हेलो, दोस्तों। अगर आप सपनों के शहर दुबई में नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आप सही पोस्ट पर आए हैं। यह आपको पूरी जानकारी देगा। दुबई दुनिया का सबसे बड़ा रोजगार केंद्र है, जहां दुनिया भर के लोग रोजगार के लिए आते हैं। अगर आप भी अपने करियर को ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह विकल्प सबसे अच्छा है और टैक्स फ्री है, इसलिए आप सैलरी का लाभ उठा सकते हैं। दुबई में जॉब कैसे पाएं, दुबई में वर्कर का वेतन कितना होता है, और ऐसे कौन-कौन से जॉब हैं जिनमें वेतन सबसे अच्छा है?
साथ ही साथ आपको यह भी जानकारी मिलेगी आप दुबई में जॉब के लिए इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें और दुबई के लिए वीजा अप्लाई कैसे करें (step by step)? आपको पूरी जानकारी मिलेगी।
Dubai me job kaise paye: दुबई में जॉब कैसे पाए?
1.दुबई में कौन-कौन सी जॉब डिमांड में हैं?
दुबई में सबसे ज्यादा डिमांड वाली नौकरियों में से कुछ आईटी और टेक्नोलॉजी, हेल्थ केयर, रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन, सेल्स और डिजिटल मार्केटिंग, हॉस्पिटैलिटी, और स्किल्ड और अनस्किल्ड वर्कर जैसी नौकरियां हैं, जिनकी मांग बढ़ती जा रही है।
आईटी और टेक्नोलॉजी:- डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के कारण इस क्षेत्र में नौकरी की डिमांड अधिक हो गई है।
भूमिकाएं:- साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट, डेटा साइंटिस्ट, सॉफ्टवेयर डेवलपर और (AI) स्पेशल
अनुभव के आधार पर वेतन:- अनुमानित वेतन लगभग
15,000 से 45,000 AED भारतीय रुपये में ₹366,723 से ₹1,100,169 तक होते हैं।
हैल्थ केयर की डिमांड:- दुबई अपने स्वास्थ्य सेक्टर को बेहतर बनाते जा रहा है, इसलिए दुबई में हेल्थ केयर की माँग बढ़ती जा रही है।
भूमिकाएं:- रजिस्टर्ड नर्स, डेंटिस्ट और डॉक्टर जैसे लेब टेक्नीशियन की डिमांड है।
अनुभव के आधार पर वेतन:- खासकर नर्सों के लिए लगभग 6,000 से लेकर 12,000 AED वेतन होती है, जबकि स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए यह वेतन तकरीबन 30,000 AED होती है।
सेल्स और डिजिटल मार्केटिंग:- यह लेन-देन का सबसे अच्छा केंद्र है (selling skills) की वैल्यू है इस क्षेत्र में
भूमिकाएं:- सोशल मीडिया मैनेजर, डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर और एसईओ (SEO) स्पेशलिस्ट की मांग है।
अकुशल और कुशल श्रमिक:- यह भारतीयों के लिए सबसे अच्छा अवसर होता है; उन्हें कुछ योग्यता के आधार पर नौकरी मिल जाती है।
भूमिकाएं:- डिलीवरी बॉय, ड्राइवर, प्लंबर, और इलेक्शन जैसे जॉब्स एक्टिव रहतीे हैं।
एक नजर में देखें
| पद | महीनेका वेतन (AED में) | महीने का वेतन (भारतीय रुपये में) |
| लेबर/हेल्पर | 1,200 – 1,800 | ₹27,000 – ₹41,000 |
