आइसलैंड दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है; इसे Land of Fire and Ice भी कहा जाता है। यह रोमांचक देशों में शामिल है; यहां आपको धधकते ज्वालामुखी दिखेंगे, तो दूसरी ओर विशाल ग्लेशियर देखने को मिलेगा। दोस्तों, यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो आपके लिस्ट में यह देश सबसे ऊपर होना चाहिए, क्योंकि अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो आपको थोड़ा अलग अनुभव लेने के लिए आइसलैंड एक बार जाना ही चाहिए।
तो दोस्तों, यदि आप भी आइसलैंड में घूमना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि हम इस लेख में आपको आइसलैंड जाने से लेकर घूमने और खर्चा कितना होगा, विस्तारपूर्वक से बताएंगे। चाहे वह नॉर्दर्न लाइट्स हों या फिर घूमने के लिए मुख्य आकर्षक जगहें, हम इस लेख की मदद से आपको पूरा गाइड करने वाले हैं। नीचे आपको पूरे सवालों के जवाब मिल जाएंगे। चलिए, शुरू करते हैं।
Iceland Trip on Budget
आइसलैंड कैसे जाएं?
भारत से आइसलैंड पहुंचने का सफर काफी लंबा होता है, लेकिन उतना ही रोमांचक भी होता है। आइसलैंड पहुंचने के लिए यह कुछ मुख्य चरण हैं।
फ्लाइट टिकट बुकिंग: भारत (दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु) से आइसलैंड के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं जाती है। आपको जाने के लिए 1 से 2 स्टॉपओवर वाली फ्लाइट लेनी होगी। मुख्य रूप से इंडिगो, फिनएयर, एयर फ्रांस और लुफ्थांसा जैसी एयरलाइंस उपलब्ध हैं जो एम्स्टर्डम, फ्रैंकफर्ट, पेरिस और लंदन के रास्ते से आइसलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KEF) तक जाती हैं।
वीजा प्रक्रिया: आप सीधे आइसलैंड का वीजा नहीं ले सकते हैं क्योंकि आइसलैंड शेंगेन क्षेत्र’ का भाग है। इसलिए, भारतीय नागरिकों को शेंगेन वीजा के लिए आवेदन करना होगा। यह आवेदन आप 2 से 3 महीने पहले कर दें।
स्थायी परिवहन: आइसलैंड पहुंचने के बाद आपको घूमने के लिए परिवहन की आवश्यकता पड़ेगी। सबसे अच्छा है कि आप कार किराए पर ले सकते हैं। आइसलैंड की रिंग रोड पूरे देश को जोड़ती है। यह ट्रिप के लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन सड़कों में से एक मानी जाती है।
घूमने के लिए मुख्य आकर्षण जगहें
आइसलैंड में घूमने की जगहों की कमी नहीं है। आप ऐसी बहुत सी जगहों में घूम सकते हैं, जो आपको आकर्षित करेंगी। यहाँ कुछ मुख्य घूमने लायक जगहें हैं, जो नीचे दी गई हैं।
ब्लू लैगून (Blue Lagoon)
यह एक लोकप्रिय भू-तापीय स्पा है। इसका पानी हल्का नीला और गर्म होता है, जो खनिजों से भरपूर होता है। यह त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लावा के पत्थरों के बीच गर्म पानी में नहाने का अनुभव रोमांचक होता है।
रेक्याविक (Reykjavík)
यह दुनिया की सबसे उत्तरी राजधानी मानी जाती है। यहाँ की हलग्रीम्सकिर्कजा चर्च की बनावट दुनिया भर में मशहूर है। इस शहर में बहुत से रंगीन घर और संग्रहालय हैं जो आपको बहुत आकर्षित करते हैं।
द गोल्डन सर्कल (The Golden Circle)
यह एक प्रमुख पर्यटक मार्ग है जिसे आप एक दिन में घूम सकते हैं और पूरा पर्यटक मार्ग कवर कर सकते हैं सिर्फ एक दिन में। इसमें मुख्य तीन जगहें शामिल हैं, जो इस प्रकार हैं:
- गेयसिर: यहाँ धरती के अंदर से गर्म पानी की फुहारें लगभग 100 फीट तक ऊपर उठती हैं।
- गल्फॉस वाटरफॉल: यह एक विशाल और शक्तिशाली जलप्रपात है जिसे गोल्डन फॉल्स भी कहा जाता है।
- थिंगवेलिर नेशनल पार्क: यह मेरा सबसे पसंदीदा है क्योंकि आप इसमें दो टेक्टोनिक प्लेटों के बीच चल सकते हैं।
दक्षिणी तट (South Coast)
दक्षिणी आइसलैंड अपने काले और रंगीन समुद्र तटों के लिए मशहूर है, और ऊँचे झरने जैसे स्कौगाफॉस और सेलजालैंड्सफॉस के लिए प्रसिद्ध है।
जोकुलसार्लोन ग्लेशियर लैगून
यह आप विशाल बर्फ के टुकड़े को खुले में तैरते हुए देख सकते हैं। फिर बिल्कुल इसके पास ही डायमंड बीच है, जो काले रेत पर बर्फ के टुकड़े हीरों की तरह चमकते हैं।
यह भी जानिए:- Railway में Job कैसे पाएं।
नॉर्दर्न लाइट्स
आइसलैंड गए हो और आपने यह आकर्षक दृश्य नहीं देखा है, तो आपने कुछ नहीं देखा है। नॉर्दर्न लाइट्स बहुत ही आकर्षक हैं। यहां सर्दियों के दौरान (सितंबर से मार्च तक) रात के अंधेरे में बैंगनी, गुलाबी और हरे रंगों का नाचता हुआ नजारा दिखता है, जो बेहद आकर्षक होता है। यह देखने के लिए शहर की रोशनी से दूर जाना बेहतर होता है।
आइसलैंड में सारा खर्च कितना होगा?
