Bijli Vibhag Me जॉब Kaise Paye: 2026 में करियर बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका!

Bijli Vibhag Me Job Kaise Paye भारत में हमेशा से सरकारी नौकरी की मांग रही है। बढ़ते टेक्नोलॉजी के दौर में पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा, रिन्यूएबल एनर्जी और स्मार्ट सिटी जैसे क्षेत्र बहुत तेजी से विकसित हो रहे हैं, जिसके कारण इस क्षेत्र में बिजली विभाग में नौकरी के अवसर बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। चाहे आप 10वीं पास हों, ITI हों, या फिर एक इंजीनियर हों, आपके लिए इस क्षेत्र में हमेशा से रोजगार के अवसर रहे हैं। यह नौजवानों की पहली पसंद माना जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों, इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि आप इस क्षेत्र में बिजली विभाग में नौकरी कैसे पाएं और नौकरी पाने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है, और आप प्राइवेट कंपनी में इंजीनियरिंग सेक्टर में काम कैसे कर सकते हैं और किस सेक्टर में काम करेंगे? हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं।

Bijli Vibhag Me जॉब Kaise Paye

1.बिजली विभाग में कितने प्रकार के पद हैं?

बिजली विभाग में नौकरी के प्रकार उनके अनुभव और योग्यता के आधार पर अलग-अलग होते हैं। यहां पर तकनीशियन और गैर-तकनीशियन दोनों के लिए पद होते हैं। इसे कुछ ग्रुपों में बांटा गया है।

1. ग्रुप A & B: यह सबसे बड़ी पोस्ट होती है, जिसमें इस पद के लोग प्रबंधन और नीति निर्माण के कार्य देखते हैं।

लॉ ऑफिसर: यह पद बिजली चोरी जैसे मामलों में कोर्ट में संभाला जाता है। इनकी योग्यता की बात करें तो LLB की डिग्री चाहिए होती है।

अकाउंट्स ऑफिसर: यह बिजली विभाग में आने वाले बिलों को संभालते हैं। इनकी योग्यता MBA Finance/ICWA/CA है। यह सभी योग्यताएं होनी चाहिए।

असिस्टेंट इंजीनियर: इनका मुख्य कार्य बिजली उत्पादन से है। इन्हें यह निर्णय करना होता है कि बिजली किन चीजों से बनाई जाए: थर्मल पावर प्लांट या फिर हाइड्रो पावर प्लांट, पानी से बिजली या फिर कोयले से। योग्यता की बात करें तो B.E./B.Tech होनी चाहिए।

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर: यह पद पूरे शहर क्षेत्र में बिजली की जांच करता है कि सही सप्लाई हर जगह पहुँच रही है या नहीं।

2. ग्रुप C: डिप्लोमा के छात्रों के लिए यह पद हमेशा बेहतर माना जाता है। इसमें यह सब आता है। योग्यता की बात करें तो इन्हें 3 साल के डिप्लोमा वाली डिग्री और अनुभव चाहिए।

  • असिस्टेंट स्टोरकीपर/मैनेजर
  • जूनियर इंजीनियर

3. तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाले ये लाइन से जुड़े काम करते हैं, जैसे सबस्टेशन और अप्लाई लाइन में काम करते हैं। इनकी योग्यता की बात करें तो यह ITI वाले लोगों के लिए होती है, जैसे:

  • वायरमैन
  • टेस्टिंग असिस्टेंट
  • तकनीशियन (TG-2)

लाइनमैन / असिस्टेंट लाइनमैन (ALM)

4. अगर आप इंजीनियरिंग सेक्टर से नहीं हैं, तो आपके लिए गैर-तकनीकी क्षेत्र हैं जिनमें आप नौकरी पा सकते हैं। इनके लिए आपके पास योग्यता, कंप्यूटर ज्ञान और स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।

  • स्टेनोग्राफर
  • कंप्यूटर ऑपरेटर
  • जूनियर अकाउंट्स क्लर्क
  • ऑफिस असिस्टेंट/क्लर्क

ग्रुप D: इस क्षेत्र में, आपको तकनीशियन की मदद करना और फाइलों को इधर-उधर ले जाना होता है। इस सेक्टर में भी आप नौकरी पा सकते हैं, जैसे:

  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (Peon/MTS)
  • हेल्पर (Sub-Station)

2.योग्यता और स्किल क्या चाहिए?

