अगर आपका भी मन है अंडमान और निकोबार जाने का और वहाँ नीले समुद्र और सफेद रेत की चादर में आनंद लेने का मन है, तो आप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जा सकते हैं। यह भारत का ऐसा संवर्ग है जहाँ आपको सुकून के साथ-साथ ढेर सारी एक्टिविटी करने को मिल सकती हैं।
दोस्तों, अगर आप अभी अंडमान और निकोबार जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको बताएंगे कि आप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कैसे जाएं, जाने में कितना खर्च लगता है, और क्या जरूरी दस्तावेज हैं, और हम अंडमान और निकोबार में कहां रहते हैं। इन सभी तमाम सवालों के जवाब हम इस आर्टिकल में आपको विस्तारपूर्वक बताएंगे। तो चलिए जानते हैं, दोस्तों, शुरू करते हैं।
1. अंडमान निकोबार कैसे जाएँ?
अंडमान और निकोबार जाने के मुख्य रूप से दो तरीके हैं, जिन्हें हम विस्तारपूर्वक जानते हैं। नीचे
सबसे आसान और तेज़ (हवाई मार्ग)
भारत के प्रमुख हवाई अड्डे से आप उड़ान भर सकते हैं। आप सीधे अंडमान और निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) में जाएंगे; कनेक्टिविटी फ्लाइट भी उपलब्ध होती है।
भारत से अंडमान और निकोबार जाने के लिए आप फ्लाइट का उपयोग करेंगे। भारत में कुछ प्रमुख शहर हैं जहाँ से आपको अंडमान और निकोबार के लिए सीधी उड़ान मिलती है, जैसे विशाखापत्तनम, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली और कोलकाता। इन शहरों से आप सीधी उड़ान भर सकते हैं। आप सीधे अंडमान और निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, में लैंड होंगे।
जाने के लिए कितना समय लगता है? अगर आप कोलकाता या चेन्नई से फ्लाइट लेते हैं, तो इसमें लगभग 2 से 2.5 घंटे का समय लगता है। अगर आप दिल्ली से फ्लाइट लेते हैं, तो इसमें लगभग 3.5 घंटे लग सकते हैं।
एडवेंचर प्रेमी (समुद्री मार्ग)
दोस्तों, अगर आप एडवेंचर प्रेमी हैं, तो आपके लिए समुद्र मार्ग बेहतरीन साबित हो सकता है। अगर आपके पास समय है और आप 3 से 4 दिन शिप में बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए सरकारी शिप होती हैं, जिसमें आप जा सकते हैं।
हम किस शहर से जाएंगे? आप भारत के इन शहरों के बंदरगाहों से जा सकते हैं, जैसे विशाखापत्तनम, कोलकाता और चेन्नई के बंदरगाहों से आप अंडमान और निकोबार द्वीप पहुंच सकते हैं। भले ही समय थोड़ा ज्यादा लगता है, लेकिन अनुभव बेहतरीन होने वाला है।
समय और शिप से जाने का समय लगभग 60 से 70 घंटे, यानी लगभग 3 से 4 दिनों का समय लगता है। बुकिंग की बात करें तो आप ऑनलाइन के बजाय इन शहरों के शिपिंग हाउस’ काउंटर में नॉर्मली बुकिंग कर सकते हैं। यह सामान्य पैसेंजर शिप होती है, जिसके लिए सभी के लिए अलग-अलग क्लास होती हैं।
2. अंडमान निकोबार जाने का खर्चा कितना है?
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जाना ही काफी नहीं है, बल्कि वहाँ पर हर एक प्रकार के खर्चे होते हैं, जैसे खाना, पीना और रहना, और आप एक्टिविटी करेंगे या घूमेंगे; यह पूरा आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार की फैसिलिटी चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं 5 से 6 रातों के अनुमानित खर्चों के बारे में।
फ्लाइट खर्च और शिपिंग
फ्लाइट: अगर आप राउंड ट्रिप के लिए 2 से 3 महीने पहले बुकिंग करते हैं, तो थोड़ा सस्ता पड़ सकता है। चेन्नई या कोलकाता की फ्लाइट का अनुमानित खर्चा लगभग राउंड ट्रिप का ₹10,000 से ₹15,000 तक हो सकता है। अगर आप दिल्ली या मुंबई से जाते हैं, तो यह खर्च लगभग ₹15,000 से ₹20,000 तक हो सकता है।
शिप जहाज: यदि आप शिप जहाज से जाते हैं तो यह सरकारी होता है। बंक क्लास से ₹2,700 लेकर डिलक्स केबिन के लिए ₹10,300 तक जा सकता है।
3. जाने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़?
