सिंगापुर हमेशा से ही भारतीयों के लिए पसंदीदा देश रहा है। सिंगापुर अपने खाने-पीने और वहां की वास्तुकला से दुनिया भर में मशहूर है। यह देश आपके घूमने के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।
दोस्तों, अगर आप भी सिंगापुर जाना चाहते हैं, तो आप सही आर्टिकल में हैं। मैं आपको पूरी जानकारी देने वाला हूं कि आप सिंगापुर कैसे जाएंगे और वीजा कैसे बनवाएंगे, फ्लाइट का खर्च कितना होगा, और सिंगापुर में सबसे अच्छी जगहें कौन सी हैं जहां आप घूम सकते हैं।
बहुत लोगों को सही जानकारी नहीं होने के कारण, वे इधर-उधर सर्च करते हैं। यह भी एक बेहतरीन उपाय है सर्च करने का। आप यूट्यूब और हमारे जैसे आर्टिकल से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और गूगल में आप पूरी तरीके से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Singapore trip budget from India
1.फ्लाइट का खर्चा कितना लगेगा?
अगर आप भी सोच रहे हैं कि सिंगापुर जाने के लिए फ्लाइट टिकट का खर्चा कितना है, तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस शहर से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। जैसे कुछ शहर हैं दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई, जहाँ से आप सीधे रवाना हो सकते हैं।
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सी फ्लाइट से जाते हैं। आम तौर पर लोग बजट वाली फ्लाइट से ही जाते हैं; इससे उनके पैसे बचते हैं और वह फैसिलिटी भी जबरदस्त होती है। और कुछ महत्वपूर्ण बातें: अगर आप 2 से 3 महीने पहले बुक करते हैं तो आपको सस्ती पड़ेगी, और कुछ फ्लाइट के नाम नीचे दिए गए हैं। यह कुछ सस्ती एयरलाइंस हैं जो आपको सिंगापुर की उड़ान के लिए बजट फ्रेंडली बनाती हैं।
- SpiceJet
- IndiGo
- SpiceJet
फुल-सर्विस एयरलाइंस आपको आदर-सत्कार में कमी नहीं होने वाली है और थोड़ी महंगी होती है।
- Singapore Airlines
- Air India
आने-जाने का फ्लाइट का खर्चा
- अगर आप सिंगापुर जाने वाले हैं और लंबे समय से प्लान बना रहे हैं, तो आप 2 से 3 महीने पहले टिकट बुक करके रखिए जिससे आपको टिकट प्राइस कम से कम हो जाएगी। अनुमानित आंकड़ा लगभग ₹22,000 से लेकर ₹28,000 तक हो सकता है।
- अगर आप तत्काल या अंतिम समय में बुकिंग करते हैं, तो आपको अनुमानित खर्चा लगभग ₹35,000 से ₹45,000 तक जा सकता है। यह ध्यान दें कि आप 2 से 3 महीने पहले बुकिंग करके रखें।
2. सिंगापुर का वीजा कैसे प्राप्त करें?
भारतीयों को सिंगापुर जाने के लिए टूरिस्ट वीजा लगता है। अगर आप वर्क के लिए जा रहे हैं, तो वर्कर वीजा और अगर स्टडी के लिए जा रहे हैं, तो आपको स्टडी वीजा लगता है।
- अधिकतर भारतीय टूरिस्ट वीज़ा सिंगापुर एम्बेसी सीधे स्वीकार नहीं करती है। इसके लिए आपको ‘सर्टिफाइड एजेंट’ या ‘ऑथराइज़्ड एजेंट’ से सम्पर्क करके आवेदन करना होगा।
- वीजा खर्च: वीजा बनवाने के लिए आपको फीस लगती है। आधिकारिक फीस लगभग ₹1900 से ₹2,100 तक लगती है।
- एजेंट की सर्विस फीस: वे लगभग ₹1000 से ₹1500 के बीच लेते हैं। कुल मिलाकर, आपके एक वीजा का खर्च लगभग ₹3,000 से ₹3,500 तक हो सकता है।
3. पासपोर्ट कैसे बनवाएं और खर्चा कितना लगेगा?