| सिक्योरिटी गार्ड | 1,800 – 2,800 | ₹41,000 – ₹64,000 |
| ड्राइवर (Light Vehicle) | 2,200 – 3,500 | ₹50,000 – ₹80,000 |
| इलेक्ट्रीशियन/प्लंबर | 2,000 – 4,000 | ₹45,000 – ₹91,000 |
| वेटर्स/हॉस्पिटैलिटी | 1,800 – 3,500 | ₹41,000 – ₹80,000 |
| ऑफिस असिस्टेंट | 2,500 – 4,000 | ₹57,000 – ₹91,000 |
2.जरूरी योग्यता और क्वालिफिकेशन
यह सभी जॉब्स के लिए ज्यादा से ज्यादा 10th या 12th योग्यता होना अनिवार्य है।
IT इंजीनियरिंग, फाइनेंस और मैनेजमेंट के लिए (bachelor’s degree) होना अनिवार्य है। मांग वाली नौकरी के लिए मास्टर डिग्री (MBA) की हायरिंग की जाती है।
साथ में आपको 2 से 5 साल का किसी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय कंपनी में अनुभव होना अनिवार्य है, और आपको इंग्लिश प्रॉपर बोलना, लिखना और पढ़ना आना चाहिए।
हेल्थ केयर और मेडिकल के लिए:- इस क्षेत्र में रूल्स और रेगुलेशन स्ट्रिक्ट हैं, और डिग्री भी उच्च गुणवत्ता वाली चाहिए क्योंकि इसमें लाइसेंस की आवश्यकता होती है।
डिग्री कौन सी चाहिए:- आपको डिग्री MBBS, BDS, और डिप्लोमा या नर्सिंग डिग्री चाहिए।
लाइसेंस एग्जाम:- DHA (Dubai Health Authority) का एग्जाम क्लियर करना पड़ता है तभी वे एलिजिबल होते हैं।
अनुभव की बात करें तो मिनिमम 2 साल से 5 तक
स्किल्ड और अनस्किल्ड जॉब्स के लिए योग्यता:- लगभग आपको 10वीं से 12वीं पास होना चाहिए। अगर आपके पास (ITI) सर्टिफिकेट है, तो बेहतरीन ऑप्शन है आपके पास (work experience certificate) होना चाहिए।
साथ में आपको बेसिक इंग्लिश और अरबी समझ आनी चाहिए क्योंकि सुपरवाइजर की बात सुनने और समझने में आसानी होगी।
इंडिया से दुबई कैसे जाएं यह भी जानिए
3.जॉब को ढूंढने का सही तरीका
सबसे भरोसेमंद और जेनुइन वेबसाइट ये हैं:Indeed Gulf, Open to Work, LinkedIn इन वेबसाइटों पर दुबई की कंपनियां अधिकतर इस्तमाल करते है इन वेबसाइटों में अपना प्रोफाइल जरूरी बना के रखें।
Indeed : इस वेबसाइट पर सबसे ज्यादा वेकेंसी पोस्ट होती है
GulfTalent :- इस वेबसाइट पर खास कर मिडिल ईस्ट की पप्रोफैशन जॉब्स के लिए लोकप्रिय है
Naukrigulf : यह वेबसाइट खाड़ी देशों के जॉब्स के लिए बहुत उपयोगी है।
सीधे कंपनी से संपर्क करें:- कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट में जा जाकर अप्लाई करें। इससे आपका CV सीधे कंपनी के डेटा डेटाबेस में जाता है न कि किसी अन्य थर्ड पार्टी के पास। कंपनीज:- Landmark Group, Emirates Group, Emaar, Majid Al Futtaim, Al-Futtaim जैसी कंपनियां होती हैं।
जॉब्स एजेंसियां :- दुबई में ऐसी बहुत सी एजेंसियां हैं जो कंपनी में हायर करती हैं।
कुछ एजेंसियां:- Hays, Adecco, Charterhouse,Michael Page, and the Middle East.