भारतीयों के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप जाने के लिए किसी पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है; उन्हें बस अपना पहचान पत्र दिखाना होगा और यह साबित करना होगा कि वह भारतीय नागरिक हैं। नीचे दिए गए ज़रूरी दस्तावेज़।
- पासपोर्ट (यदि है, तो इसे पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं)।
- ड्राइविंग लाइसेंस
- वोटर आईडी कार्ड
- आधार कार्ड (सबसे अधिक मान्य)
4. अंडमान और निकोबार में रहने की जगह?
अंडमान निकोबार में ठहरने के लिए बहुत से स्थान हैं। यहां पर ऐसे बहुत से स्थान हैं जो पर्यटकों की पसंद हैं, जैसे नील द्वीप, हैवलॉक द्वीप और पोर्ट ब्लेयर। इसमें आपके ठहरने के लिए भी कई विकल्प हैं।
पोर्ट ब्लेयर अंडमान और निकोबार द्वीप की राजधानी है। आपको ठहरने के लिए ढेरों विकल्प मिल जाते हैं। बजट-फ्रेंडली लोगों के लिए भी बहुत से विकल्प होते हैं, जैसे वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल्स। यह बहुत प्रीमियम होटल है जहाँ से समुद्र का नज़ारा देखने को मिलता है।
बजट में रहने के लिए आपके लिए ग्रैंड पैराडाइज होटल सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है; अगर बजट में रहने की सोच है, तो आप एक नज़र इधर भी देख सकते हैं। अगर आप बहुत ही कम खर्चे में ऋण चाहते हैं, तो आप एसबी होमस्टे की तरफ देख सकते हैं; अनुमानित खर्चा प्रति रात लगभग 1,600 तक हो सकता है।
हैवलॉक द्वीप को यहाँ रुकने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि यहाँ सफेद रेत और नीचे पानी का नज़ारा होता है। आप इसे यात्रा में शामिल कर सकते हैं।
ताज एग्जॉटिक रिसॉर्ट एंड स्पा यहां पर बसा आलीशान रिसॉर्ट है; यह सुकून भरा महसूस कराता है। हैवलॉक आइलैंड बीच रिसॉर्ट समुद्र के किनारे कॉटेज और समुद्री भोजन के प्रेमियों के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।
- नील द्वीप, अगर आप भीड़-भाड़ से दूर सुकून चाहते हैं, तो आप इस द्वीप में ठहर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है।
- यहाँ बहुत से छोटे-बड़े रिजॉर्ट हैं जो आपको काफी सस्ते मिल सकते हैं।
- पीक सीज़न, जैसे दिसंबर और जानकारी के समय, बहुत तेजी से होटल बुकिंग होते हैं और भर जाते हैं, इसलिए आप 2 से 3 महीने पहले बुकिंग करें।अनुमानित मूल्य बजट मध्यम और विलासिता के लिए।
- बजट-अनुकूल होने पर, यह अनुमानित खर्च लगभग 1,500 से 3,000 तक हो सकता है।
- मध्यम रेंज के लिए, यह अनुमानित खर्च लगभग 4,000 से 8,000 तक हो सकता है 3-स्टार या 4-स्टार रिसॉर्ट के लिए।
- लक्जरी के लिए यह अनुमानित खर्च लगभग 15,000 से 50,000 तक हो सकता है, ताज या फिर लक्जरी विला के लिए।
यह भी जानिए: ➤ Airport Me Job Kaise Paye?
5. जाने का सही समय और घूमने के लिए अच्छी जगहें?
