मलेशिया अपने भारतीयों के लिए एक सबसे अच्छी और सस्ती टूरिस्ट जगहों में से एक बन गया है। क्योंकि यहाँ पर न केवल घूमने की जगहें हैं, बल्कि यह आपको हर प्रकार का अनुभव कराएगा जैसे कि बड़ी-बड़ी इमारतें, समुद्र तट, और वहाँ की संस्कृति और सभ्यता को महसूस कर सकते हैं।
अगर आप भी 2026 में मलेशिया जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम इस आर्टिकल में आपको पूरी गाइड करने वाले हैं कि आप मलेशिया कैसे जा सकते हैं, वीजा फीस, फ्लाइट टिकट का खर्चा, खाना-पीना, और कहां रहेंगे। सारी बातों की हम इस आर्टिकल में सम्पूर्ण तरीके से जानकारी देने वाले हैं।
India to malaysia traval cost:भारत से मलेशिया जाने का खर्च:
मलेशिया वीजा का खर्च
अगर आपका भी प्लान मलेशिया जाने का है, तो यह आपके लिए खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि भारतीयों के लिए 31 दिसंबर 2026 तक वीजा बिल्कुल मुफ्त कर दिया गया है। अब आप बिना वीजा के ट्रेवल कर सकते हैं।
- वीजा चर्च ₹0 (फ्री)
- आपको Malaysia Digital Arrival Card के लिए 3 दिन पहले ऑनलाइन फॉर्म भरना अनिवार्य है। यह बिल्कुल मुफ्त है। इसका कोई पैसा नहीं लगता है।
- वहां कितने दिन रह सकते हैं आप? वहां पर बिना वीजा के लगभग 30 दिन तक बिना वीजा के घूम सकते हैं।
- कुछ जारी दस्तावेजों के लिए आपके पास इस महीने का वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है, और आने का फ्लाइट टिकट, मलेशिया में होटल बुकिंग का प्रमाण और डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे।
अगर आप 30 दिनों से अधिक समय तक रुकना चाहते हैं या आप स्टडी के लिए या फिर वर्क के लिए जा रहे हैं, तो आपको ई-वीजा लेना होगा।
अगर आप लंबे समय के लिए जा रहे हैं, तो ई-वीज़ा के लिए अनुमानित खर्च नीचे है।
- वीजा ऑन अराइवल: अनुमानित फीस लगभग 7,500 तक हो सकती है।
- मल्टीपल एंट्री वीजा: अनुमानित फीस लगभग ₹4,000 से ₹7,500 तक हो सकती है।
- e-visa ( एंट्री टूरिस्ट वीजा) की अनुमानित फीस लगभग ₹2,500 से ₹3,500 तक हो सकती है।
फ्लाइट टिकट बुकिंग
मलेशिया जाने के लिए आपके लिए सस्ती एयरलाइंस हैं, जैसे कि बाटिक एयर, इंडिगो और एयरएशिया। ये बेहतरीन एयरलाइंस हैं जो आपको मलेशिया ले जाएंगी और कुछ मुख्य शहरों से उड़ान भरती हैं।
कोच्चि, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों से आपको सस्ती फ्लाइट मिल सकती है, जैसे कि आने-जाने के टिकट का अनुमानित खर्च लगभग ₹12,000 से ₹18,000 राउंड ट्रिप के लिए मिल सकता है।
मुंबई/दिल्ली जैसे शहरों से आपको सस्ती फ्लाइट भी मिल सकती है; आने-जाने के टिकट का खर्च लगभग ₹18,000 से 25,000 के आस-पास हो सकता है।
यह भी जानिए: ➤ India se Vietnam kaise Jayein
आपके लिए कुछ टिप्स और फ्लाइट टिकट प्राइस कैसे देखें?
अगर आप 2 से 3 महीने पहले टिकट बुक करते हैं, तो आपको सस्ती पड़ सकती है। अगर आप ऑफ सीजन, जैसे कि जून या सितंबर में टिकट बुकिंग करते हैं, तो आपको काफी छूट मिल सकती है।
कुछ प्लेटफ़ॉर्म और पोर्टल जहाँ आप मूल्य देख सकते हैं, जैसे:
- Google Flights
- Skyscanner
- MakeMyTrip
- EaseMyTrip
रहने का खर्च
मलेशिया में आपको हर बजट में बेस्ट होटल मिल जाएगी। आपको कुआलालंपुर के बुकिट बिंटांग इलाके में सस्ते और महंगे, सभी रेंज के होटल मिल जाएँगे और यहाँ पर ट्रांसपोर्ट भी आसान है। पूरी जानकारी एक नजर में नीचे देखें।
यह कुछ अनुमानित होटल के खर्चे हैं।
|
होटल का विकल्प |
कुल खर्च (प्रति रात) |
|---|---|
|
बजट / होस्टल |
₹800 – ₹1,500 |
|
मिड रेंज (3-स्टार) |
₹2,500 – ₹4,400 |
|
लक्जरी लाइफस्टाइल (5-स्टार) |
₹8,000 – ₹15,000 से अधिक |
खाने-पीने का खर्च
मलेशिया में खाने-पीने की चीजें अच्छी और सस्ती हैं। यह काफी हद तक भारतीय भोजन से मिलता-जुलता है।
- जैसे लोकल स्ट्रीट फूड, जैसे कि साते और नासी लेमक जैसे खाद्य पदार्थों का प्रति व्यक्ति भोजन खर्च लगभग ₹200 से ₹400 तक हो सकता है।
- पानी और स्नैक्स: इस पर दिन का खर्च लगभग ₹300 हो सकता है।
