Airport Me Job Kaise Paye: क्वालिफिकेशन क्या चाहिए, एयरपोर्ट में कितनी सैलरी होती है? जानिए पूरी जानकारी।

एयरपोर्ट में काम करने का सपना बहुत लोगों का रहता है। यहाँ नौजवान बहुत तेज़ी से इस क्षेत्र में नौकरी ढूंढते हैं, और आप इसमें करियर बना सकते हैं। अभी के समय सभी लोग इस क्षेत्र में जाना चाहते हैं क्योंकि फैसेलिटी के साथ-साथ आपको अच्छी सैलरी मिलती है, और यहाँ पर काम करना भी एक गर्व की बात है। एविएशन सेक्टर में सभी लोग जाना चाहते हैं, अभी के समय में।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों, अगर आप भी इस क्षेत्र में एयरपोर्ट में जॉब लेना चाहते हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल बेहतरीन साबित हो सकता है क्योंकि यहां पर आपको एयरपोर्ट में सैलरी कितनी मिलती है, आप एयरपोर्ट में जॉब कैसे ले सकते हैं और जॉब किस क्षेत्र में मिलता है, और आपके लिए कौन सा जॉब मिल सकता है। हम एक-एक टॉपिक को आपके साथ साझा करेंगे बिल्कुल विस्तारपूर्वक से, तो चलिए जानते हैं पूरी जानकारी कि एयरपोर्ट में जॉब कैसे पाए।

Airport me job kaise paye: एयरपोर्ट में जॉब कैसे पाएं 

1.एयरपोर्ट में कितने प्रकार की नौकरियां होती हैं?

अगर आप भी एयरपोर्ट में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि आप किस क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। आपकी पढ़ाई और आपके कौशल पर निर्भर करता है कि आपको किस प्रकार का काम करना होगा। हम ऐसे कुछ पद बताएंगे जिनमें आप चुन सकते हैं कि आप किस प्रकार की नौकरी में रुचि रखते हैं। मुख्य रूप से दो पदों में नौकरियां होती हैं, जैसे नीचे देखें।

ग्राउंड स्टाफ (Ground Staff)

इस क्षेत्र में आपका काम रहता है एयरप्लेन के अंदर एयर होस्टेस या फिर केबिन क्रू का काम मिलता है जिसमें आप काम करते हैं।

इन-फ्लाइट (In-Flight)

इस क्षेत्र में आपका कार्य एयरपोर्ट के अंदर काम करना होता है। इसमें आप यात्रियों की सुविधा और तकनीकी कार्यों को देखरेख करते हैं।

कुछ प्रमुख पद इस प्रकार हैं।

  • कार्गो हैंडलर/लोडर
  • एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC)
  • कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव (CSA)
  • सिक्योरिटी ऑफिसर (Security Officer)
  • केबिन क्रू/एयर होस्टेस (Cabin Crew)
  • ग्राउंड स्टाफ (Ground Staff)

2. एयरपोर्ट में जॉब पाने के लिए योग्यता और शिक्षा?

अगर आप एयरपोर्ट में जॉब पाना चाहते हैं और अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो सही तरीके से दिशा-निर्देशों के अनुसार चलेंगे तो आप जॉब पा सकते हैं। चलिए, जानते हैं कि जॉब के लिए योग्यता और शिक्षा क्या चाहिए होती है। एयरपोर्ट में आप 10वीं से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएशन तक वाले को नौकरी मिल सकती है।

मुख्य पदों के लिए आपको यह क्वालिफिकेशन चाहिए होती है।

पद (Job Profile) शिक्षा (Education) आयु (Age) मुख्य आवश्यकता (Skills)
ग्राउंड स्टाफ (CSA) 12वीं / ग्रेजुएशन 18 – 27 इंग्लिश/हिंदी, विनम्र व्यवहार
केबिन क्रू (Air Hostess) 12वीं (किसी भी स्ट्रीम) 18 – 26 अच्छी पर्सनालिटी, लंबी हाइट, No Tattoo
एयरपोर्ट सिक्योरिटी 12वीं / ग्रेजुएशन (AVSEC) 18 – 30 शारीरिक फिटनेस, अनुशासन
कार्गो/लोडर 10वीं / 12वीं 18 – 35 शारीरिक मजबूती (Heavy Lifting)
ड्राइवर (Tarmac) 10वीं + HMV लाइसेंस 20 – 40 भारी वाहन चलाने का अनुभव
टिकटिंग एग्जीक्यूटिव ग्रेजुएशन + कंप्यूटर 18 – 30 टाइपिंग और डेटा एंट्री स्किल्स
ATC (कंट्रोलर) B.Sc / B.Tech 21 – 27 एकाग्रता और तकनीकी ज्ञान
एयरक्राफ्ट इंजीनियर AME / B.Tech 21 – 35 DGCA लाइसेंस, तकनीकी समझ

