आप अक्सर देखते होंगे कि जब आप हाइवे के जरिए जाते हैं, तो आपको रास्ते में टोल प्लाजा या टोल बूथ मिलता होगा, जिसे पार करने के लिए आपको एक रकम चुकानी होती है। इसी के माध्यम से हम रोड टैक्स देते हैं। इसे सरकार रोड के बुनियादी ढांचे के रखरखाव और सुधार के लिए इस्तेमाल करती है। अभी के समय में सीधे आपके बैंक अकाउंट से पैसे कट जाते हैं फास्टटैग के माध्यम से, या अगर फास्टटैग काम नहीं करता है, तो आपको कैश के माध्यम से जितनी रकम हुई है, उतनी देनी होगी।
दोस्तों, अगर आप भी टोल प्लाजा या टोल बूथ में जॉब करना चाहते हैं, तो आप सही आर्टिकल में आए हैं। हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आप टोल प्लाजा में जॉब कैसे पाएं और किस प्रकार के जॉब होते हैं, सैलरी कितनी होती है, और अन्य सुविधाएं क्या हैं, और आप सरकारी टोल प्लाजा में जॉब कैसे करें और प्राइवेट टोल प्लाजा में जॉब कैसे करें। साथ में जानेंगे, क्या महिलाएं टोल प्लाजा में जॉब कर सकती हैं। तो, ये तमाम सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं बिल्कुल विस्तारपूर्वक।
Toll plaza me job kaise paye: टोल प्लाजा में जॉब कैसे पाएं
1.टोल प्लाजा में जॉब कितने प्रकार के होते हैं?
टोल प्लाजा या टोल बूथ कितने प्रकार के होते हैं? टोल बूथ में केवल बूथ काउंटर पर बैठने वाला ही जॉब नहीं करता है, बल्कि वहाँ हर काम को करने के लिए अलग-अलग पद होते हैं। यहाँ मुख्य रूप से दो पदों पर भर्ती होती है जो पूरे टोल प्लाजा को मैनेज करते हैं, और एक प्रॉपर टीम काम करती है, जो इस प्रकार है:
- मैनेजमेंट और ऑफिस स्टाफ
- ग्राउंड स्टाफ
अब हम जानते हैं कि मैनेजमेंट और ऑफिस स्टाफ में कौन-कौन से स्टाफ होते हैं जो वर्क करते हैं।
- मैनेजमेंट और ऑफिस स्टाफ
- टोल मैनेजर
- अकाउंटेंट
- शिफ्ट इंचार्ज
- IT/Technical Support
- ग्राउंड स्टाफ
- टोल कलेक्टर (TC)
- सुरक्षा गार्ड
- लेन अटेंडेंट
2. प्राइवेट टोल प्लाजा में जॉब कैसे पाएं?
आप भी टोल प्लाजा में जॉब लेना चाहते हैं तो आप प्राइवेट टोल प्लाजा की तरफ जा सकते हैं। इनके कुछ फायदे होते हैं, जैसे कि यह प्राइवेट टोल प्लाजा सीधे भर्ती लेती है या फिर ठेकेदारों के माध्यम से। आप 3 तरीकों से जॉब पा सकते हैं।
1. आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से।
भारत में टोल बूथ में टोल वसूलने वाली और बड़े-बड़े हाईवे बनाने वाली बहुत सी ऐसी कंपनियां होती हैं जिनकी ऑफिशियल वेबसाइटों में जाकर आप Career के ऑप्शन में अपना रिज्यूम अपलोड कर सकते हैं।
कुछ कंपनियां जो
MEP Infrastructure, Cube Highways, L&T IDPL, Adani Road Transport, और IRB Infrastructure जैसी हैं।
आप इनके ऑफिस की वेबसाइट पर Careers ऑप्शन में जाकर अपना अच्छा सा रेज़्यूमे अपलोड कर सकते हैं। उसके बाद आपका रिज्यूम उस कंपनी के HR के द्वारा चेक किया जाएगा। अगर आप उस काम के लिए उपयुक्त हैं, तो आपको HR के द्वारा कॉल, SMS या फिर Email के जरिए बताया जाएगा।
2. ऑनलाइन जॉब ऐप्स के माध्यम से नौकरी कैसे ढूंढे?
हर कंपनी जॉब के लिए इन ऐप्स में बहुत ज़्यादा जॉब निकालती है। आप इन सब में अपना प्रोफाइल बनाकर देख सकते हैं कि कहां-कहां जॉब उपलब्ध है, जैसे:
- Apna App
- Naukri.com
- Indeed.