अंडमान और निकोबार द्वीप घूमने का सभी का सपना होता है। आज के समय में, सबसे अच्छी जगहों में से एक बन चुका है अंडमान और निकोबार द्वीप। यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस समय जाना चाहते हैं। पीक सीजन में आप कम बजट में, या फिर भीड़भाड़ से बचने के लिए, कुछ महीने हैं जिनमें हम जा सकते हैं और सही से घूम सकते हैं।
हम अंडमान और निकोबार द्वीप तो चले जाते हैं। लेकिन अब हम यह सोचते हैं कि वहां पर कौन-कौन सी जगहें हैं जहां हम बिल्कुल बजट में घूम सकते हैं। ऐसी बहुत सी जगहें हैं जहां हम अच्छे से घूम सकते हैं और अंडमान और निकोबार का आनंद ले सकते हैं।
जाने का सही समय क्या है?
- अक्टूबर से मार्च सबसे अच्छा समय साबित हो सकता है क्योंकि इस समय अच्छी खासी भीड़भाड़ होती है। होटलों के दाम थोड़े ज्यादा ही जाते हैं क्योंकि इस समय मौसम काफी सुहावना होता है, जो लगभग 23°C से 30°C हो सकता है।
- अप्रैल से मई के बीच में यह समय थोड़ा गर्म हो सकता है, लेकिन भीड़भाड़ कम होती है और होटलों के दाम कम हो जाते हैं। इस समय, यह बजट-फ्रेंडली लोगों के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।
जून से सितंबर का समय ऑफ-सीजन होता है। इस समय बारिश काफी होती है और कभी-कभी सब कुछ बंद होता है। यह उनके लिए है जो शांति चाहते हैं और उड़ना चाहते हैं, जब बारिश अधिक होती है।
अंडमान निकोबार में घूमने की जगहें?
अगर आप अंडमान निकोबार में घूमने की जगह ढूंढ रहे हैं, तो आप इन जगहों पर घूम सकते हैं। अपनी लिस्ट में इन सबको ज़रूर शामिल कर लें।
1. पोर्ट ब्लेयर में घूमने की जगह
- चिड़िया टापू
- रॉस द्वीप
- सेल्यूलर जेल
2. हैवलॉक द्वीप: घूमने की जगह
- एलिफेंट बीच
- राधानगर बीच
3. नील द्वीप में घूमने की जगह
- नेचुरल ब्रिज
- भरतपुर बीच
यह कुछ घनी जगहें थीं जो कि अलग-अलग हैं; आपको खाना हर एक जगह में मिल जाएगा। रेस्टोरेंट लोकप्रिय माने जाते हैं।
निष्कर्ष
यह सभी जानकारी आपके लिए है; अगर आप अंडमान और निकोबार जाने का प्लान बनाते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है। आप दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखकर घूम सकते हैं। आप अपने बजट के हिसाब से अंडमान और निकोबार घूम सकते हैं। अगर आपको किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो आप हमें नीचे कमेंट कर सकते हैं, और कमेंट बॉक्स में यह जरूर बताएं कि आप कहाँ से हैं। धन्यवाद, दोस्तों।
FAQs
Q 1. क्या वहां शाकाहारी (Veg) खाना आसानी से मिल जाता है?
जी हां, भारतीयों के लिए वहां पर शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के विकल्प मौजूद होते हैं। बहुत से ऐसे रेस्टोरेंट होते हैं जिनमें शाकाहारी भोजन उपलब्ध होता है।
Q2. क्या अंडमान सुरक्षित है?
हां, अंडमान और निकोबार भारतीय पर्यटकों या विदेशों से आए पर्यटकों के घूमने के लिए एक सुरक्षित स्थान है; वहां का प्रशासन भी स्ट्रिक्ट है।
Q 3. क्या हम अंडमान में स्कूटी या कार किराए पर ले सकते हैं?
हां, आप नील द्वीप या हैवलॉक में घूमने के लिए स्कूटी ले सकते हैं; प्रति दिन का खर्च लगभग 500 से 600 तक हो सकता है। आप पोर्ट ब्लेयर से टैक्सी या ऑटो ले सकते हैं।