 

शारीरिक योग्यता (Physical Standards)
  • एयरपोर्ट में काम करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। खासकर ग्राउंड स्टाफ और केबिन क्रू के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण हो जाता है।
  • ऊँचाई: महिलाओं और पुरुषों के लिए ऊँचाई कितनी होनी चाहिए?
  • महिलाओं के लिए न्यूनतम हाइट लगभग 155 cm होनी चाहिए, जबकि पुरुषों के लिए न्यूनतम यह हाइट लगभग 170 cm हो सकती है। यह एयरलाइंस के हिसाब से बदल भी सकती है।
  • वजन: यह आपके शरीर के हिसाब से मेल खाना चाहिए। ऊंचाई के हिसाब से आपका वजन भी सही होना चाहिए, न ज्यादा, न कम; मध्यम होना चाहिए।
  • दिखने वाली त्वचा: जो त्वचा दिखती है, उन जगहों पर कुछ नहीं होना चाहिए, जैसे दाद या फिर किसी भी प्रकार का टैटू नहीं होना चाहिए।
  • दृष्टि (Eyesight) भी आपकी सही होनी चाहिए, लगभग 6/6 होनी चाहिए।

3. नौकरी के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

जॉब के लिए दस्तावेज एयरपोर्ट में जॉब एक हाई सिक्योरिटी वाली हो जाती है, इसलिए आपके सारे दस्तावेज बहुत ही बारीकी से चेक किए जाते हैं। फिर आप जॉब ले सकते हैं। दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद, अब हम जानते हैं कि वे ज़रूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं।

पता और पहचान प्रमाण के लिए दस्तावेज

  • पैन कार्ड (PAN Card) सैलरी अकाउंट खोलने के लिए।
  • आधार कार्ड (Adhaar Card) जो कि आपके मोबाइल नंबर से लिंक है, अनिवार्य है।
  • वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) यह आपके दूसरे पहचान प्रमाण के लिए चाहिए होता है। या फिर ड्राइविंग लाइसेंस भी लगते हैं।
  • पासपोर्ट केबिन क्रू के लिए अनिवार्य है। अगर ग्राउंड स्टाफ के पास नहीं है, तो यह आवेदन की हुई स्लिप से भी काम चल सकता है।

शैक्षणिक दस्तावेज में क्या-क्या चाहिए?

  • 10वीं का सर्टिफिकेट और मार्कशीट अनिवार्य है इसे आपके जन्म तिथि के प्रमाण के लिए प्रस्तुत करें।
  • 12वीं का सर्टिफिकेट और इससे आपकी न्यूनतम योग्यता पता चलती है।
  • यदि आपने ग्रेजुएशन के आधार पर आवेदन किए हैं, तो आपके ग्रेजुएशन की मार्कशीट और डिग्री चाहिए होगी।

एविएशन स्पेसिफिक डॉक्यूमेंट्स

  • आपकी रिज्यूम या CV जिसमें आपकी फोटो और स्किल स्पष्ट रूप से लिखी होनी चाहिए।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, लगभग 10 से 12, वाइट बैकग्राउंड वाले फॉर्मल कपड़ों में।

महत्वपूर्ण दस्तावेज: पुलिस वेरिफिकेशन

  • एयरपोर्ट में काम करने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज होता है (पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट)।
  • यह आपके सामने पुलिस स्टेशन या फिर पासपोर्ट ऑफिस से बनता है।
  • इससे यह पता चलता है कि आपका कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है।

यह भी जानिए: ➤ Toll Plaza Me Job Kaise Paye

4. एयरपोर्ट में हम नौकरी कैसे पाएं?

