Vietnam mein job kaise pay? दोस्तों, लोग अपने जीवन को बेहतर करने के लिए कई तरीके ढूंढते हैं, लेकिन उन्हें सही जानकारी न होने के कारण वे अपनी जीवनशैली को बेहतर नहीं कर पाते हैं। वियतनाम में जॉब कैसे पाएं? वियतनाम अपनी संस्कृति के लिए ही नहीं, बल्कि रोजगार के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है।
कुछ वर्षों में वियतनाम इतनी तेज़ी से विकास की ओर बढ़ता जा रहा है, और यह बहुत ही खुशी की बात है कि वहाँ लोगों को अच्छे नौकरी के अवसर मिलते हैं। आप किसी भी क्षेत्र में क्यों न काम करें, आपको हर क्षेत्र में काम मिल सकता है।
दोस्तों, अगर आप भी वियतनाम में जॉब ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए यह आर्टिकल बेहतरीन साबित हो सकता है। हम इस आर्थिक दौर में आपको जानकारी देने वाले हैं कि आप वियतनाम में जॉब कैसे पाएं और आप किस क्षेत्र में जॉब पा सकते हैं। साथ ही, आपको पता चलेगा कि वीजा कैसे बनवाएं और वर्क परमिट कैसे मिलता है और रहने-खाने का खर्च कितना होगा। नीचे विस्तार से पूरी जानकारी दी गई है।
1.वियतनाम में किस क्षेत्र में जॉब है?
वियतनाम एक जॉब का रास्ता बन गया है। उस रास्ते में आपको बहुत से जॉब मिलेंगे; मतलब, वियतनाम में आप हर एक क्षेत्र में जॉब कर सकते हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस क्षेत्र में नौकरी पाना चाहते हैं। आपकी जिज्ञासा किस क्षेत्र में है?
दोस्तों, वियतनाम में ऐसे बहुत से क्षेत्र हैं जहाँ आप नौकरी कर सकते हैं। हम ऐसे 4 क्षेत्रों के बारे में बात करेंगे कि कौन से ऐसे 4 क्षेत्र हैं जिनमें आप नौकरी पा सकते हैं और आप अच्छी-खासी इनकम शुरू कर सकते हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में हमारे देश में ऐसे बहुत से शिक्षक हैं जो बहुत ही बेहतरीन पढ़ाते हैं जिनके पास उच्च डिग्रियाँ प्राप्त हैं। अगर ये शिक्षक चाहें तो वियतनाम जैसे देश में पढ़ा सकते हैं। वियतनाम में अंग्रेजी शिक्षकों की डिमांड बहुत ज्यादा है और इस क्षेत्र में शिक्षकों की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है।
- विनिर्माण (Manufacturing): इस क्षेत्र में भी बेहतरीन नौकरियां हैं। इस क्षेत्र में सामानों को ठीक किया जाता है और विनिर्माण किया जाता है। ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स में भी जॉब के अवसर मिलते हैं, जिनमें आप जॉब कर सकते हैं।
- सूचना प्रौद्योगिकी (ITSector): यह क्षेत्र में पढ़े-लिखे लोगों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है, और जो आईटी सेक्टर की समझ रखते हैं, उनके लिए इस क्षेत्र में बहुत सी नौकरियां हैं जो वे कर सकते हैं, जैसे डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, एआई और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसी नौकरियां उपलब्ध हैं।
- पर्यटन और आतिथ्य (Tourism & Hospitality) इस क्षेत्र में नौकरियां भरपूर हैं; अच्छे और स्मार्ट लोगों की आवश्यकता होती है। यह कार्य नहीं, जिम्मेदारी होती है, जिसमें होटल मैनेजमेंट का पूरी तरह से ख्याल रखना होता है। इस क्षेत्र में भी काफी आय हो सकती है आपकी।
2. योगिता, क्या चाहिए जॉब करने के लिए?