- अगर हम रेस्टोरेंट की बात करें, तो मध्यम बजट में यह लगभग ₹800 से ₹1,200 का खर्च प्रति व्यक्ति हो सकता है।
- मलेशिया में शाकाहारियों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। शाकाहारी भोजन के लिए लिटिल इंडिया जैसी जगहें सर्वश्रेष्ठ हैं।
- लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्च
मलेशिया में स्थानीय परिवहन भी बहुत विकसित है। यहाँ आपको हर प्रकार के स्थानीय परिवहन मिल जाएँगे, और यह यहाँ थोड़े सस्ते भी हैं।
इंटर-सिटी बसें
अगर आप एक शहर से दूसरे शहर जाना चाहते हैं, जैसे कुआलालंपुर से कैमरून हाइलैंड्स या फिर मलक्का जाना चाहते हैं, तो आपको सस्ती बसें मिल सकती हैं।
यह बिल्कुल आरामदायक है और लक्जरी से कम नहीं होती।
इसका अनुमानित किराया लगभग RM 10 से 40 तक हो सकता है। यह भारतीय रुपये में लगभग (₹180-₹750) तक हो सकता है।
ई-हेलिंग ऐप्स
- भारत में ओला और उबर जैसी चीजें नहीं चलती हैं; वहाँ पर ग्रैब चलती है।
- इसमें आपको पहले ही पता होता है कि आप जहाँ जाएंगे उसका किराया कितना लगेगा, जिससे आप ठगी का शिकार नहीं हो सकते हैं।
- अगर आप आमने-सामने शहर के अंदर कोई मार्केट घूमने जा रहे हैं, तो आपका अनुमानित खर्चा लगभग RM 10 से 25 तक खर्च हो सकता है।
फ्री बस सेवा
- मलेशिया सरकार बेहतरीन बसें चलाती है। वे बिल्कुल मुफ्त होती हैं, जिनमें आपको पैसे देने की जरूरत नहीं होती है। आप मुफ्त में घूम सकते हैं और शहर के आस-पास घूम सकते हैं।
- यह शहर में घूमती है; यह गुलाबी रंग की बस होती है। पर्यटकों के लिए भीतरी विकल्प है; यह KLCC, बुकिट बिंटांग और चाइनाटाउन जैसे स्टॉप पर रुकती है।
ट्रेन नेटवर्क
- मलेशिया का सबसे अच्छा और सस्ता रेल नेटवर्क है। इसमें आपको काफी सस्ता टिकट मिलता है। यह ट्रेन नेटवर्क पूरे शहर के इलाके को जोड़ती है।
- MRT/LRT: इस शहर से ट्रेवल करते हैं तो अनुमानित फीस लगभग RM 1.20 से 6.00 RM तक होती है। यह भारतीय रुपये में लगभग (₹25-110) रुपये तक हो सकती है।
प्रमुख दर्शनीय स्थल और उनकी फीस
मलेशिया में घूमने के लिए और पर्यटकों के लिए कुछ बेहतरीन घूमने लायक स्पॉट हैं जैसे:
लंग्कावी आइलैंड हॉपिंग: इस स्थान में आपकी अनुमानित फीस लगभग ₹800 से ₹1,200 तक हो सकती है।
सनवे लैगून थीम पार्क: इन जगहों पर आपका अनुमानित खर्चा लगभग ₹3,500 से ₹4,500 तक हो सकता है।
जेंटिंग हाइलैंड्स: इन जगहों में घूमने के लिए आपको ₹300 से ₹400 तक खर्च हो सकते हैं।
बातु केव्स: यहां पर एक बेहतरीन प्लस प्वाइंट है कि यहां पर जाने की फीस फ्री है। जी हां, बिल्कुल मुफ्त है।
पेट्रोनास ट्विन टावर्स: इसकी फीस लगभग ₹1,800 से ₹2,200 तक हो सकती है।
निष्कर्ष
भारत से मलेशिया जाने का खर्च इस आर्टिकल में हमने हर एक छोटे से बड़े बिंदु को कवर किया है, तो आशा करते हैं कि आपको इस आर्टिकल को पढ़कर मलेशिया ट्रिप में कोई दिक्कत नहीं आएगी। अगर आपको किसी प्रकार की दिक्कत है, तो हमें नीचे कमेंट कर सकते हैं। कोशिश रहेगी कि जल्द से जल्द रिप्लाई दे पाएं। धन्यवाद, दोस्तों।
FAQ
1. क्या मलेशिया जाने के लिए भारतीयों को अभी भी वीजा की आवश्यकता है?
जी हां, भारतीयों के लिए वीजा बिल्कुल मुफ्त है। यह 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त है। मलेशिया में आप 30 दिनों तक बिना वीजा के ट्रैवल कर सकते हैं। केवल आपको अपना पासपोर्ट लेकर जाना होगा।
2. क्या मलेशिया में भारतीय रुपया (INR) चलता है?
नहीं, वहाँ पर भारतीय रुपये नहीं चलते हैं। वहाँ पर केवल मलेशिया की ही मुद्रा, मलेशियाई रिंगिट, चलती है। आपको मलेशिया जाते समय एयरपोर्ट पर अपने पैसे को एक्सचेंज करना होगा।
3. क्या मलेशिया में भारतीय खाना आसानी से मिल जाता है?
जी, आप भी भारतीय व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं क्योंकि वहां पर भारतीयों की अच्छी खासी आबादी है। इसलिए, कुआलालंपुर के बुकिट बिंटांग, लिटिल इंडिया जैसे इलाकों में आपको मांसाहारी और शाकाहारी भोजन वाले रेस्टोरेंट मिल सकते हैं।