एयरपोर्ट में दो तरह की कंपनियां भर्ती करती हैं। आपको यह तय करना होगा कि आप किस क्षेत्र में जाना चाहते हैं।

  • एयरलाइंस में SpiceJet, Air India और Indigo जैसी एयरलाइंस हैं। इसमें प्लेन के अंदर सर्विस देना होता है।
  • एयरपोर्ट ऑपरेटर (Airport Operator): इसमें GMR, Adani और AAI होते हैं। इसमें क्या काम होता है? इसमें एयरपोर्ट की साफ़-सफ़ाई और सुरक्षा से संबंधित काम होता है।

एयरपोर्ट में नौकरी की वैकेंसी अखबारों में कम नजर आती है। अगर आप सच में नौकरी पाना चाहते हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर रखिए।

Air India Careers: ➤ airindia.com/careers

AAI (Government Jobs): ➤ aai.aero

Indigo Careers: ➤ goindigo.in/careers

5. एयरपोर्ट में सैलरी कितनी होती है?

एयरपोर्ट में उनके पद के हिसाब से सैलरी दी जाती है और उनके अनुभव के हिसाब से हर कंपनी का अलग-अलग सैलरी स्ट्रक्चर हो सकता है। कुछ अनुमानित सैलरी लगभग इस प्रकार है, जिसे आप एक नजर में नीचे देख सकते हैं।

पद (Position) अनुमानित वेतन (मासिक) श्रेणी (Category)
जूनियर एग्जीक्यूटिव (AAI) ₹40,000 – ₹1,40,000 सरकारी / प्रबंधन
सीनियर असिस्टेंट ₹36,000 – ₹1,10,000 प्रशासनिक
जूनियर असिस्टेंट (Fire) ₹31,000 – ₹92,000 सुरक्षा / बचाव
ऑपरेशंस मैनेजर ₹70,000 – ₹1,20,000+ वरिष्ठ प्रबंधन
ग्राउंड स्टाफ (Fresher) ₹15,000 – ₹30,000 कस्टमर सर्विस
सुरक्षा / हैंडलिंग ₹12,000 – ₹25,000 ऑपरेशंस

 

निष्कर्ष

अगर आपका भी सपना है कि आप एयरपोर्ट में जॉब करें, तो यह सपना आपका सच हो सकता है। बस आप निर्देशानुसार सभी स्टेप को फॉलो करके जॉब पा सकते हैं। याद रखें कि आप हमेशा चेक करते रहें कि सभी वेबसाइटों में वैकेंसी आई है या नहीं। हर समय एक्टिव रहना होगा आपको। अगर आपको कोई भी दिक्कत आ रही हो वेबसाइट ढूंढने में या फिर अप्लाई करने में, तो हम आपको नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करने में मदद कर सकते हैं। धन्यवाद दोस्तों।

FAQ

Q1. क्या एयरपोर्ट की नौकरी के लिए कोई कोर्स करना जरूरी है?

नहीं, यह जरूरी नहीं है कि आप हाई एजुकेशन करके एयरपोर्ट में जॉब कर सकते हैं। अगर आप 12वीं या ग्रेजुएशन कर चुके हैं, तो आप एयरलाइंस की ऑफिशियल वेबसाइट में सीधे आवेदन कर सकते हैं। अगर कोई वैकेंसी निकली होगी, तो हाँ, अगर आप कस्टमर सर्विस या एविएशन मैनेजमेंट के लिए करना चाहते हैं, तो आपको डिप्लोमा डिग्री चाहिए।

Q2. क्या इस जॉब के लिए अंग्रेजी बोलना अनिवार्य है?

केबिन क्रू और ग्राउंड स्टाफ के लिए बेसिक इंग्लिश आना अनिवार्य है क्योंकि अगर आप अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करते हैं, तो आपको यात्रियों से बात करने के लिए इंग्लिश की जरूरत पड़ती है। लेकिन लोडिंग और सुरक्षा पदों के लिए जरूरी नहीं है कि आप इंग्लिश बोलें।

Q3. एयरपोर्ट में ड्यूटी का समय क्या होता है?

एयरपोर्ट 24 घंटे चलते हैं, इसलिए यहाँ अलग-अलग शिफ्ट होती हैं। यहाँ, जैसे सुबह, दोपहर और रात, कभी भी ड्यूटी दी जा सकती है।

Leave a Comment