भारत में पासपोर्ट बनवाने का तरीका बिल्कुल बदल गया है। यह भारत सरकार द्वारा उठाया गया एक बहुत ही अच्छा कदम है। अब आप खुद घर बैठे ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पासपोर्ट आप ऑफिसियल वेबसाइट से खुद ऑनलाइन आवेदन करके प्राप्त कर सकते हैं। Passport Seva Portal के माध्यम से यह वेबसाइट में स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप YouTube में “ऑनलाइन पासपोर्ट अप्लाई प्रोसेस” सर्च करें और इसके माध्यम से अप्लाई करें।
आपको आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज लगेंगे।
- आवेदन करने के लिए, जन्म तिथि का सही प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है, जैसे 10वीं की मार्कशीट या आधार कार्ड।
- एड्रेस प्रूफ यानी पते का प्रमाण चाहिए होता है। इसके लिए आप आधार कार्ड, बैंक पासबुक फोटो सहित, या बिजली बिल—इन सब में से कुछ चाहिए होता है पते के प्रमाण के लिए।
- आपकी पहचान के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पैन कार्ड जैसे दस्तावेज लगते हैं।
पासपोर्ट बनवाने का खर्चा बहुत बातों पर निर्भर करता है, जैसे कि आपकी आयु, पेज की संख्या, और आप नॉर्मल समय में बनवाना चाहते हैं या अर्जेंट में तत्काल बनवाना चाहते हैं। तो यह फीस अलग-अलग हो सकती है। नीचे चार्ट में आप स्पष्ट देख सकते हैं।
| पासपोर्ट का प्रकार | पेजों की संख्या | सामान्य (Normal) फीस | तत्काल (Tatkaal) फीस |
| वयस्क (18+ वर्ष) | 36 पेज | ₹1,500 | ₹3,500 |
| वयस्क (18+ वर्ष) | 60 पेज | ₹2,000 | ₹4,000 |
| नाबालिग (18 से कम) | 36 पेज | ₹1,000 | ₹3,000 |
4. होटल कैसे बुक करें और खर्चा?
सिंगापुर में आप होटल बुक करने के ऐसे बहुत से तरीके हैं जिनसे आप सिंगापुर होटल बुक कर सकते हैं, और सस्ते विकल्प मौजूद होते हैं। अगर आप सिंगल ट्रैवल कर रहे हैं, तो उनके लिए भी अच्छे होटल मिल जाएंगे, मध्यम बजट के लिए और लक्जरी अनुभव के लिए भी यहां उपलब्ध हैं।
- जैसे आप पहले से ही होटल बुकिंग कर सकते हैं, जैसे कुछ वेबसाइटें हैं जिनसे आप सीधे बुकिंग कर सकते हैं, या फिर आप जिस होटल में ठहरेंगे, उस होटल की वेबसाइट से अप्लाई कर सकते हैं और उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।
- कुछ वेबसाइटें हैं जिनसे आप होटल बुकिंग कर सकते हैं, जैसे Goibibo, MakeMyTrip, और Agoda इन वेबसाइटों से आप बुकिंग कर सकते हैं। अधिकतर लोकप्रिय वेबसाइट Agoda है, जो कि काफी अच्छे रेंट में उपलब्ध करवाती है। और अगर आप होटल की वेबसाइट से बुकिंग करते हैं, तो आपको अच्छी खासी छूट मिल सकती है।
- कुछ ऐसे शहर हैं जहाँ होटल या हॉस्टल बुक करने पर आपको सस्ते पड़ते हैं, जैसे कि Chinatown और Little India; यहाँ पर अच्छे और सस्ते होते हैं।
- Marina Bay: यह लक्जरी के लिए है; यहाँ आप लॉन्जरी फीला ले सकते हैं।
- Orchard Road: यहां पर आप शॉपिंग का अच्छा अनुभव पा सकते हैं। यह शॉपिंग के शौकीनों के लिए खास है।
- Bugis & Lavender: यहाँ पर जो मिड-रेंज में होटल ढूंढते हैं उनके लिए बेहतरीन है। यहाँ पर आपको कम बजट में होटल और हॉस्टल मिल सकते हैं।
कौन से होटलों में कितने खर्च होते हैं और होटल कैसा रहेगा?