बिजली विभाग में आपके शिक्षा और अनुभव के आधार पर नौकरी मिलती है। सभी नौकरियों के लिए अलग-अलग योग्यता होती है। हर सेक्टर का अलग-अलग कार्य अनुभव भी मांगा जाता है।

वायरमैन और तकनीशियन: इसमें अपनी शिक्षा की बात करें तो इसमें आपको 10वीं पास और संबंधित विषय में ITI सर्टिफिकेट चाहिए होता है।

जूनियर इंजीनियर: इस क्षेत्र में संबंधित विषय और इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स और सीवीटी में 3 साल का डिप्लोमा सर्टिफिकेट चाहिए होता है।

आफिस स्टाफ/क्लर्क: इस क्षेत्र में आपको लगभग किसी भी ट्रेड से ग्रेजुएशन कंप्लीट होनी चाहिए और आपको कंप्यूटर और इन सब का ज्ञान होना चाहिए।

एसिटेट इंजीनियरिंग: इस क्षेत्र में संबंधित शिक्षा, जैसे कि B.Tech/B.E डिग्री, चाहिए होती है।

यह भी जानिए: ➤ Kapda Factory mein Job kaise paye

3. उम्र सीमा कितनी होनी चाहिए?

बिजली विभाग में उम्र सीमा सरकारी क्षेत्र और प्राइवेट क्षेत्र में यह उम्र सीमा अलग-अलग होती है। सरकारी उम्र सीमा सख्त नहीं होती, बल्कि यह काफी लचीली होती है ताकि ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले।

  • अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 40 वर्ष होनी चाहिए।
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्गों के लिए कुछ विशेष छूट मिलती हैं, जैसे OBC/SC/ST और दिव्यांग लोगों के लिए।
  • OBC के लिए यहां 43 वर्ष तक होती है; यह 43 की उम्र में आवेदन कर सकते हैं।
  • ST और SC के लिए यह 45 वर्षों तक आवेदन कर सकते हैं, मतलब 45 वर्ष की उम्र तक वे आवेदन कर सकते हैं।
  • दिव्यांग PwD: यह दिव्यांगों को लगभग 10 से 15 वर्षों के लिए छूट मिलती है।

प्राइवेट सेक्टर में उम्र सीमा: Adani, Tata Power, और Reliance जैसी कंपनियों में उम्र सीमा इस प्रकार चाहिए होती है।

फ्रेशर के लिए आयु सीमा लगभग 18 वर्ष से 25 वर्ष तक है।

अनुभवी के लिए इनकी उम्र सीमा की बात करें तो प्राइवेट सेक्टर में स्किल और हुनर को ज़्यादा महत्त्व दिया जाता है। यह उम्र सीमा 45-50 वर्ष तक होती है। अगर आपके पास 20 वर्षों का अनुभव है तो आपको किसी कंपनी में बड़े पदों पर स्थान मिल सकता है।

  • पहचान और आयु के लिए दस्तावेज
  • आधार कार्ड / पैन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
  • 10वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट

4.आवेदन करने की प्रक्रिया क्या होती है?

अप्लाई करने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि वैकेंसी कहां निकली है। हम आपको कुछ माध्यम बताएंगे जहां पर आप नजर रख सकते हैं, जैसे कि अधिकारी वेबसाइटें नीचे दी गई हैं।

आप अपने राज्य के बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, झारखंड के लिए juvnl.org, बिहार के लिए bsphcl.co.in, राजस्थान के लिए energy.rajasthan.gov.in और यूपी के लिए uppcl.org ये कुछ राज्यों की आधिकारिक वेबसाइटें हैं जिन पर आप जाकर ‘Careers’ या फिर ‘Recruitment’ ऑप्शन में चेक कर सकते हैं।

अगर आप समाचार पत्र पढ़ते हैं, तो आप रोजाना Employment News पर ध्यान रखें।

आप कुछ सरकारी पोर्टलों पर नजर रखें, जैसे कि Free Job Alert और Sarkari Result जैसी वेबसाइटें।

स्टेप 1: ऑनलाइन Registration करना होगा। जब भी वेकेंसी आती है तो उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर

New Registration में आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल और नेम डालकर रजिस्टर कर लेना है। उसके बाद आपके पास एक ID और password मिलेगा।

स्टेप 2: ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आपको ID और password से लॉगिन करने के बाद अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी, जैसे:

  • शैक्षणिक योग्यता
  • व्यक्तिगत जानकारी

स्टेप 3: फिर आपको अपना दस्तावेज ऑनलाइन स्कैन करके अपलोड करना होगा। कुछ इस प्रकार के दस्तावेज चाहिए होते हैं।

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि आपको आरक्षण चाहिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (लेटेस्ट)
  • हस्ताक्षर

स्टेप 4: फॉर्म भरने के बाद, आपको जो राशि आवेदन करने की है, वह राशि का पेमेंट UPI (GPay/PhonePe), डेबिट कार्ड या फिर नेट बैंकिंग से भुगतान करना होगा।

भुगतान करने की अनुमानित फीस लगभग SC/ST के लिए ₹500-₹700 तक हो सकती है और सामान्य OBC के लिए ₹800-₹1,200 तक हो सकती है।

स्टेप 5: फाइनल सबमिट करने से उसका PDF में प्रिंटआउट निकालकर रख लें क्योंकि उसमें Application Number होता है, जो आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में सहायता करेगा।

5. सैलरी और अन्य सुविधाएं क्या हैं?

अगर सैलरी की बात करें तो यह आपके काम के अनुसार और आपके विभाग पर निर्भर करता है कि आपकी कितनी सैलरी होगी। कुछ अनुमानित सैलरी स्ट्रक्चर नीचे दी गई है। आप इस चार्ट में देख सकते हैं।

पद (Post)

पे-लेवल

अनुमानित इन-हैंड सैलरी

लाइनमैन / टेक.

L 3-4

₹28K – ₹35K

असिस्टेंट/क्लर्क

L 4-5

₹32K – ₹42K

जूनियर इंजीनियर

L 6-7

₹48K – ₹58K

असिस्टेंट इंजीनियर

L 10

₹65K – ₹85K

बिजली विभाग में कुछ अन्य विशेष सुविधाएं इस प्रकार हैं:
  • सुरक्षा बीमा
  • जोखिम भत्ता
  • बिजली में रियायत

6. निजी बिजली कंपनियों में नौकरी कैसे पाएं?

यदि आपको निजी बिजली विभाग में नौकरी चाहिए, तो पहले आपको यह देखना होगा कि किन स्थानों पर नौकरी मिलने की संभावना है। कुछ कंपनियां हैं जैसे Adani, Tata Power और Reliance; इनकी आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर आप आवश्यकताएँ देख सकते हैं।

  • Reliance Power
  • Adani Power
  • CESC Limited
  • Torrent Power

इन सभी को ऑफिशियल वेबसाइटों पर चेक कर सकते हैं।

निष्कर्ष

Bijli Vibhag Me जॉब Kaise Paye: इस क्षेत्र में सभी का सपना होता है। आप भी इस क्षेत्र में नौकरी पा सकते हैं सही निर्देशों का पालन करके। आपको केवल सरकारी क्षेत्र में ही नहीं बल्कि प्राइवेट क्षेत्र में भी नौकरी मिल सकती है। इस क्षेत्र में भी प्राइवेट बिजली विभाग में काम करने वाले की जरूरत होती है। अगर आपको कहीं दिक्कत हो रही है वेबसाइट ढूंढने में या किसी प्रकार का चेक करने में, तो हमें नीचे कमेंट कर सकते हैं। धन्यवाद दोस्तों।

FAQ

Q 1. बिजली विभाग में सबसे छोटी पोस्ट कौन सी है?

सबसे छोटी या शुरुआती पद की बात करें तो यह हेल्पर या असिस्टेंट लाइनमैन की होती है। इसकी भर्ती 10वीं और ITI सर्टिफिकेट के माध्यम से होती है। अप्लाई कर सकते हैं।

Q 2. क्या आर्ट्स (Arts) वाले छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं?

जी हां, आर्ट्स वाले स्टूडेंट भी अप्लाई कर सकते हैं, जैसे स्टोरकीपर, क्लर्क और ऑफिस असिस्टेंट के लिए। बस उनको कंप्यूटर और यह सब का ज्ञान होना अनिवार्य है।

Q 3. प्राइवेट कंपनी में जॉब के लिए क्या परीक्षा देनी होती है?

प्राइवेट कंपनियों में लिखित एग्जाम न लेकर वे सीधे इंटरव्यू और स्किल के तौर पर रखते हैं, जैसे Tata/Reliance/Adani जैसी कंपनियां मेंटेनेंस/सोलर प्लांट में इस पद में रख सकती हैं।

 

Leave a Comment