आप इनमें क्या सर्च करें कि आपके जॉब के रिलेटेड जॉब सामने दिखें? जैसे, Lane Attendant, Cashier Toll Plaza, Toll Supervisor, और Toll Collector सर्च करेंगे तो आपके सामने बहुत सी कंपनियों द्वारा निकाले गए पोस्टर्स या वेकेंसी दिखेंगी।
3. ऑफलाइन के जरिए जॉब कैसे पाएं?
आप ऑफलाइन के जरिए भी जॉब ले सकते हैं। यह बहुत ही बेहतरीन विकल्पों में से एक है। सबसे ज्यादा जॉब इन्हीं के जरिए मिलती हैं।
एजेंसियों के जरिए: प्राइवेट कंपनी सीधे भर्ती न करके यह एजेंसियों के माध्यम से काम करने वाले ढूंढती है, जैसे कि टोल कलेक्टर, गार्ड और लेन अटेंडेंट की रिक्वायरमेंट के हिसाब से जॉब उपलब्ध कराती है। एजेंसियां जैसे कि G4S और SIS Security जैसी एजेंसियां होती हैं।
आपको क्या करना चाहिए: आपको अपने शहर की नामी और सिक्योरिटी एजेंसियों की लिस्ट बनाकर सभी में सीधे विज़िट करना चाहिए और वहां आप पूछ सकते हैं कि जॉब वेकेंसी खाली है या नहीं। यदि खाली हो, तो आप अपना रिज्यूम अपने पास ही रखिए; तुरंत इंटरव्यू हो सकता है और सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप अगले ही दिन से जॉब कर सकते हैं।
रेफरल के जरिए: अगर आपका कोई दोस्त या रिश्तेदार इस क्षेत्र में जॉब करता है, तो आप उनके संपर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेरा रियल एक्सपीरियंस यह कहता है कि 50% लोग इसी के माध्यम से जॉब पाते हैं।
3. सरकारी टोल प्लाजा में जॉब कैसे पाएं?
सरकारी टोल प्लाजा प्राइवेट टोल प्लाजा से थोड़ी अलग होती है। आपको यह समझना होगा कि NHAI, यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, यह जॉब सीधे नहीं देती है, जैसे अटेंडेंट या फिर टोल कलेक्टर भर्ती सीधे नहीं होती है। सरकारी टोल प्लाजा टेंडर या कॉन्ट्रैक्ट के जरिए चलाए जाते हैं।
1.NHAI हर साल टोल वसूलने के लिए एक टेंडर निकालती है। यह टेंडर जो भी कंपनी जीत जाती है, वह कंपनी स्टाफ भर्ती कर सकती है।
आप कैसे पता करें: टोल प्लाजा के सामने बोर्ड लगा होता है, जिसमें आप देख सकते हैं कि किसको टेंडर मिला है, या फिर आप NHAI की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in में अपने क्षेत्र में देख सकते हैं कि किसको ठेका मिला है।
आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से
सरकार अब अधिकतर मैनपावर (स्टाफ) का काम आउटसोर्सिंग एजेंसियों के जरिए करती है।
सरकार अब रजिस्टर्ड मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनियों को देती है, जिन्हें ये कंपनियां भर्ती निकालती हैं, जैसे BECILE जैसी कंपनी, या आप अन्य रजिस्टर्ड एजेंसियों की ऑफिशियल वेबसाइटों पर जाकर चेक कर सकते हैं। वेकेंसी यहां उपलब्ध हो सकती है, और आप अप्लाई कर सकते हैं।
तकनीकी पदों के लिए नौकरी कैसे पाएं
अगर आप बड़े पदों पर नौकरी लेना चाहते हैं, जैसे कि इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रॉनिक) या प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम करना चाहते हैं, तो NHAI की आधिकारिक वेबसाइट में विज्ञापन दिखाए जाते हैं; उसके माध्यम से आप आवेदन कर सकते हैं।
पूर्व सैनिकों के लिए कोटा (DGR)
सरकारी टोल बूथ में सुरक्षा और सुपरवाइजर के रूप में जो X-Servicemen को प्राथमिकता दी जाती है, वे यह नौकरी कर सकते हैं।
यदि आप या आपके परिवार में कोई भी पूर्व सैनिक है, तो आप सीधे DGR की ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
4. जॉब पाने के लिए क्वालिफिकेशन क्या चाहिए?