- अकेले यात्रा करने वाले लोगों के लिए, हॉस्टल (डॉरमेट्री) लगभग ₹1,500 से ₹3,000 तक में मिल सकता है।
- बजट ट्रैवल के लिए यह होटल अच्छे साबित हो सकते हैं। इनमें छोटे परिवार और कपल के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। यहां लगभग ₹5,000 से ₹8,000 की रेंज में कमरे मिल सकते हैं।
- अच्छी सुविधाएं और सर्विस के लिए यदि आप थोड़े पैसे खर्च करना चाहते हैं, तो आप मिड-रेंज की तरफ जा सकते हैं। इसका अनुमानित खर्चा लगभग ₹10,000 से ₹18,000 तक हो सकता है।
- लक्जरी अनुभव के लिए आप (5-स्टार) होटलों में रह सकते हैं। सुख-सुविधाओं और अच्छी सर्विस के लिए, और लक्जरी अनुभव के लिए यह आपके लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। इनमें लगभग ₹40,000 से ₹60,000 तक खर्च हो सकते हैं।
5. खाने-पीने का खर्चा कितना है?
सिंगापुर खाने-पीने के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां पर आप भारतीय खाने का भी लाभ उठा सकते हैं। यहां पर हॉकर सेंटर्स दुनिया भर में मशहूर हैं। इसका आनंद आप ले सकते हैं।
- हॉकर सेंटर्स बजट के लिए बेहतरीन हैं। यहां लगभग ₹300 से ₹600 तक खर्च आता है। आप यहां पेट भर के आराम से खाना खा सकते हैं।
- सुबह का नाश्ता आप टोस्ट, कॉफी और अंडे खा सकते हैं। यह करीब ₹150 से ₹300 तक का खर्च भी हो सकता है।
- लंच और रात का खाना अगर आप अच्छे से खाना चाहते हैं, जिसमें आपको बिरयानी, चिकन राइस और नूडल्स मिल सकते हैं, जिसका प्राइस लगभग ₹350 से ₹550 तक लग सकता है।
- अगर आप भारतीय खाने का आनंद लेना चाहते हैं, और अगर आप शाकाहारी या भारतीय खाना खाना चाहते हैं, तो आप लिटिल इंडिया जैसी जगहों पर जा जाकर खा सकते हैं, लेकिन यह थोड़ा महंगा होता है। यह लगभग ₹600 से ₹1,000 तक हो सकता है; यह प्रति व्यक्ति भोजन का खर्च है।
- टिप्स: अगर आप 4 से 5 दिन के लिए जा रहे हैं, तो आपको ₹12,000 से ₹15,000 तक खर्च हो सकते हैं प्रति व्यक्ति का खर्च। यह एक अच्छी और सुरक्षित जगह है।
6. जाने का सही समय कब है?
सिंगापुर हम कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं साल में, लेकिन यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस मौसम में जाना सही मानते हैं और आपके बजट के हिसाब से कब जाएं। यह आप पर निर्भर करता है। हम कुछ समय का जिक्र करते हैं, जैसे कि फरवरी से अप्रैल का महीना सबसे अच्छा माना जाता है।
फरवरी से अप्रैल का यह महीना सबसे पसंदीदा माना जाता है क्योंकि कम बारिश में और सुहाने मौसम का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपके लिए यह सबसे अच्छा समय हो सकता है। इस समय बारिश कम होती है। धूप खिली रहती है; बाहर जाकर आप एक्टिविटी कर सकते हैं।
अगस्त से अक्टूबर: अगर आप कम बजट में सिंगापुर घूमना चाहते हैं, तो आपके लिए ऑफ सीजन सबसे बेहतरीन साबित हो सकता है। इस समय फ्लाइट टिकट काफी सस्ती हो जाती है, और होटल के भी प्राइस काफी नीचे गिर जाते हैं, और अच्छी बात यह है कि आपको इस सीजन में आकर्षक जगहों में भीड़ नहीं मिलती है और आपको लंबी लाइनों में नहीं लगना होता है।
यह भी जानिए: ➤ Videsh mein job kaise paye 2026
7. सबसे अच्छी घूमने की जगह?
