्वालिफिकेशन और योग्यता क्या चाहिए। हम आपको इस आर्टिकल की मदद से पूरी जानकारी देंगे। आप इस आर्टिकल में शुरू से अंत तक बने रहें जिससे आप पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें और विदेश में नौकरी पकड़ सकें।

Videsh mein job kaise paye: विदेश में जॉब कैस पाएं।

1.विदेश में जॉब कैसे पाए?

अगर आप विदेश में जॉब करना चाहते हैं, तो आपको पहले यह चुनाव करना होगा कि आप किस क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। आप किस काम के लिए एक्सपर्ट हैं, जिससे उस क्षेत्र में काम ढूंढना आसान हो जाता है?

  • जैसे कि अगर आपने गाँव या शहर में कहीं नौकरी की है, जैसे वेल्डिंग, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ड्राइवर, या लेबर, तो आप उस क्षेत्र में नौकरी ढूंढ सकते हैं।
  • विदेश में ऐसी बहुत सी कंपनियां होती हैं जो इस क्षेत्र में जॉब देती हैं, जिसके लिए कंपनियां ऑनलाइन जॉब वेकेंसी निकालती हैं या एड्स के माध्यम से जानकारी देती हैं, जिससे आप जॉब के लिए अप्लाई करके ऑनलाइन इंटरव्यू जैसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
  • आप ऑनलाइन गूगल में सर्च कीजिए कि आप जिस देश में जॉब करना चाहते हैं, और कुछ ऑफिसियल वेबसाइटों को सलेक्ट कीजिए। फिर, उसमें आप उस देश का लोकेशन और आप क्या काम करते हैं, जैसे वेल्डिंग या फर्नीचर, डालकर सर्च कीजिए और चेक कीजिए कि आपके हिसाब से कौन सा जॉब सामने आ रहा है।
 

2.विदेश में नौकरी के लिए सबसे अच्छे सेक्टर कौन से हैं?

विदेशों में ऐसे बहुत प्रकार के जॉब मिलते हैं; आपको इसमें से चुनाव करना होगा कि आप किस प्रकार के जॉब के लिए इच्छुक हैं, जिसमें आप काम कर सकते हैं।

  • दोस्तों, विदेश में नौकरी करना मतलब अपने करियर को आगे बढ़ाना है। इसके लिए आप उस काम में इतने एक्सपर्ट हो जाएं कि आप जल्द से जल्द ही उस पद तक पहुंच सकें जिसका बहुत से विदेशी सपना देखते हैं।
  • आपके इच्छा के अनुसार जॉब भी है, जिसमें आपको काम करने में बोरिंग नहीं लगेगा। यहाँ सिर्फ हाई एजुकेशन वाले जॉब नहीं हैं, बल्कि कम पढ़े-लिखे लोगों के लिए भी जॉब होते हैं।
ये कुछ सेक्टर हैं जिनमें आप जॉब कर सकते हैं।
  • रियल एस्टेट एंड प्रॉपर्टी डेवलपमेंट
  • रिसर्च एंड डेवलपमेंट
  • एनवायरनमेंटल एंड सस्टेनेबिलिटी
  • ऑटोमोटिव
  • फाइनेंस एंड बैंकिंग
  • इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
  • हेल्थ केयर एंड मेडिकल सर्विसेज
  • इंजीनियरिंग
  • मीडिया एंड एंटरटेनमेंट
  • मैन्युफैक्चरिंग एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट
  • हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म
  • एनर्जी एंड रिन्यूएबल रिसोर्सेज
  • एजुकेशन एंड टीचिंग
  • रिटेल एंड ई-कॉमर्स
  • कंसल्टिंग एंड प्रोफेशनल सर्विसेज

आप यहाँ देख सकते हैं कुछ ऐसे सेक्टर जिसमें आप वर्क कर सकते हैं। अगर आप ज्यादा जानकारी जानना चाहते हैं इन सभी सेक्टरों के बारे में, तो आप गूगल से सर्च करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसका मतलब क्या है? क्या काम करना पड़ता है? यह सभी जानकारी मिल जाएगी जो आपको समझ नहीं आ रही है।

यह भी जानिए:- Thailand Driver Salary: जॉब खर्चा और ड्राइवर के प्रकार की पूरी जानकारी।

3.विदेश में जॉब कैसे पाएं? जॉब के लिए बेस्ट कंट्री कौन सी है?

