टाटा ग्रुप्स की सबसे सफल कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स है, जो पूरे देश-विदेश में अपनी पकड़ जमाए हुए है। यह न केवल ऑटोमोबाइल क्षेत्र में है, बल्कि EV (Electric Vehicles) और AI-Driving में भी इसका बेस मजबूत है। टाटा मोटर्स में नौकरी करने का बहुत से लोगों का सपना होता है।
हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आप टाटा ग्रुप की सफल कंपनियों में से एक, टाटा मोटर्स, में नौकरी कैसे पाएं। टाटा मोटर्स में नौकरी लेने के लिए क्या करना पड़ता है, क्या योग्यता चाहिए होती है, और कौन-कौन से जरूरी दस्तावेज लगते हैं। इस दौरान हम जानेंगे कि टाटा मोटर्स में वेतन क्या दिया जाता है और वेतन के साथ अन्य सुविधाएं क्या-क्या होती हैं।
Tata Motors Me जॉब Kaise Paye: टाटा मोटर्स में जॉब कैसे पाएं।
1. टाटा मोटर्स में कितने प्रकार के जॉब होते हैं?
टाटा मोटर्स, जो इंडिया की टाटा ग्रुप्स कंपनी का एक हिस्सा है, में अलग-अलग प्रकार के काम होते हैं और इसे अलग-अलग भागों में बांटा गया है। यहाँ पर 10वीं से लेकर उच्च शिक्षा वालों के लिए भी नौकरी के अवसर उपलब्ध होते हैं, जैसे कि इंजीनियर सेक्टर और मैनेजर जैसे अवसर उपलब्ध होते हैं। हम नीचे जानेंगे कि कौन-कौन से नौकरी के प्रकार हैं।
टाटा मोटर्स की नौकरियों को लगभग 3 से 4 प्रकारों में बांटा गया है, जैसे:
1. उत्पादन और विनिर्माण: इस क्षेत्र में असल में गाड़ियाँ बनाई जाती हैं। जो मार्केट में आप लोग देखते हैं, टाटा की कारें यहीं से बनकर आती हैं।
- किस प्रकार के काम होते हैं: इसमें मुख्य रूप से 4 से 5 ट्रेड होते हैं, जैसे कि पेंटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और फिटर।
- भूमिकाएं क्या हैं: इसकी भूमिकाओं की बात करें तो इसमें मेंटेनेंस तकनीशियन, क्वालिटी इंस्पेक्टर, लाइन ऑपरेटर, और शॉप फ्लोर ऑपरेटिंग इंजीनियर जैसी भूमिकाएं आती हैं।
- इस क्षेत्र में योग्यता: मुख्य रूप से 10वीं/आईटीआई/12वीं की आवश्यकता होती है।
2. सेल्स, मार्केटिंग और सर्विस: इस क्षेत्र का मुख्य काम गाड़ियों को बेचना होता है, और आपको कस्टमर को सर्विस देनी होती है।
- इन्हें क्या काम करना होता है: स्पेयर पार्ट एग्जीक्यूटिव, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, सर्विस एडवाइजर, एरिया सेल्स मैनेजर और सेल्स कंसल्टेंट जैसे रोल होते हैं।
- कॉर्पोरेट और सपोर्ट फंक्शन: इस क्षेत्र में ऑफिस वर्क होता है। इसमें कुछ मुख्य वर्कर होते हैं।
- डेटा एनालिस्ट, लीगल एक्सपर्ट, सप्लाई चेन मैनेजर, अकाउंटेंट और फाइनेंस, ये सभी ऑफिस का पूरा काम संभालते हैं।
- योग्यता क्या होनी चाहिए: M.Com, CA, और MBA जैसी योग्यताएँ शामिल होती हैं।
4. इंजीनियरिंग और R&D (Technical Jobs): यह क्षेत्र भविष्य की गाड़ियों को डिजाइन करने और फ्यूचर में काम करने पर केंद्रित है।
कैसा काम होता है: एम्बेडेड सिस्टम इंजीनियर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, ईवी (EV) विशेषज्ञ, डिजाइन इंजीनियर, और ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी जैसे होते हैं।
किन-किन चीजों पर ध्यान दिया जाता है: कंप्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल
2. टाटा मोटर्स में जॉब के लिए क्या योग्यता चाहिए?