सिंगापुर अपनी खूबसूरती और सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह देश भले ही छोटा हो, लेकिन यह घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहाँ 15 सबसे अच्छी जगहें हैं जहाँ आप घूम सकते हैं।
- मर्लियन पार्क
- गार्डन्स बाय द बे
- सेंटोसा आइलैंड
- यूनिवर्सल स्टूडियोज
- लिटिल इंडिया और मुस्तफा सेंटर
- नाइट सफारी
- ज्वेल चांगी एयरपोर्ट
- सिंगापुर चिड़ियाघर
- रिवर वंडर्स
- क्लाउड फॉरेस्ट
- चाइनाटाउन
- सिंगापुर बोटैनिकल गार्डन्स
- आर्ट साइंस म्यूजियम
- क्लार्क की
8. लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्चा कितना लगेगा?
सिंगापुर में दुनिया भर के सबसे बेहतरीन ट्रांसपोर्ट में से एक है क्योंकि यहां सस्ती और हर तरह की सुविधा मिल जाती है।
अगर आप अधिक वहां पे घूम रहे हैं, तो आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है कि आप टूरिस्ट पास ले सकते हैं। STP (Singapore Tourist Pass) यह पास की मदद से आप अनलिमिटेड घूम सकते हैं दिन भर, चाहे आप मेट्रो में घूमें या फिर बसों में। आपके लिए यह अच्छा साबित हो सकता है। दिनों के हिसाब से अलग-अलग होती है।
- जैसे अगर आप 1 दिन के लिए ले रहे हैं तो अनुमानित पास का खर्च लगभग $22 SGD है, और भारतीय रुपये में यह लगभग ₹1,380 लग सकता है।
- 2 दिन के लिए आप यह पास के लिए अनुमानित खर्चा लगभग $29 SGD और भारतीय रुपए में यह लगभग ₹1,820 तक लग सकते है।
- 3 दिन के लिए यह अनुमानित पास का खर्चा लगभग $34 SGD है, और भारतीय रुपये में यह लगभग ₹2,140 तक खर्च हो सकता है।
निष्कर्ष
Singapore trip budget from India: दोस्तो, यदि आप भी सोच रहे हैं कि बजट फ्रेंडली में सिंगापुर की यात्रा कैसे करें, तो आप इस आर्टिकल की मदद से समझ सकते हैं और ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। और जरूरी बात, अगर आप वीजा के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो सिंगापुर दूतावास जल्दी से स्वीकार नहीं करता है, इसलिए जो सरकार की तरफ से क्वालिफाइड एजेंट हैं, उन्हीं से कॉन्टेक्ट करें और उनका RA नंबर और एजेंसी का नाम दे देकर एक बार क्रॉस-चेक जरूर कर लें, और चेक करने में कोई भी दिक्कत आ रही है तो हमें नीचे कमेंट करें। धन्यवाद, मेरे प्रिय विजीटर्स।
FAQ
Q 1. क्या सिंगापुर में भारतीय शाकाहारी खाना आसानी से मिल जाता है?
हां, आप शाकाहारी हैं, तो आपके लिए भी बहुत सारे विकल्प हैं खाने के लिए। आप लिटिल इंडिया जैसी जगहों पर जा के शाकाहारी खाना खा सकते हैं। यहां तक कि रेस्तरां भी उपलब्ध हैं, और इंडियन फूड के लिए स्टॉल भी कई जगहों पर लगाए जाते हैं।
Q 2. क्या हम सिंगापुर में भारतीय रुपए का उपयोग कर सकते हैं?
, हम भारतीय रुपए का उपयोग नहीं कर सकते हैं; वहां पर सिर्फ सिंगापुर डॉलर (SGD) चलता है।
Q 3. क्या सिंगापुर का पानी पीना सही है?
जी हां, आप सिंगापुर के नलों का पानी पी सकते हैं। वहां के नलों का पानी शुद्ध जल होता है। आप अपने पास पानी स्टोर करने के लिए अपने पास एक बोतल रख सकते हैं। आप खाली होते ही बोतल को रिफिल कर सकते हैं।