कुछ ऐसे मुख्य देश हैं जिनमें आप काम कर सकते हैं, और यहां पर हर प्रकार के और हर क्षेत्र के लिए नौकरी उपलब्ध होती है, जिसमें आप नौकरी ढूंढ सकते हैं।

न्यूजीलैंड (New Zealand)

अगर आप न्यूज़ीलैंड जाना चाहते हैं, तो आप शांतिपूर्ण और प्राकृतिक आनंद ले सकते हैं। यहां पर सिविल इंजीनियर्स, एग्रीकल्चर एक्सपर्ट्स और नर्सेज़ बन सकते हैं।

पुर्तगाल (Portugal)

यूरोप में रहने के लिए सबसे आसान देशों में से एक माना जाता है। यह टेक वर्कर्स और फ्रीलांसर के लिए है। इस देश में जॉब सीकर वीजा 120 दिनों की अनुमति देता है कि आप वहां जाकर जॉब ढूंढ सकें। यदि आपको वहां पर जॉब मिल जाती है, तो आपको रेजिडेंसी मिलना आसान हो जाता है, अन्य देशों से भी।

आयरलैंड (Ireland)

यह देश जो UK के बाहर आयरलैंड है, एकमात्र मुख्य देश है जो अंग्रेजी बोलता है। यह भारतीयों के लिए अच्छा है। यहां पर कौन से जॉब्स कर सकते हैं? सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, फार्मास्यूटिकल्स और बायोटेक जैसे काम कर सकते हैं, और यहां पर स्थायी निवासी के लिए 2 साल बाद ही अप्लाई कर सकते हैं।

जापान (Japan)

जापान में टेक्नोलॉजी बहुत आगे निकल चुकी है, और यहाँ बुढ़ापा जनसंख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, इसलिए जापान को विदेशी कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, केयरगिवर्स और IT इंजीनियर्स जैसे लोगों की जरूरत है।

सिंगापुर (Singapore)

सिंगापुर खूबसूरत है, और यहां पर आप जॉब भी कर सकते हैं। लॉजिस्टिक्स प्रोफेशनल कंपनियों में और डेटा साइंस, फाइनेंस और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में जॉब कर सकते हैं।

दुबई (UAE)

दुबई में बहुत लोग जॉब करना चाहते हैं क्योंकि इसकी कुछ विशेषताएं हैं। इसलिए यहां पर लोग वहां जॉब करना चाहते हैं क्योंकि यहां पर कमाई में कोई टैक्स नहीं लगता है; आप सीधे कमाई के पैसे भेज सकते हैं। यहां पर आप हर प्रकार का जॉब कर सकते हैं: ड्राइवर का जॉब, कंस्ट्रक्शन साइट में लेबर का वर्क ऐसे बहुत से जॉब हैं जो आप आराम से कर सकते हैं।

4. विदेश में जॉब के लिए अप्लाई कैसे करते हैं?

विदेश में जॉब करना मुश्किल नहीं है; जॉब ढूंढना मुश्किल है। इसलिए हम आपको बताएंगे सही तरीका क्या है जॉब ढूंढने का और आप कैसे जॉब ढूंढ सकते हैं यूरोप जैसे कंट्री में हर एक क्षेत्र में।

  • अगर आपको भी किसी भी देश में जॉब करनी है तो आप चुनाव करें कि आप किस देश में जॉब करना चाहते हैं और आपको कौन सा जॉब करना है। आपको पहले निर्णय लेना होगा, तभी आप अप्लाई कीजिए।
  • अगर आपने यह चुन लिया है कि आप कौन सी नौकरी करना चाहते हैं और किस देश में करेंगे, तो आप अपना सीवी कुछ लोकप्रिय वेबसाइटों या उस कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। आपके मन में चल रहा होगा CV ही क्यों? हर देश में रिज्यूम ही नहीं चलता है। कुछ देशों में CV चलती है, इसलिए आप पहले क्रॉस-चेक कर लें कि उस कंपनी के लिए क्या लगेगा, उसके बाद ही आप अप्लाई करें।
  • आपको पहले कुछ ऐसी कंपनियां ढूंढनी होंगी जो आपकीआवश्यकता अनुसार नौकरीदे रही हैं, फिर उनकेऑफिसियल वेबसाइट परआवेदन करें। यह कुछ ग्लोबल वेबसाइटें हैं और सबसे ज्यादा नौकरी ढूंढने में मदद करने वाली वेबसाइटें हैं।
  • Indeed
  • LinkedIn
  • Glassdoor
  • Monster

