ओमान में रोजगार का एक भाग रहा है, खासकर भारत, फिलीपींस, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी इन सभी देशों के लिए। ओमान में हमेशा से रोजगार के क्षेत्र में अवसर खुले रहे हैं। ओमान में माली, कुक, हाउसमेड और ड्राइवर जैसी नौकरियाँ उपलब्ध रहती हैं। 2025-26 में ओमान सरकार ने लेबर कानून में कुछ परिवर्तन किए हैं, जिससे मजदूरों को काफी हद तक सुरक्षित महसूस होती है।
दोस्तों, आप भी जाना चाहते हैं ओमान हेल्पर या डोमेस्टिक वर्क के लिए? ओमान में सभी के लिए जॉब उपलब्ध है। दोस्तों, हम इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं कि आप नौकरी कैसे ढूंढ सकते हैं और आप इस आर्टिकल में यह भी जानेंगे कि ओमान के लेबर कानून में क्या परिवर्तन हुआ है। और ओमान में एक लेबर का वेतन कितना होता है। तो दोस्तों, आर्टिकल में शुरू से अंत तक बने रहें ताकि आप एक भी जानकारी को मिस न कर दें, जिससे आपको फिर बाद में दिक्कत न हो।
Helper salary in oman
1.ओमान में एक हेल्पर का मासिक वेतन कितना होता है?
यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपके देश के साथ किस प्रकार का समझौता हुआ है। हर देश की सरकार के साथ समझौता अलग-अलग हो सकता है; ठीक भारत के साथ भी यह समझौता अलग-अलग है। इसके कारण, वेतन भी दोनों देशों की सरकार द्वारा तय की गई सीमा तक होता है।
- भारतीय मजदूर का वेतन (Indian labour salary): भारतीय दूतावास के अनुसार एक घरेलू कामगार का लगभग औसत वेतन 80 ओमान से 100 ओमान रियाल (OMR) के आसपास होना चाहिए। यह भारतीय रुपये में लगभग ₹17,000 से ₹21,500 तक हो सकता है।
- कुछ देशों में, जैसे फिलीपींस, के मजदूरों का वेतन लगभग 150 से 160 OMR तक हो सकता है क्योंकि सरकार के नियम और विनियम थोड़े सख्त होते हैं।
- अगर आप भारतीय मजदूरों की बात करें, तो उन्हें लगभग 80 से 150 OMR तक मिलता है। यह आपके कार्य अनुभव और आप जो काम करते हैं, उसके हिसाब से आपको वेतन दिया जाता है। अगर आप एक कुक या फिर ड्राइवर हैं, तो आपको 150 से 200 OMR तक मिल सकता है।
2.ओमान का नया श्रम कानून 2026 क्या है? नए नियम
हाल ही में ओमान के Ministry of Labour की तरफ से महत्वपूर्ण बदलाव किए गए, जिसमें घरेलू कामगारों को महत्वपूर्ण दर्जा दिया गया। बदलाव यह हुआ कि काम करने के समय को स्वीकृत किया जाए और साथ में इन्हें मानसिक और शारीरिक शोषण से बचाया जाए।
कुछ इस प्रकार, घरेलू कामगारों के अंतर्गत सरकार द्वारा लेबर कानून में बदलाव किए गए हैं।
समय सीमित करना: नए कानून के अनुसार एक कामगार को दिन भर में 12 घंटे ही काम करवाया जाए, और उनमें खाना-पीना भी शामिल है, और घरेलू कामगारों को कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर मिलनी चाहिए; यह महत्वपूर्ण आराम चाहिए होता है।
साल में छुट्टी: यह भी बताया गया कि हर मजदूर को कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने के बाद अपने देश जाने देना अनिवार्य है। उन्हें साल में एक बार 21 दिनों की छुट्टी देनी चाहिए और साथ में छुट्टियों की सैलरी सहित टिकट भी देना चाहिए।
जितने भी हेल्पर लेबर हैं, सभी को हफ्ते में 1 दिन छुट्टी देना अनिवार्य है। अगर वह उस दिन भी वर्क कर रहा है, तो उसे किसी और दिन छुट्टी देनी होगी या उसे ओवरटाइम का पैसा देना होगा। यह बेहतरीन कानून आपके सामने ओमान सरकार द्वारा है।
3. ओमान में हेल्पर को मिलने वाली सुविधाएं क्या हैं?
ओमान में रोजगार देते समय अच्छी सुविधा देना अनिवार्य है; उन्हें अच्छे से देखभाल करनी होती है। हर एक श्रमिक को उसे जैसी आवासिक सुविधा देनी चाहिए।
- आवास देना मतलब रहने की जगह देना है, और यह बिल्कुल साफ़-सुथरा होना अनिवार्य है।
- सबसे जरूरी बातें: आपका हेल्थ इंश्योरेंस होना अनिवार्य है। जरूरी है कि आप जहाँ काम कर रहे हैं, वहाँ की कंपनी या मालिक हेल्थ इंश्योरेंस बनाकर दें, जिसका पूरा खर्चा वे करेंगे। यह 2026 के नए नियम के अनुसार है।
- खाना-पीना उपलब्ध करवाना अनिवार्य है। वह आपको सैलरी के साथ खाने-पीने की सुविधा देगी या अलग से आपके लिए खाने-पीने की व्यवस्था करनी होगी।
- आपका पासपोर्ट कोई जबरन नहीं रख सकता है। यह गैरकानूनी है। कोई कंपनी या जो काम दे रहा है, वह आपका पासपोर्ट जबरन नहीं रख सकता है।
4.अगर आपके साथ दुर्व्यवहार या कानून का उल्लंघन होता है, तो क्या करें?