वियतनाम में जॉब करने के लिए आपको आवश्यक योग्यता चाहिए ताकि आपको वीजा के लिए कोई समस्या नहीं उत्पन्न हो, क्योंकि वियतनाम के labour law बहुत ही सख्त है। इसे ध्यान में रखें।
- शिक्षा में, आपको कोई भी बैचलर डिग्री चाहिए और आपकी उसी से मिलती-जुलती डिग्री होनी चाहिए जिसमें आप जॉब करना चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि आप इंजीनियर की जॉब करना चाहते हैं, तो आपके पास इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है।
- वर्क एक्सप्रेस आपके अनुभव को दर्शाता है कि आपने अपनी कार्यशैली में कितना अनुभव प्राप्त किया है और आपके अंदर कितना एक्सप्रेस है। आपके पास लगभग 3 से 5 वर्षों के कार्य अनुभव का प्रमाण होना चाहिए; जो आपने पहले किसी कंपनी में काम किया होगा, उसकी भी जरूरत पड़ेगी।
- स्वास्थ्य ठीक होना अनिवार्य है। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र होना चाहिए। आपको वियतनाम के हॉस्पिटल में जांच करवानी होगी कि आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं या नहीं। यह आपके वर्क परमिट के साथ ही जुड़ जाता है। यह आपको चेक करवाना बेहद अनिवार्य है।
- आपको अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है क्योंकि वहाँ आपको इंग्लिश या वियतनामी भाषा से समझना होगा और बोलना होगा। अगर आप वियतनामी नहीं जानते हैं, तो आप इंग्लिश में ही बात कर सकते हैं। अगर आपको वियतनामी भाषा अच्छे तरीके से आती है, तो आप उस माहौल में अच्छे से घुल मिल जाएंगे, और यह अच्छी बात है। आपकी बोलने की भाषा और भी बुनियादी तौर पर मजबूत होगी।
3. नौकरी कैसे खोजी जा सकती है? कौन से तरीके हैं?
वियतनाम में नौकरी पाना भारत से कुछ अलग है। अगर आप किसी भी क्षेत्र में नौकरी ढूंढकर करना चाहते हैं, तो आप वियतनाम की बहुत सी वेबसाइटों का इस्तेमाल कर सकते हैं। नौकरी प्रोफाइल बनाकर कुछ ऐसे जॉब पोर्टल हैं जो नीचे दिए गए हैं।
- वियतनाम का जॉब वेबसाइट VietnamWorks है, जो वियतनाम के लिए सबसे ज़्यादा जॉब वैकेंसी प्रदान करती है। आप इसमें जॉब प्रोफाइल बनाकर और जॉब अलर्ट को चालू रखकर जॉब वैकेंसी की जानकारी जल्द से जल्द प्राप्त कर सकते हैं।
- LinkedIn का इस्तेमाल दुनिया भर के लोग करते हैं। नौकरी ढूंढने के लिए आप इसमें अपना प्रोफाइल बना लीजिए, क्योंकि इसमें कॉर्पोरेट नौकरियों के लिए सबसे ज्यादा जॉब सर्च किए जाते हैं, और आप अपने प्रोफाइल में कुछ बदलाव करें। जिस शहर में आप नौकरी करना चाहते हैं, उस शहर का लोकेशन अपने प्रोफाइल में जरूर ऐड करें।
- रिक्रूटमेंट एजेंसियां आपके रिज्यूमे को सीधे बाहर बैठी कंपनी के एंप्लॉयर को भेजती हैं। कुछ ऐसी एजेंसियां हैं जो जॉब के लिए भेजती हैं। अगर आप सीनियर जॉब्स करते हैं, जैसे इंजीनियरिंग करते हैं, तो आपके लिए यह कुछ एजेंसियां हैं।
- Navigos Search
- Robert Walters
- Manpower Vietnam
- Michael Page
4. वीजा और वर्क परमिट कैसे पाएँ?
वीजा प्राप्त करने के लिए, आप जॉस कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं। उस कंपनी से प्राप्त ऑफर लेटर की आवश्यकता पड़ती है तभी आप वियतनाम का वीजा प्राप्त कर सकते हैं। पहले आपको किसी सर्टिफाइड कंपनी से ऑफर लेटर मिलना चाहिए जिसमें आपको काम के लिए बुलाया जाए।
- आपको वर्क परमिट कैसे मिलेगा? आपको वर्क परमिट उस कंपनी के लिए सरकार के पास अप्लाई करना होगा जिसके वर्क परमिट के लिए आप आवेदन कर रहे हैं। तभी आपको वर्क परमिट मिलेगा। आपको जरूरी दस्तावेज क्या लगेंगे?
- आपको पहले जिस क्षेत्र में काम करना चाहते हैं, उस क्षेत्र का सर्टिफिकेट चाहिए, और आपने जिस भी यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री प्राप्त की है, वह भी चाहिए।
- आपको अनुभव एक्सप्रेस प्रमाण पत्र चाहिए, जिससे पता चल सके कि आपका उस काम में कितना अनुभव है।
- PCC (Police Clearance Certificate): यह एक जरूरी दस्तावेज है जिससे आपके बारे में पता चलेगा कि आपके ऊपर कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड तो नहीं है, और यह पासपोर्ट ऑफिस को पुलिस रिपोर्ट चाहिए होती है।
5.रहने और खाने का खर्चा क्या होगा?