ऐसी बहुत सी वेबसाइटें हैं जिनकी मदद से आप जॉब सर्च कर सकते हैं। आप जिस देश में जॉब करना चाहते हैं, उस देश का लोकेशन डालिए और अपनी जॉब कैटेगरी डालिए। जैसे खाड़ी देशों के लिए भी ऐसी बहुत सी जॉब वेबसाइट्स हैं; आप गूगल में सर्च कर सकते हैं। आपके सामने कुछ वेबसाइट आएंगी, जैसे Naukrigulf.com और Bayt.com, जिनमें आप जॉब सर्च कर सकते हैं।

5.कौन से रजिस्टर्ड एजेंट हैं जो विदेश भेजती हैं?

भारतीय सरकार विदेश मंत्रालय के द्वारा Registered Recruiting Agents पर ही भरोसा कर सकती है, क्योंकि इनके पास ही कानूनी तौर पर देश के लोगों को विदेश भेजने की अनुमति होती है।

  • Suman HR: यह खाड़ी देशों के लिए एक्टिव रहती है।
     
  • Randstad India: यह विदेशों में भेजने वाली एजेंसी प्लेसमेंट के लिए ट्रस्टेड नाम है।
     
  • ManpowerGroup India: यह पूरे देश-विदेश में जॉब दिलवाती है। यह एक ग्लोबल एजेंसी है जो भारत में भी रजिस्टर्ड है।
     
  • Jaleel International: यह यूरोप और खाड़ी देशों के लिए जानी जाती है। 
     
  • ABC Consultants: यह एजेंसी बड़े-बड़े जॉब्स के लिए जानी जाती है, जैसे सीनियर जॉब्स के लिए।
     
  • Ambe International: यह मुंबई में है। यह सबसे बड़ी एजेंसी है और सबसे पुरानी एजेंसियों में से एक है।

आप असली एजेंसी का पता कैसे करेंगे?

  • आप उनसे उनका (RC) Registration Certificate और साथ में उनसे उनका नंबर भी जरूर मांगें। उन लोगों का नंबर अलग होता है, जैसे उदाहरण के लिए B-0121/MUM/PER/1000+/6/0000/2025 कुछ इस प्रकार होता है।
  • आप इसे जरूर क्रॉस-चेक करें कि यह एक्टिव है भी या नहीं। इसके लिए आप मेरे निर्देशों का पालन करते हुए चेक कर सकते हैं।

यह पूरी जानकारी emigrate portal से स्क्रीनशॉट के जरिए शैक्षणिक उद्देश्य के लिए ली गई है, और उदाहरण समझाने के लिए RA नंबर और Agency PNR INTERNATIONAL का उपयोग किया गया है। शैक्षणिक उद्देश्य के लिए।

आप क्रॉस-चेक करने के लिए भारतीय सरकार के emigrate portal पर जाइए।

स्टेप 1: उसके बाद फिर होम पेज में होंगे आप, फिर आपको थोड़ा स्क्रॉल करना होगा।

Videsh mein job kaise paye

स्टेप 2: फिर आपको Quick Links’ दिखेगा, और फिर आपको नीचे Find Recruiting Agent’ दिखेगा; उसमें क्लिक करना है।

स्टेप 3: फिर आपको RA आईडी डालना है, उसके बाद एजेंसी का नाम डालना है और फिर कैप्चा भरकर लेना हैं।

स्टेप 4: फिर आपको नीचे दिख रहा होगा सर्च का ऑप्शन; उसमें आपको क्लिक कर करके आगे बढ़ाना ढ़ना है।

स्टेप :5 अंत में, यहाँ कुछ इस प्रकार दिखेंगी। उसके बाद आपको नीचे डाउनलोड का ऑप्शन दिखेगा। आपको उस पर क्लिक करके डाउनलोड कर लेना है।

स्टेप 6: होने के बाद, डाउनलोड की गई फाइल को देख सकते हैं; कुछ इस प्रकार दिखेगा आपको।

6.कौन-कौन सी कंपनियां विदेश भेजती हैं?