छुपी जॉब्स मार्केट:- डूब में लगभाग 60% जॉब्स जन पहचान के जरिए भरी जाती हैं।
LinkedIn में उसी से जुड़े जो दुबई में पहले से जॉब कर रहे हों जिससे आप बात करके उस माहौल को जान सकते हैं।
4.रिज्यूम और कवर लेटर कैसे बनाए
रिज्यूम बनाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपका रिज्यूम को पढ़ते ही समझ में आ जाए कि आप इस जॉब के लायक हैं या नहीं। मतलब, आपने रिज्यूम को जितना हो सके उतना साफ-सुथरा बनाया है जिससे कंपनी का अट्रैक्शन आपके रिज्यूम में हो।
Example – आपने रिज्यूम में फुल नाम, प्रोफेशनल कॉन्टेक्ट नंबर, ईमेल आईडी और लिंक्डइन (LinkedIn) प्रोफाइल का लिंक जरूर से रिज्यूम में ऐड करें।
- आप अपने वर्क एक्सपीरियंस को दर्शाएं।
- अपनी एजुकेशन को दर्शाए
- अपने स्किल्स को दर्शाएं।
5. इंडिया में पासपोर्ट कहां से मिलेगा (step-by-step)
इंडिया में आपको पासपोर्ट बनाने के लिए सबसे पहले आपको passport seva portal के माध्यम से passportindia.gov.in ऑफिसियल वेबसाइट से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करनी होती है।
अपॉइंटमेंट फीस पेमेंट करनी पड़ती है। फिर आपको अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स को ले लेकर (PSK) पासपोर्ट सेवा केंद्र जाने के बाद आपको अपना बायोमेट्रिक फोटो और फिंगरप्रिंट देना पड़ता है। फिर इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन होता है। उसके बाद आपके घर पर पासपोर्ट रेडी होकर आ जाता है।
6.पासपोर्ट बनाने के लिए (step-by-step guide)
1.आप ऑफिशियल वेबसाइट passportindia.gov.in पर जाएं, फिर Register Now पर क्लिक करके आप रजिस्टर कर लें।
2.फिर लॉगइन के ऑप्शन को क्लिक करे और लॉगिन कर फिर Apply for Fresh Passport/Re-issue of Passport के सेक्शन को सलेक्ट करे।
3.ऑनलाइन फॉर्म को सटीक और ध्यान से भरें (नाम, पता, जन्म तिथि) और सही से भरें और सबमिट करें।
4. संबित करते ही आपके सामने Pay and Schedule Appointment का ऑप्शन होगा; उसमें क्लिक करके पेमेंट कंप्लीट करें।
5. आपके जितने नजदीक हो सके (PSK) पासपोर्ट सेवा केंद्र या फिर पोस्ट ऑफिस सलेक्ट करें और अपॉइंटमेंट बुक कर लें।
6. आप अपॉइंटमेंट के दिन अपनी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स (पैन कार्ड, आधार कार्ड और एड्रेस प्रूफ के लिए डॉक्यूमेंट्स) की फोटोकॉपी आप पासपोर्ट सेवा केंद्र ले के जाएं।
7. सफल वेरिफिकेशन के बाद पुलिस आपके एड्रेस की जांच के लिए आएगी।
8. वेरिफिकेशन के सफल होने के बाद आपके घर में स्पीड पोस्ट के द्वारा भेज दिया जाएगा।
6.दुबई के लिए वर्क वीजा कैसे अप्लाई करें?
दुबई में वर्क वीजा के लिए आपको सबसे पहले एक एंप्लॉयर ढूंढना होगा जो आपको जॉब दे सके। फिर वही वर्क वीजा के लिए एंट्री परमिट के लिए अप्लाई करेगा। आपके दुबई जाते ही आपका मेडिकल टेस्ट होगा, अमीरात आईडी और वीजा स्टैम्पिंग होगी, और इसके बाद पासपोर्ट प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Apply here: https://www.uaevisa.ae/apply-visa
7.जॉब के लिए इंटरव्यू की तैयारी
जॉब के लिए आप रिचार्ज करें। जो जॉब आपको पसंद है, उस जॉब के बारे में एक से एक डिटेल्स को रिसर्च करें। गूगल एक अच्छा माध्यम है रिसर्च करने का। मैं कुछ कॉमन क्वेश्चन देने की कोशिश कर रहा हूं, जैसे दुबई के लिए
- Tell me about yourself.
- Why do you want to work in Dubai?
- Why should we hire you?
- What are your salary expectations?
- Are you comfortable working in a multicultural environment?