वियतनाम बजट फ्रेंडली के लिए जाना जाता है। यदि आप अच्छे से जीवन शैली में रहना चाहते हैं, तो आप ₹40,000 से ₹60,000 तक में रह सकते हैं एक महीने के खर्च में। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस शहर में रहते हैं।
- टूरिस्ट अपार्टमेंट जैसे शहर के बाहर रहते हैं तो आपको ₹18,000 से ₹25,000 तक लग सकते हैं।
- अगर आप एक अच्छे 1 BHK अपार्टमेंट में रहते हैं और शहर के बीचोंबीच रहते हैं, तो आपको लगभग ₹35,000 से ₹55,000 प्रति महीने तक लगते हैं। ची मिन्ह या हनोई जैसे शहरों में
अगर आप लोग एक साथ कई लोग रहते हैं, तो यह आपको सस्ती पड़ सकती है; ₹10,000 से ₹20,000 तक प्रति महीने लग सकता है।
यह भी जानिए:– Singapore trip budget from India
खाना, पीना और खर्चा
- दोस्तों, ऐसे बहुत से होटल और स्टॉल हैं जहाँ पर आप खाना या नाश्ता कर सकते हैं। जैसे वियतनाम का स्ट्रीट फूड दुनिया भर में मशहूर है। यहाँ पर एक टाइम का खाना आपको ₹100 से ₹150 तक मिल सकता है।
- अगर आप भारतीय भोजन खाना चाहते हैं, तो आपको बहुत से ऐसे रेस्टोरेंट मिल जाएंगे, जैसे कि तंदूर और नमस्ते इंडिया, जो लोकप्रिय माने जाते हैं। खाने का खर्चा लगभग ₹600 से ₹1000 के बीच हो सकता है।
- अगर आप घर में खाना बनाना चाहते हैं तो आपको बाजार से सब्जियां और राशन लाना होगा; महीने का खर्च लगभग ₹15,000 से ₹20,000 तक हो सकता है।
निष्कर्ष
Vietnam mein job kaise paye? अगर आप वियतनाम में नौकरी करना चाहते हैं, तो आप इन स्टेप्स को फॉलो करके नौकरी के बहुत करीब जा सकते हैं। दोस्तों, यह बहुत ही अच्छी बात है कि हमारे देश के लोग बड़ी-बड़ी कंपनियों में अपने स्किल को निखारने की कोशिश कर रहे हैं। आप ध्यान दें कि अगर आप किसी एजेंट से संपर्क करने जा रहे हैं तो उस एजेंट के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें और चेक कर लें। RA नंबर और Agency के नाम से पहले क्रॉस-चेक जरूर करें। अगर आपको कोई भी प्रॉब्लम आ रही है तो हमें नीचे कमेंट जरूर कीजिए। धन्यवाद दोस्तों।
FAQ
Q1. क्या वियतनाम में नौकरी के लिए वियतनामी भाषा आनी चाहिए?
अगर आप वियतनाम जैसे देश में जॉब करते हैं, तो आपको वियतनामी भाषा सीखना जरूरी नहीं है, लेकिन आपको इंग्लिश बोलना और समझना आना जरूरी है। अगर आप वियतनामी भाषा जानते हैं, तो आपके लिए यह एक प्लस पॉइंट है क्योंकि आप वहां के लोगों के साथ आसानी से बात कर सकते हैं और समझ सकते हैं। बेहतरीन अनुभव होगा।
Q 2. क्या हम पर्यटक वीजा (Tourist Visa) पर वियतनाम जाकर वहाँ नौकरी ढूंढ सकते हैं?
जो हां, आप टूरिस्ट वीजा में काम ढूंढ सकते हैं, लेकिन आप टूरिस्ट वीजा में वहां काम नहीं कर सकते; यह सख्त मना है और यह गैरकानूनी है। आपको वहां से किसी कंपनी में जॉब मिल जाती है तो उस कंपनी के माध्यम से वीजा को वर्क परमिट में या बिजनेस वीजा में बदलना पड़ेगा।
Q 3. क्या वियतनाम में शाकाहारी भोजन मिल सकता है?
जी हां, आपको वियतनाम में शाकाहारी खाना मिल जाएगा। यहां बहुत से ऐसे रेस्टोरेंट हैं जो शाकाहारी हैं। आप भारतीय खाना खा सकते हैं; दाल, चावल और पनीर जैसे व्यंजन उपलब्ध हैं।