ऐसी बहुत सी कंपनियां हैं जो अपने वर्कर को बाहर काम करने के लिए भेजती हैं, और कुछ कंपनियां हैं जो आपको काम करने के लिए विदेश भेजती हैं; उनका देश-विदेश से कॉन्टैक्ट रहता है, इसलिए वे लोग भेज सकते हैं। वे लोग, जैसे कि, यह कुछ मुख्य कंपनियां हैं।

  • ManpowerGroup
  • Kelly Services
  • Adecco India

यह कंपनी का देश-विदेश वाली कंपनियों से संपर्क रहता है। ये सभी कंपनियां विदेश भेजती हैं, और ये कंपनियां लोगों में लोकप्रिय मानी जाती हैं।

7.विदेश जाने के लिए कौन सा काम सीखें? 

  • दोस्तों, अगर आप विदेश जा के पैसे कमाना चाहते हैं तो आपको स्किल पर ज्यादा फोकस करना होगा आपको बड़ी-बड़ी कंपनियों में जॉब पाने के लिए।
  • आपका अच्छा सा CV होना चाहिए, और आपको अगर अच्छी जॉब चाहिए तो थोड़ी हाई एजुकेशन चाहिए, और साथ में आपको बेहतरीन इंग्लिश बोलना और समझना आना चाहिए जिससे आप विदेश में बात कर सकें और समझ सकें बातों को।
  • अगर आप विदेश में जॉब पाना चाहते हैं तो आप जो भी काम करते हैं उसमें आपको एक्सपर्ट होना चाहिए या पूरी उसके बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको बाद में दिक्कत नहीं होगी।

निष्कर्ष

Videsh mein job kaise paye 2026: इस आर्टिकल में मैंने डिटेल में हर एक चीज को बताया है जिससे आपको विदेश में जॉब मिल सकती है। और आपके अंदर स्किल है तो आप अपने स्किल को बाहर निकालकर देश-विदेश में जॉब कर सकते हैं। अगर आपको इंग्लिश बोलना और समझना आता है, तो आपको अधिक से अधिक फायदे हो सकते हैं और अच्छी जॉब की अपॉर्चुनिटी मिल सकती है। अगर आपको अपने शहर में जॉब चाहिए, तो आप हमें नीचे कॉमेंट करें और हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार से आप अपने शहर में जॉब ढूंढ सकते हैं और आपके स्किल के हिसाब से जॉब कैसे मिलेगा। धन्यवाद, प्रिय विजीटर्स।

FAQ

Q 1.पैसा कमाने के लिए सबसे अच्छा देश कौन सा है?

दोस्तों, पैसा कमाने के लिए सबसे अच्छा देश कौन सा है? यह आपके कौशल और देश पर निर्भर करता है। ये कुछ देश हैं जिनमें अच्छी सैलरी मिलती है: स्विट्जरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका। 

Q 2. विदेश जाने का वीजा कितने रुपए में बनता है? 

यह पूरा इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस देश में नौकरी करने जाते हैं और आप किस उद्देश्य से जाएंगे, जैसे टूरिस्ट, स्टडी और वर्क के लिए; उसके हिसाब से वीजा का खर्च होता है। यह छोटे खर्च से बड़ा खर्च तक हो सकता है। अनुमानित खर्चा लगभग ₹6,000 से ₹60,000 तक हो सकता है अमेरिका और यूके जैसे देशों के लिए। 

Q 3. बिना अनुभव के विदेश में नौकरी कैसे पाएं?

बिना अनुभव के नौकरी थोड़ा मिलना मुश्किल है, लेकिन अगर आप कम पढ़े-लिखे हैं, तो आपको नौकरी मिल सकती है, और अगर अनुभव भी कम है, तब भी आपको नौकरी मिल सकती है। बस आप सही उद्देश्यों का पालन करें। आपको पहले आपके हाथ में कुछ स्किल होनी चाहिए जिससे आप सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। हर राज्य में मुफ्त में स्किल सिखाई जाती है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत सिखाया जाता है हर एक राज्य में, तो इसका लाभ ले सकते हैं।

Leave a Comment