कुछ इस तरह आपके सवाल पूछे जा सकते हैं जिनका आंसर सटीक और साफ-सुथरा देना होगा जिससे आपके अंदर कॉन्फिडेंस देखने को मिलेगा।
8.दुबई में रहने का खर्चा
4 दिनों का दुबई में रहने और खाने का खर्च आप पर निर्भर करता है कि आप लोअर फैसिलिटी में रहना चाहते हैं या लक्जरी में। नीचे देखें।
| खर्च की श्रेणी (Category) | अकेला व्यक्ति (Single Person) | परिवार (Family of 4) |
| किराया (Rent – 1BHK/3BHK) | AED 4,000 – 8,000 | AED 10,000 – 18,000 |
| किराना (Groceries) | AED 800 – 1,200 | AED 3,000 – 4,500 |
| बिजली, पानी और AC (Utilities) | AED 500 – 800 | AED 1,200 – 2,000 |
| इंटरनेट और मोबाइल (Telecom) | AED 400 – 600 | AED 700 – 1,000 |
| परिवहन (Transport/Fuel) | AED 300 – 800 | AED 1,500 – 3,000 |
| मनोरंजन और बाहर खाना | AED 500 – 1,000 | AED 1,500 – 3,000 |
| — | — | — |
| कुल मासिक अनुमान (AED) | AED 6,500 – 12,400 | AED 17,900 – 31,500 |
| भारतीय रुपयों में (लगभग) | ₹1.5 लाख – ₹2.8 लाख | ₹4.1 लाख – ₹7.2 लाख |
9. जॉब के लिए सावधानियां बरतें।
दुबई में नौकरी के उद्देश्य से जा रहे हैं, तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी होंगी। उदाहरण के लिए, टूरिस्ट वीजा पर काम करना गैरकानूनी है। UAE के श्रम कानून (Labour Law) के अनुसार, वीजा का पूरा खर्च उस कंपनी को वहन करना होता है जो आपको नौकरी दे रही है। कोई भी कंपनी आपसे वीजा या नौकरी के लिए पैसे नहीं लेती है। यदि कोई कंपनी आपसे पैसे मांगती है, तो सावधान हो जाएं।
ऑफर लेटर को अच्छी तरह से जांचें और उसे UAE की आधिकारिक वेबसाइट (MOHRE) पर जाकर क्रॉस-चेक करें।
कानूनी तौर पर, आपकी दस्तावेज़ जैसे पासपोर्ट और वीज़ा किसी कंपनी द्वारा जब्त नहीं किए जा सकते हैं; इन्हें आप स्वयं सुरक्षित रखें।
आप हमेशा केवल पंजीकृत रिक्रूटमेंट एजेंसियों के आधिकारिक पोर्टल से ही आवेदन करें। eMigrate पर पंजीकृत एजेंटों की सूची देखी जा सकती है। व्हाट्सएप या फेसबुक जैसे अनजान स्रोतों पर भरोसा न करें।
निष्कर्ष
आप दुबई जाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप उस वेतन में अपना जीवन यापन कर सकते हैं या नहीं, और अपने खाने-पीने का खर्च निकाल पाएंगे या नहीं। साथ ही, अपने असली दस्तावेज अच्छी तरह संभाल कर रखें। किसी अनजान व्यक्ति को अपना कोई भी दस्तावेज़ न दें। अपने पासपोर्ट और वीजा को सुरक्षित रखें। यदि आपको मेरी जानकारी में कोई कमी लगे, तो कृपया कमेंट में जरूर बताएं, ताकि मैं आपको बेहतर जानकारी देने की कोशिश कर सकूं। धन्यवाद।
FAQ
-
दुबई की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?
1. महीने की कमाई आपके काम आपके कौशल पर निर्भर करती है मजदूर वर्ग के लिए 20,000 से 50,000 कमाई होती है।
-
2.दुबई में मजदूर कितने घंटे काम करते हैं?
दुबई में काम करने का समय दिन में 8 घंटे होते है जबकि रमजान के समय 2 घंटा की कमी की जाती है हफ्ता में कही कही 48 घंटे काम करने पढ़ते है।
-
दुबई के रोजगार बाजार के आंकड़े
डूबा में सबसे ज्यादा डिमांड वाली नौकरियां वित्त, रियल एस्टेट, पर्यटन, आतिथ्य सत्कार, स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी और विमानन जैसे है।