प्लाजा में हम 3 तरीकों से जानेंगे कि आपको हर जॉब के लिए क्या क्वालिफिकेशन चाहिए। सभी के लिए कुछ चीजें समान होती हैं, जबकि किसी जॉब के लिए कुछ और क्वालिफिकेशन होती है। मान लीजिए पदों के आधार पर सभी के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन चाहिए होती हैं।
1. ग्राउंड स्टाफ (Ground Staff)
यह उस पद को कहते हैं जिसमें आपको ज्यादा पढ़ाई-लिखाई की जरूरत नहीं होती; बस आपको बेसिक जानकारी होनी चाहिए।
टोल कलेक्टर
पढ़ाई कितनी चाहिए: लगभग 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए। हुनर क्या चाहिए: स्किल की बात करें तो ज्यादा नहीं, बस उनको कंप्यूटर और पैसे का हिसाब-किताब करना आना चाहिए और ग्राहकों से बात करना आना चाहिए सही तरीके से।
सुरक्षा गार्ड
इनका काम टोल प्लाजा में सुरक्षा प्रदान करना होता है। इनकी पढ़ाई की बात करें तो यह लगभग 8वीं से 10वीं तक की जरूरत होती है, और इन्हें X-Servicemen को यहां पर प्राथमिकता दी जाती है।
2. ऑफिस और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ
शिफ्ट इंचार्ज/सुपरवाइजर: इनकी पढ़ाई की बात करें तो ग्रेजुएशन और हुनर की बात करें तो पूरे टीम को मैनेज करने की क्षमता और 1 से 2 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।
टोल मैनेजर: इनकी पढ़ाई की बात करें तो ग्रेजुएशन या MBA और हुनर की बात करें तो 2 से 3 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।
3. टेक्निकल स्टाफ
IT सपोर्ट / सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर: पढ़ाई में ITI ग्रेडेशन डिप्लोमा या कंप्यूटर साइंस जैसी डिग्री चाहिए होती है। इनका काम सीसीटीवी कैमरों को ठीक करना, नेटवर्किंग और सॉफ्टवेयर जैसे काम होते हैं।
5. टोल प्लाजा में नौकरी पाने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?
- बायोडाटा (Resume/CV)
- बैंकिंग और पते का विवरण
- अनुभव और अन्य प्रमाण पत्र (Experience & Other Certificates)
- शैक्षणिक दस्तावेज़
- व्यक्तिगत पहचान के दस्तावेज (Identity Proofs)
यह भी जानिए:➤ Petrol Pump me Job Kaise Paye?
6. क्या टोल प्लाजा में महिलाएं जॉब कर सकती हैं?
7. टोल प्लाज़ा में सैलरी स्ट्रक्चर क्या है?
अनुमानित टोल प्लाजा सभी पदों का वेतन।
| पद (Post) | शुरुआती सैलरी (In Hand) | अनुभव के बाद सैलरी |
| लेन अटेंडेंट / गार्ड | ₹12,000 – ₹15,000 | ₹16,000+ |
| टोल कलेक्टर (TC) | ₹14,000 – ₹18,000 | ₹20,000+ |
| शिफ्ट सुपरवाइजर | ₹20,000 – ₹25,000 | ₹28,000+ |
| अकाउंटेंट / IT सपोर्ट | ₹18,000 – ₹28,000 | ₹35,000+ |
| टोल मैनेजर | ₹40,000 – ₹55,000 | ₹70,000+ |
निष्कर्ष
दोस्तों, आशा करता हु कि आपको इस आर्टिकल को पढ़ के टोल प्लाजा या टोल बूथ के बारे में जानकारी मिली होगी। आप इस तरह से जॉब पा सकते हैं ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीकों से, और अगर आपको कोई भी दिक्कत आ रही है वेबसाइट सर्च करने में या फिर अप्लाई करने में, तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं। धन्यवाद दोस्तों।
FAQs
1. क्या 10वीं पास छात्र टोल कलेक्टर बन सकते हैं?
आप टोल प्लाजा में 10वीं के बाद जॉब पा सकते हैं, लेकिन गार्ड या फिर अटेंडेंट आपको टोल कलेक्टर बनने के लिए जो कंप्यूटर चलाता है उसके लिए 12वीं पास होना चाहिए और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए।
2. टोल प्लाजा में कितनी देर काम करना पड़ता है?
टोल प्लाजा में ड्यूटी करने की समय सीमा लगभग 8 घंटे होती है। यह 3 शिफ्ट में बांटी जाती है। कुछ जगहों में यह 12 घंटे की होतीहै; उसके लिए ओवरटाइम का पैसा अलग से दिया जाता है।
3. सैलरी महीने की किस तारीख को आती है?
सैलरी बड़े कंपनी जैसे होती है वह 7 से 10 तारीख के बीच में आपके बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाते है।