टाटा मोटर्स में नौकरी पाने के लिए आपको विशेष डिग्री प्राप्त होने की जरूरत नहीं है, लेकिन आपको 10वीं/12वीं पास होना अनिवार्य है। आपकी इच्छा के अनुसार आपको नौकरी मिलती है। आप किस प्रकार के पद में एक्सपर्ट हैं?
इंजीनियर और मैनेजर के लिए
- योग्यता: MBA/CA और B.E./B.Tech जैसी योग्यताएँ चाहिए होती हैं।
- कौन-कौन से पद होते हैं? मैनेजर और ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी जैसे पद होते हैं।
- कुछ खास: इस नौकरी के लिए नई ईवी की जानकारी होनी चाहिए और कोडिंग, कंप्यूटर, ये सब आना चाहिए।
डिप्लोमा वालों के लिए
- इसमें क्या योग्यता चाहिए होती है? जैसे ऑटोमोबाइल में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए और मैकेनिकल, यह सब आना चाहिए।
- इसमें पद क्या-क्या होते हैं: डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी जैसे पद होते हैं।
कम पढ़ाई वालों के लिए
- योग्यता क्या चाहिए? 10वीं/12वीं या फिर ITI मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन और फिटर जैसी योग्यता होनी चाहिए।
- पद क्या होते हैं: इसमें अप्रेंटिस और ट्रेनी जैसे पद होते हैं।
- उम्र क्या होनी चाहिए? 18 से 25 के बीच होनी चाहिए।
3. जरूरी दस्तावेज क्या चाहिए?
पहचान और पते के प्रमाण के लिए
- पैन कार्ड सैलरी अकाउंट खुलवाने के लिए
- आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है।
- पाते के प्रमाण के लिए आपको वोटर कार्ड और बिजली बिल जैसे दस्तावेज चाहिए होते हैं। इसमें आप आधार कार्ड भी दे सकते हैं।
शैक्षणिक दस्तावेज क्या-क्या चाहिए?
- 10वीं/12वीं की मार्कशीट निर्मल की जन्मतिथि और बुनियादी जानकारी देखने के लिए आवश्यक है।
- अगर आपने आईटीआई या डिप्लोमा किया है, तो आपको ये दस्तावेज भी लगेंगे।
4. जॉब पाने के क्या तरीके हैं?
टाटा मोटर्स में नौकरी पाने के कुछ बेहतरीन तरीके हैं जिससे आपको टाटा मोटर्स कंपनी में नौकरी मिल सकती है। यह एक बहुत बड़ी कंपनी है; इसके लिए आप बहुत सी जगहों पर चेक कर सकते हैं जहाँ नौकरी उपलब्ध होती है।
- अप्रेंटिसशिप पोर्टल: यह क्षेत्र 10वीं/12वीं/आईटीआई वालों के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।
- हम कैसे करें: सरकार की आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्टर करें।
- यहां कुछ फायदे हैं, जैसे कि टाटा मोटर्स में NAPS के तहत नौकरी दी जाती है। अगर आपका परफॉर्मेंस अच्छा रहा तो बाद में आपकी नौकरी परमानेंट हो सकती है।
- और आप दो तरीकों से जॉब पा सकते हैं, जो बेहतरीन तरीकों में से एक है: जैसे LinkedIn में टाटा मोटर्स टीम में जुड़े रहें या HR को फॉलो करें। इससे आपको पता चलेगा कि जॉब वेकेंसी कितनी आई है।
- और रेफरल की मदद से, अगर आपका दोस्त या फिर कोई रिश्तेदार टाटा मोटर्स में काम कर रहा है, तो आप उनको बोल सकते हैं कि रिज्यूम रेफर कर दीजिए, और इससे 50% चांस बढ़ जाते हैं कि मैसेज या फिर कॉल आ सकता है।
5. सैलरी और अन्य सुविधाएं?