यह अनुमानित खर्चा पूरी ट्रिप का, आने-जाने का, खाने-पीने का, रहने का और घूमने का, नीचे दिया हुआ है। एक नजर में देखें। बजट में और लक्जरी में दोनों श्रेणी में दिए गए हैं।
| मद (Items) | बजट श्रेणी (Budget) | लग्जरी श्रेणी (Luxury) |
| फ्लाइट | ₹85,000 | ₹1,50,000 |
| वीजा | ₹10,000 | ₹10,000 |
| रहना (10 दिन) | ₹60,000 | ₹2,00,000 |
| परिवहन | ₹50,000 (शेयरिंग में) | ₹1,50,000 |
| खाना | ₹35,000 | ₹80,000 |
| एक्टिविटीज | ₹30,000 | ₹70,000 |
| कुल (लगभग) | ₹2,70,000 – ₹3,00,000 | ₹6,50,000+ |
आइसलैंड बिल्कुल सही समय
यह भी निर्भर करता है कि आप सीलैंड किस समय जाते हैं। दो ऐसे समय हैं जब आपको घूमने में बहुत ही आनंद आने वाला है।
गर्मियाँ: जून से अगस्त। यदि आप पूरी रात उजाला देखना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। इस समय लगभग तापमान 10°C से 15°C के बीच होता है।
सर्दियाँ: नवंबर से मार्च के बीच, यदि आपका मुख्य उद्देश्य बर्फबारी या नॉर्दर्न लाइट्स देखना है, तो आपके लिए यह समय अच्छा रहेगा। हां, लेकिन इस समय दिन बहुत छोटा होता है।
महत्वपूर्ण सुझाव
बजट: आपको ध्यान देना होगा कि अन्य देशों के मुकाबले यहाँ आइसलैंड एक काफी महंगा देश है। यहाँ पर खाने-पीने और रहने के लिए खर्च अधिक हो सकता है।
कपड़े: यहां कभी भी मौसम बदल सकता है, इसलिए आप हमेशा लेयर्स में कपड़े पहनें और यह ध्यान रखें कि वॉटरप्रूफ जैकेट साथ रखें।
मुद्रा: यह ध्यान रखें कि यहां आइसलैंडिक क्रोना चलता है, लेकिन आपको हर छोटे-बड़े दुकानों में कार्ड स्वीकार कर लिए जाते हैं।
निष्कर्ष
आइसलैंड दूसरी दुनिया जैसा ही है। यहां पर भी आपको अद्भुत और आकर्षक जगहें मिलेंगी। चाहे आप शांति की तलाश में हों या घूमने के शौकीन, आपको यहां हर प्रकार की सुख सुविधाएं मिल जाएंगी। तो दोस्तों, आप अभी पैकिंग करना शुरू कर दीजिए और आइसलैंड जैसे खूबसूरत देश में घूमिए। आप कब जा रहे हैं, नीचे कमेंट जरूर करें। और कोई भी आइसलैंड जाने से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं तो हमें आप कमेंट करें। धन्यवाद दोस्तों।
FAQ
Q1.क्या आइसलैंड जाने के लिए भारतीय पासपोर्ट के साथ वीजा लगेगा?
हां, आपको शेंगेन वीज़ा की आवश्यकता होगी क्योंकि आइसलैंड शेंगेन क्षेत्र का हिस्सा है।
Q2.भारत से आइसलैंड जाने में कितना समय लगता है?
आइसलैंड के लिए भारत से कोई फ्लाइट नहीं है। आपको कनेक्टिंग फ्लाइट्स के जरिए जाना होगा। लंदन/पेरिस से होकर जाने में आपको लगभग 15 से 20 घंटे का समय लग सकता है।
Q3.क्या आइसलैंड में घूमना सुरक्षित है?
जी हाँ, बिल्कुल, आप आइसलैंड में घूम सकते हैं। यह दुनिया का सबसे शिक्षित देशों में से एक माना जाता है क्योंकि यहाँ क्राइम रेट बिल्कुल कम है।
Q4.क्या वहाँ पर शाकाहारी खाना आसानी से मिल जाता है?
हां, आपको वहां पर रेक्याविक जैसे शहरों में शाकाहारी खाना मिल जाएगा, लेकिन छोटे गांवों में खाना खुद बनाना पड़ेगा।
Q5.क्या वहां अंग्रेजी बोली जाती है?
जी, हां, आइसलैंड में अंग्रेजी बोली जाती है क्योंकि वहां की मुख्य भाषा अंग्रेजी है। वहां पर सभी लोग अंग्रेजी बोलते हैं और समझते हैं।