अगर आपके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है या आपका वेतन देने में देरी हो रही है (2 महीने से ज्यादा हो गया है) या आपके साथ जोर-जबरदस्ती की जा रही है, तो आप ये उपाय कर सकते हैं।
- आप सीधे Ministry of Labour से शिकायत कर सकते हैं।
- आप अपने देश के दूतावास से संपर्क कर सकते हैं; वे समाधान करेंगे।
- कामगारों द्वारा पीड़ित कामगारों की कोर्ट में कोई फीस नहीं लगती है।
5.ओमान में नौकरी पाने के तरीके।
ओमान में भी आप नौकरी पा सकते हैं; बस आपको ध्यान देना होगा कि आप किस प्रकार की नौकरी ढूंढ रहे हैं और आप किस कार्य को करने में एक्सपर्ट हैं, जैसे कि ड्राइविंग, कुकिंग, यह सब। नीचे कुछ प्रमुख और प्रभावी तरीके दिए गए हैं जिससे आप नौकरी ढूंढ सकते हैं।
- GulfTalent
- Indeed, Oman
- Bayt.com
- Naukri Gulf
यह कुछ वेबसाइटें हैं जो आपको नौकरी ढूंढने में मदद करेंगी, जिसमें ओमान का इंडीज शामिल है। इसमें आप देश देख सकते हैं, और साथ में लिंक्डइन जैसी आधिकारिक वेबसाइटें हैं जिनमें आप नौकरी खोज सकते हैं; बस अपनी श्रेणी और जहाँ आप काम करेंगे वहाँ का स्थान डालकर सर्च कर सकते हैं।
अगर आप एजेंट की मदद से जॉब अप्लाई कर रहे हैं, तो आप सर्टिफाइड एजेंसी से ही अप्लाई करवाएं, जैसे कि अगर आप भारत, पाकिस्तान या बांग्लादेश से हैं तो।
भारत में, आप ई-माइग्रेट पोर्टल के माध्यम से बेस्ट एजेंसी की लिस्ट चेक कर सकते हैं। आप एजेंसी को क्रॉस-चेक जरूर कर लें।
ध्यान दें, ओमानाइजेशन पर नजर डालें। नए नियम के अनुसार, ओमान सरकार अपने देश के लोगों के लिए कुछ पद आरक्षित रखती है, जैसे HR, सेल्स और एडमिन में। विदेशियों के लिए निम्नलिखित विकल्प हैं, जैसे नीचे देखें।
- सर्विस सेक्टर
- आईटी और टेक्नोलॉजी
- निर्माण और इंजीनियरिंग
- स्वास्थ्य सेवा
इस क्षेत्र में विदेशियों के लिए अवसर मिलते हैं, जो कि एक बेहतरीन विकल्प है।
6.ओमान जाने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या-क्या हैं?
ओमान के लिए कुछ ज़रूरी दस्तावेज़, जैसे आपके पास पासपोर्ट होना चाहिए (लगभग छह महीने वैध) और वीज़ा, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, ज़रूरी बातें (आपकी उम्र 21 से 60 के बीच होना अनिवार्य), और होटल बुकिंग प्रमाण,
और अपने प्रमाण पत्र जैसे बहुत से दस्तावेजों की ज़रूरत होती है। इसे आप Google के माध्यम से देख सकते हैं।
यह भी जानिए:- India se Netherlands jane ka kharcha
निष्कर्ष
दोस्तों, आप इस आर्टिकल की मदद से ओमान में जॉब सर्च कर सकते हैं और अपने स्किल के माध्यम से जॉब पा सकते हैं और वर्क कर सकते हैं। ध्यान दें, ओमान के नियम-कानून थोड़े बदल गए हैं। आप खुद से एक बार रूल्स और रेगुलेशन पढ़ लें और आप फ्लाइट बुकिंग कर सकते हैं। ओमान के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे शहरों से उड़ानें जाती हैं। आप जाने से पहले 2 से 3 महीने पहले ही बुक करते हैं, तो यह थोड़ा सस्ता पड़ सकता है।
FAQ
Q1.क्या भारतीय ओमान में काम कर सकते हैं?
ओमान सरकार ने भारतीयों को 50% नियुक्त करने की अनुमति दी है, जिससे भारतीय भी ओमान जैसे देशों में नौकरी कर सकते हैं।
Q2. अगर नियोक्ता मालिक समय पर सैलरी न दे, तो क्या करें?
अगर आपको कमाई की हुई पैसे नहीं मिल रही है और 2 महीने से अधिक हो गए हैं, तो आप पहले पता लगाएँ कि किस कारण से मेरी सैलरी नहीं मिल रही है। उसके बाद भी आपका काम नहीं हुआ तो आप Ministry of Labour के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करें तथा अपनी एम्बेसी से संपर्क करें।
Q3. क्या ओमान में कामगार अपना पासपोर्ट अपने पास रख सकते हैं?
जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया कि आपका पासपोर्ट निजी संपत्ति होती है और आपके पासपोर्ट को कोई जबरन नहीं रख सकता है। यह गैर कानूनी है; आप इसे अपने पास रख सकते हैं। यह आपका अधिकार है।