टाटा मोटर्स में सैलरी आपके अनुभव और एक्सपर्टीज के आधार पर दी जाती है और आपके क्वालिफिकेशन के आधार पर दी जाती है। इसमें बहुत सी अन्य सुविधाएं होती हैं जो वर्कर के लिए बेहतरीन साबित होती हैं।
यह कुछ अनुमानित सैलरी है।
|
श्रेणी / पद (Category) |
इन-हैंड सैलरी / स्टाइपेंड (Monthly) |
सालाना पैकेज (CTC) |
विशेष लाभ (Benefits) |
|---|---|---|---|
|
जूनियर ऑपरेटर / मैकेनिकल |
₹14,000 – ₹25,000 |
₹1.8L – ₹3.2L |
PF, ESIC, और ओवरटाइम सुविधा |
|
प्रोडक्शन इंजीनियर |
₹28,000 – ₹35,000 |
₹3.73 लाख (औसत) |
मेडिकल बीमा और बोनस |
|
मैनेजर स्तर |
₹50,000 – ₹1.5L+ |
₹6 लाख – ₹18 लाख |
कार लीज, बोनस, और इंश्योरेंस |
|
Learn & Earn प्रोग्राम |
₹14,520 (Stipend + Bonus) |
– |
3 साल का डिप्लोमा + फ्री भोजन |
यह कुछ अन्य सुविधाएं दिए गए हैं।
|
सुविधा का प्रकार |
विवरण (Details) |
|---|---|
|
ओवरटाइम (OT) |
₹100 से ₹150 प्रति घंटा (पद के अनुसार) |
|
बीमा (Insurance) |
₹1 लाख+ मेडिकल और ₹7.5 लाख दुर्घटना बीमा |
|
कार्य समय |
हफ्ते में 6 दिन काम, डे-शिफ्ट (रोटेशनल भी संभव) |
|
अन्य भत्ते |
पीएफ (PF), ईएसआई (ESIC), और रियायती दरों पर कैंटीन |
निष्कर्ष
इस आर्टिकल को पढ़कर समझ आया होगा कि आप किस प्रकार से जॉब पा सकते है 2026 में हम आशा करते है कि आप जॉब पाकर बेहतर से बेहतर परफॉम करे एक जरूरी बात टाटा मोटर्स कभी भी जॉब के बदले कोई पैसे नहीं मांगती है ऐसे में वह फेक हो सकता है। सतर्क रहें और सोशल मीडिया पर देखी गई चीजों में भरोसा न करें। ऑफिशियल वेबसाइटों में ही जाकर अप्लाई या चेक करें। यदि कोई भी इस दौरान आपको दिक्कत आ रही है, तो हमें नीचे कमेंट कर सकते हैं। धन्यवाद दोस्तों।
FAQ
Q 1. टाटा मोटर्स में अप्लाई करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
जॉब आवेदन करने के लिए सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट careers.tatamotors.com पर ही अप्लाई करें, न कि किसी अन्य थर्ड पार्टी वेबसाइट पर। बिल्कुल भी भरोसा न करें।
Q 2. चयन प्रक्रिया में कितने चरण होते हैं?
मुख्य तौर पर तीन प्रक्रियाएँ होती हैं, जैसे कि एचआर (HR) इंटरव्यू, टेक्निकल इंटरव्यू और ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट।
3. क्या टाटा मोटर्स में परमानेंट जॉब मिल सकती है?
अगर आप किसी अंत कॉन्ट्रैक्ट की मदद से वर्क कर रहे हैं, तो आपको मौका जरूर मिलेगा। कंपनी की पॉलिसी के अनुसार 1 से 3 वर्ष का अनुभव होने के बाद नौकरी परमानेंट होने का मौका मिलता है।